411 REFERENCE · Wikipedia
मेल्विल डेवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2020
मेल्विल डेवी Melvil Dewey.jpg अमेरिकन पुस्तकालय संस्था के अध्यक्ष मई 1892 1893 विलियम इसाक फ्लैचर जोसेफ़स नेल्सन लर्नेड फ्रेडरिक मोर्गन क्रंडन सैम्युएल स्वैट ग्रीन मेल्विल लुइस कोसुथ डेवी दिसंबर 10, 1851 एडम्स सेंटर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य 1931 12 26 1851 12 10 लेक प्लेसिड, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिकन मेल्विल डेवीमेल्विल ड्यूई डेवी दशमलव वर्गीकरण पुस्तकाल्याध्यक्ष सुधारक एनी आर. गोडफ्रे 1878 एमिली मैके बील 1924 गॉडफ्रे डेवी Melvil Dewey Signature.svg
मेल्विल डेवी (Melvil Dewey) एक लाइब्रेरियन थे, मेलविल डेवी का पूरा नाम मेलविले लुई कोसथ डेवी (Melville Louis Kossuth Dewey) था । मेलविल डेवी (Melvil Dewey) का जन्म 10 दिसंबर, 1851 को न्यूयॉर्क के एडम्स सेंटर में हुआ था। वे पुस्तकालय वर्गीकरण की डेवी दशमलव वर्गीकरण(प्रणाली) के आविष्कारक और लेक प्लिडिड क्लब के संस्थापक भी थे।
जीवन परिचय
जोएल और एलिजा ग्रीन डेवी की पांचवी तथा अंतिम संतान डेवी का जन्म एडम्स सेंटर, न्यूयॉर्क में हुआ था। उनकी शिक्षा ग्रामीण स्कूल में हुई थी। आमजन में शैक्षिक सुधार को ही उन्होंने अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने कुछ समय के लिए अल्फ्रेड यूनिवर्सिटी(विश्वविद्यालय)(१८७०) में भी सेवा की,Melvil Dewey: A Singular and Contentious Life Anna Elliott Wilson Library Bulletin May 1981 http://www.hwwilson.com/databases/PDFsample/WLB/dewey.pdf dead https://web.archive.org/web/20081010135016/http://www.hwwilson.com/databases/PDFsample/WLB/dewey.pdf October 10, 2008
तत्पश्चात् एमहर्स्ट कॉलेज में, जहाँ वे डेल्टा कप्पा एप्सिलॉन से संबद्ध थे। वहीं से उन्होंने १८७४ में स्नातक तथा १८७७ में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी।
उन्होंने अपने छात्र जीवन में ही लाइब्रेरी ब्यूरो की स्थापना की थी, जिसने उच्च-गुणवत्ता वाले इंडेक्स-कार्ड और फाइलिंग-कैबिनेट बेचे तथा कैटलॉग कार्ड के लिए मानक आयाम स्थापित किए।
उन्होंने एक युवा वयस्क के रूप में वर्तनी सुधार की वकालत की; उन्होंने अपना नाम सामान्यतः "मेलविले" से "मेल्विल" में परिवर्तित कर लिया, और अपना उपनाम बदलकर "ड्यूई" कर लिया।
वे १८८३ से १८८८ तक कोलंबिया विश्वविद्यालय में मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष थे। अपने कार्यकाल के दौरान न्यूयॉर्क स्टेट लाइब्रेरी (१८८८-१९०६) के निदेशक के रूप में डेवी ने यात्रा पुस्तकालयों का एक कार्यक्रम स्थापित किया। १८८८ से १९०० तक डेवी ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के सचिव और कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया।
डेवी ने १८९५ में अपनी पत्नी एनी के साथ लेक प्लैसिड क्लब की स्थापना की। वे और उनके बेटे गॉडफ्रे शीतकालीन ओलंपिक-जो लेक प्लेसिड में हुआ था-की व्यवस्था में सक्रिय थे। उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट विंटर ओलंपिक कमेटी(न्यूयॉर्क राज्य शीतकालीन ओलंपिक कमिति) की अध्यक्षता की थी।
डेवी ने दो शादियाँ की थीं, पहले एनी आर. गॉडफ्रे से तत्पश्चात् एमिली मैके बील से। डेवी १९५१ में अमेरिकन लाइब्रेरी एसोसिएशन(अमरीकी पुस्तकालय संस्थान) के हॉल ऑफ फेम के सदस्य बने।
फ्लोरिडा के लेक प्लासिड में आघात के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
कार्य
डेवी अमरीकी पुस्तकालययी(अमेरिकी लाइब्रेरियनशिप) के अन्वेषक थे।Weigand, Wayne A., and Donald G. Davis (1994). Encyclopedia of Library History. Taylor & Francis, p. 388. 0-8240-5787-2 वे डेवी दशमलव वर्गीकरण के लिए जाने जाते हैं जिसका उपयोग कई पुस्तकालयों में किया जाता है। उन्होंने बोस्टन, मैसाचुसेट्स में लाइब्रेरी ब्यूरो की स्थापना की। इसके अतिरिक्त उन्होंने १९०५ में अमेरिकन लाइब्रेरी इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की।
डेवी दशमलव वर्गीकरण
डेवी दशमलव वर्गीकरण
अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के तुरंत बाद उन्हें एम्हर्स्ट के पुस्तकालय का प्रबंधन करने और इसके संग्रह को फिर से वर्गीकृत करने के लिए काम पर रखा गया था। डेवी ने एक नई योजना बनाई, जिसमें सर फ्रांसिस बेकन द्वारा पहले उल्लिखित ज्ञान की संरचना पर दशमलव संख्याओं की एक प्रणाली तैयार की गई।Wiegand, W. A. (1998). "The "Amherst Method" : The Origins of the Dewey Decimal Classification Scheme https://web.archive.org/web/20190129010651/https://www.jstor.org/stable/25548614 29 जनवरी 2019 ". In: Libraries & Culture. Vol. 33, No. 2, Spring 1998.
इन्हें भी देखें
डेवी दशमलव वर्गीकरण
डेवी दशमलव वर्ग सूची
सन्दर्भ