Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अचलाराम मेघवाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2023 thumb|अचलाराम मेघवाल पूर्व आयुर्वेद राज्य मंत्री अचलाराम मेघवाल राजस्थान के राजनीतिज्ञ हैं। तीन बार देसूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। तीसरी बार जीते तो मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की सरकार में आयुर्वेद राज्य मंत्री बने। उनका जन्म 20 अगस्त 1948 को नारलाई में हुआ। देसूरी ब्लॉक से अब तक एक मात्र विधायक मेघवाल ही रहे। आपातकाल से त्रस्त लोगों ने आधी रात को जगाकर मेघवाल को जनता पार्टी से चुनाव लड़ने को प्रेरित किया था। इसके बाद सरकारी अध्यापक की नौकरी से स्तीफा देकर राजनीती में कूद पड़े थे। वे सन 1977 में जनता पार्टी से सबसे कम उम्र वाले विधायक बने। वर्ष 1980-85 भाजपा से लड़े और हारे। वर्ष 1990-93 में जीते और 1993 में राज्य मंत्री बने। वे पाली जिले में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से प्रमुख हैं। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष,भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश सचिव, भाजपा के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी रहे। वक्त वक्त पर वे शेखावत सरकार के लिए संकट मोचक बने रहे। मेघवाल शुचितापूर्ण राजनीती के प्रतीक के रुप में जाने जाते हैं। पीएम मोदी ने पूर्व मंत्री मेघवाल से फोन पर की चर्चा https://www.patrika.com/pali-news/pm-modi-discussed-former-minister-achalram-meghwal-over-phone-6030115/ पूर्व आयुर्वेद राज्य मंत्री अचलाराम मेघवाल को मिला ‘मेघवंश रत्न’ https://www.bhaskar.com/RAJ-PALI-MAT-latest-pali-news-060502-1387723-NOR.html/