Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फू फाइटर्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फू फाइटर्स Foo Fighters 2007.jpg फू फाइटर्स नवंबर २००७ में प्रदर्शन के दौरान 250 Yes group_or_band सिएटल, वाशिंगटन, अमेरिका अल्टरनेटिव रॉक, पोस्ट-ग्रंज,Thomas Stephen http://www.allmusic.com/artist/foo-fighters-p144725 Foo Fighters AllMusic 2011-09-11 https://web.archive.org/web/20111130034504/http://www.allmusic.com/artist/foo-fighters-p144725/ 30 नवंबर 2011 live हार्ड रॉकThomas Stephen http://www.allmusic.com/album/there-is-nothing-left-to-lose-r442556/review There Is Nothing Left to Lose - Foo Fighters AllMusic 1999-11-02 2011-09-11 https://web.archive.org/web/20111228181655/http://allmusic.com/album/there-is-nothing-left-to-lose-r442556/review 28 दिसंबर 2011 live Paul Lester http://www.guardian.co.uk/music/2011/jul/04/foo-fighters-milton-keynes-review Foo Fighters - review | Music द गार्डियन 2011-07-04 2011-09-11 London https://web.archive.org/web/20111231101441/http://www.guardian.co.uk/music/2011/jul/04/foo-fighters-milton-keynes-review 31 दिसंबर 2011 live http://www.rockband.com/press/wii_journey Press // Rock Band® Rockband.com 2011-09-11 https://web.archive.org/web/20120306083208/http://www.rockband.com/press/wii_journey 6 मार्च 2012 dead 1994–अबतक आरसीए, कैपिटोल निर्वाना, सनी डे रियल इस्टेट, द फर्स्ट थेफ्ट, स्क्रीम, देम क्रूक्ड वल्चर्स, जर्म्स foofighters.com डेव ग्रोह्लनेट मेंडेलपेट स्मियरटेलर हाकिन्सक्रिस शिफ्लेट विलियम गोल्डस्मिथफ्रांज़ स्ताह्ल फू फाइटर्स (Foo Fighters) एक अमेरिकी अल्टरनेटिव रॉक बैंड है जो १९९४ में सिएटल में बना था। इसकी स्थापना निर्वाना के ड्रमर डेव ग्रोह्ल के अकेले व्यक्ति के रूप में कर्ट कोबेन की मृत्यु के बाद की थी। समूह को अपना नाम कई युएफ़ओ और विचित्र दृश्यों से मिला जिन्हें हवाई जहाज़ के पाइलटों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देखने की पुष्टि की थी। इस धारणा को फू फाइटर्स नाम दिया गया। १९९५ में अपने पहले अल्बम फू फाइटर्स को रिलीज़ करने से पहले ग्रोह्ल ने बास वादक नेट मेंडेल और ड्रमर विलियम गोल्डस्मिथ को शामिल किया जो पहले सनी डे रियल इस्टेट के सदस्य थे, साथ ही निर्वाना के पेट स्मियर को गिटार वादक के रूप में जोड़ लिया गया। बैंड ने शुरुआत पोर्टलैंड, ऑरेगोन से की। गोल्डस्मिथ ने समूह के दूसरे अल्बम द कलर एंड द शेप (१९९७) के बाद सदस्यता छोड दी जब ग्रोह्ल ने ड्रम के अधिकाँश अंश पुनः रेकॉर्ड किए। स्मियर ने भी जल्द ही पलायन किया। इन दोनों के स्थान पर टेलर हाकिंस और फ्रांज़ स्ताह्ल को लाया गया परन्तु स्ताहल को समूह के तीसरे अल्बम देयर इज़ नथिंग लेफ्ट टू लुज़ (१९९९) की रिकॉर्डिंग से पूर्व ही निकाल दिया गया। कुछ काल तक बैंड तिकड़ी के रूप में कार्य करता रहा और अंततः क्रिस शिफ्लेट ने बैंड में मुख्य गिटार वादक की जगह संभाली। बैंड ने अपना चौथा अल्बम वन बाय वन (२००२) में रिलीज़ किया। इसके पीछे-पीछे ही समूह ने इन युअर ऑनर (२००५) का दो-डिस्क संस्करण रिलीज़ किया। फू फाइटर्स ने अपना छठा अल्बम एकोज़, साइलेंस, पेशंस एंड ग्रेस २००७ में रिलीज़ किया। अपने करियर के दौरान बैंड के चार अलबमों को ११ ग्रैमी पुरस्कार मिल चुके है जिनमे चार सर्वश्रेष्ठ रॉक अल्बम का सम्मान शामिल है। बैंड का सातवाँ अल्बम वेस्टिंग लाइट २०११ में रिलीज़ किया गया। सदस्य डेव ग्रोह्ल - मुख्य गायक, रिदम और मुख्य गिटार, ड्रम्स (१९९४-अबतक) नेट मेंडेल - बास गिटार वादक (१९९५-अबतक) टेलर हाकिंस - ड्रम्स, पार्श्वगायक (१००७-अबतक) क्रिस शिफ्लेट - मुख्य गिटार वादक, पार्श्वगायक (१९९९-अबतक) पेट स्मियर - मुख्य गिटार वादक, पार्श्वगायक (१९९५-१९९७); रिदम गिटार (२००६-अबतक) टूर के सदस्य रामी जाफी - कीबोर्ड्स, पियानो, ऑर्गन, हारमोनिका (२००६-अबतक) पूर्व सदस्य विलियम गोल्डस्मिथ - ड्रम्स (१९९५-१९९७) फ्रांज़ स्ताह्ल - मुख्य गिटार वादक, पार्श्वगायक (१९९७-१९९९) समयसारणी डिस्कोग्राफी फू फाइटर्स (१९९५) द कलर एंड द शेप (१९९७) देयर इज़ नथिंग लेफ्ट टू लुज़ (१९९९) वन बाय वन (२००२) इन युअर ऑनर (२००५) एकोज़, साइलेंस, पेशंस एंड ग्रेस (२००७) वेस्टिंग लाइट (२०११) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ