Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बरकतुल्लाह ख़ान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भारत के मुख्यमंत्रियों की सूची दिसम्बर 2015 बरकतुल्लाह खान 1920 1973 6वें राजस्थान के मुख्यमंत्री 9 जुलाई 1971  – 11 अक्टूबर 1973 मोहन लाल सुखाड़िया हरि देव जोशी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बरकतुल्लाह खान एक भारतीय राजनेता थे और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके है। वे जोधपुर के निवासी थे। इन्हें बड़ी हवेली का फकीर भी कहा जाता है। बरकतुल्लाह खान इंदिरा गांधी को भाभी कहकर संबोधित करते थे। ये राजस्थान के एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री थे और पद पर रहते हुए इनका निधन हुआ था। व्यक्तिगत जीवन बरकतुल्लाह खान, फ़िरोज़ गाँधी के दोस्त थे और एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो इन्दिरा गाँधी को भाभी कह कर बुलाते थे।The Lallantop उनकी पत्नी का नाम उषा चतुर्वेदी था जो शादी के बाद बदल कर उषी खान हो गया था (24 दिसम्बर 1935-14 जनवरी 2015)। वे कानपुर के एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुई थीं। लंदन में पढ़ाई करने के बाद वे दिल्ली में वकालत कर रही थीं। उषा जयपुर घूमने आईं थी और वहीं पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी। इनकी शादी मुम्बई के ताज होटल में 1962 को हुई थी। 1973 में बरकतउल्लाह खान की मृत्यु के बाद वे 1976 में राज्यसभा की सदस्य भी रहीं थीं। बरकतउल्लाह खान की मृत्यु के बाद वे निहायत ही एकाकी जीवन जी रहीं थी। 14 जनवरी 2015 को जयपुर में उनका निधन हो गया। मृत्युपरांत उनकी देह मेडिकल छात्रों के शोध के लिए मेडिकल कॉलेज को दान कर दी गई। पत्रिका राजनीतिक जीवन बरकतउल्ला खान अलवर जिले की तिजारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे। बरकतुल्लाह खान 9 जुलाई 1971 से 11 अक्टूबर 1973 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। साल 1920 में जोधपुर में जन्में बरकतुल्लाह खान की 11 अक्टूबर 1973 को हार्ट अटैक से उनके कार्यालय में ही उनकी मौत हो गई। https://web.archive.org/web/20210919112850/https://kohraam.com/state-news/know-about-barkatullah-khan-muslim-chief-minister-of-rajasthan-147698.html/ 19 सितंबर 20211 बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:राजस्थान श्रेणी:राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रेणी:मुख्यमंत्री श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:1920 में जन्मे लोग श्रेणी:निधन वर्ष अनुपलब्ध श्रेणी:जोधपुर के लोग