Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सरयू नदी (उत्तराखण्ड)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सरयू नदी Saryu Riverसरजू नदी Sarayu River AJTJ P1020789.jpg 300px सरयू नदी, उत्तराखण्ड India Uttarakhand उत्तराखण्ड में सरयू का काली नदी (शारद नदी) में संगमस्थल देश राज्य उत्तराखण्ड मण्डल कुमाऊँ मण्डल ज़िले बागेश्वर ज़िला, पिथौरागढ़ ज़िला, अल्मोड़ा ज़िला, चम्पावत ज़िला 130 km mi on सरमूल (नन्दा कोट से 15 किमी दक्षिण में) बागेश्वर ज़िला, उत्तराखण्ड 30.1328 N 80.0322 E inline काली नदी, उत्तराखण्ड (शारदा नदी) पंचेश्वर, चम्पावत ज़िला, उत्तराखण्ड 29.4439 N 80.2425 E inline, title 429 m ft सरयू नदी (Saryu River) या सरज्यू नदी (Sarju River) भारत के उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मण्डल के मध्य भाग में बहने वाली एक नदी है। इसका उद्गम नन्दा कोट से लगभग 15 किमी दक्षिण में सरमूल नामक स्थान में है।Negi, Kumaun: The Land and the People, pg-82 यहाँ से यह कपकोट, बागेश्वर, सेराघाट और रामेश्वर से निकलकर नेपाल की सीमा पर स्थित चम्पावत ज़िले में पंचेश्वर में काली नदी (शारदा नदी) में विलय हो जाती है।Gulia, Discovering Himalaya: Tourism Of Himalayan Region, pg-84Rawat, Forest Management in Kumaon Himalaya, pg-18 यही काली नदी जब बहराइच के पास ब्रह्माघाट में घाघरा से मिलती है, तो इनके संगम से बनी नदी को पुनः सरयू ही कहा जाता है, जिसके तट पर अयोध्या शहर बसा है। सरयू नदी पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों के बीच दक्षिण-पूर्वी सीमा बनाती है।Aggarwal, Uttarakhand: Past, Present, and Future, pg-170Aggarwal, Uttarakhand: Past, Present, and Future, pg-331 शीतोष्ण और उप-उष्णकटिबंधीय जंगल नदी के अपवाह क्षेत्र में पाये जाते हैं।Negi, Himalayan Rivers, Lakes, and Glaciers, pg-120 मार्ग अंगूठाकार|300x300पिक्सेल|सरयू का गोमती नदी से संगम बागेश्वर नगर में होता है। बागनाथ मंदिर इन नदियों के संगम पर ही स्थित है। सरयू बागेश्वर जिले के उत्तरी भाग में स्थित नंदा कोट पर्वत के पास सरमूल नामक स्थान से निकलती है। शुरुआत में लगभग ५० किलोमीटर तक यह दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहती है और इसमें पुंगर और लाहूर नदियां गिरती हैं।Aggarwal, Uttarakhand: Past, Present, and Future, pg-182 फिर यह नदी दक्षिण की ओर मुड़कर बागेश्वर नगर से होकर बहती है, जहां इसका संगम गोमती से होता है।Budhawar, The Call of the Mountains: Uttrakhand Explored, pg-39Guneratne, Culture and the Environment in the Himalaya, pg-134 बागेश्वर से निकलने के बाद अगले ६५ किमी यह मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व दिशा में बहती है। अपने मुख से २० किलोमीटर ऊपर इसका मिलन रामगंगा से होता है, जो आकार में इससे तीन गुना बड़ी है। लगभग १३० किलोमीटर लम्बी यात्रा तय करके सरयू नेपाली सीमा पर पंचेश्वर पहुँचती है, जहाँ यह काली नदी में गिर जाती है। प्रमुख नगर निम्नलिखित नगर नदी के तट पर बसे हुए हैं: कपकोट देवालचौड़ा बागेश्वर सेराघाट पन्चेश्वर सहायक नदियाँ गोमती गोमती नदी (उत्तराखण्ड) गोमती नदी भटकोट के समीप से निकलती है और बागेश्वर में सरयू से मिल जाती है।Rawat, Forest Management in Kumaon Himalaya, pg-19 यह कत्यूर घाटी से होकर बहती है, जो कुमाऊं का प्रमुख कृषि क्षेत्र है। कुल्यूर कुल्यूर या कुलूर नदी का उद्गम सानि उडियार के समीप स्थित भद्रकाली मन्दिर के ऊपर से होता है। यह रावतसेरा, बांस पटान तथा गणाई गंगोली से होकर बहती हुई सेराघाट में दायीं ओर से सरयू में मिलती है। पुंगर पुंगर नदी का उद्गम संगर गांव के पास होता है और बाली घाट में ये बायीं ओर से सरयू में मिल जाती है।Aggarwal, Uttarakhand: Past, Present, and Future, pg-183 लाहूर लाहूर एक छोटी सी नदी है, जो कि सरयू में दायीं ओर से मिलती है। पनार  पनार नदी अल्मोड़ा के दक्षिण-पूर्व में स्थित मोरनौला पर्वत श्रंखला की उत्तरी ढलान से निकलती है। पनार रामेश्वर के पास सरयू में मिल जाती है। रामगंगा रामगंगा सरयू की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह पिथौरागढ़ जिले में स्थित नमिक हिमनद से निकलती है और दक्षिण पूर्व की ओर बहती है।Negi, Himalayan Rivers, Lakes, and Glaciers, pg-115 कई छोटी-बड़ी नदियां इसमें गिरती हैं। रामेश्वर में, पिथौरागढ़ के घाट के पास रामगंगा सरयू में मिल जाती है।Negi, Himalayan Rivers, Lakes, and Glaciers, pg-48 छवि गैलरी इन्हें भी देखें काली नदी (उत्तराखण्ड) नन्दा कोट गोमती नदी (उत्तराखण्ड) घाघरा नदी सन्दर्भ टिप्पणियाँ 30em पुस्तक सूची Rawat Ajay Singh Forest Management in Kumaon Himalaya: Struggle of the Marginalised People https://books.google.co.in/books?id=OeQy9ZuvA5sC Indus Publishing en 9788173871016 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171021164537/https://books.google.co.in/books?id=OeQy9ZuvA5sC 21 अक्तूबर 2017 live Gulia K. S. Discovering Himalaya : Tourism Of Himalayan Region (2 Vols.) https://books.google.co.in/books?id=ugFIz7ph-kEC Gyan Publishing House en 9788182054103 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171109022837/https://books.google.co.in/books?id=ugFIz7ph-kEC 9 नवंबर 2017 live Negi Sharad Singh Kumaun: The Land and the People https://books.google.co.in/books?id=4OR16BYbWDwC Indus Publishing en 9788185182896 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171018133905/https://books.google.co.in/books?id=4OR16BYbWDwC 18 अक्तूबर 2017 live Negi Sharad Singh Himalayan Rivers, Lakes, and Glaciers https://books.google.co.in/books?id=5YtUShKY8zcC Indus Publishing en 9788185182612 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171018134155/https://books.google.co.in/books?id=5YtUShKY8zcC 18 अक्तूबर 2017 live Bhatt Pande Shanker D. Ravindra K. Ecology of the Mountain Waters https://books.google.co.in/books?id=85nG6fprPK8C APH Publishing en 9788170243663 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171018134153/https://books.google.co.in/books?id=85nG6fprPK8C 18 अक्तूबर 2017 live Conder Josiah India https://books.google.co.in/books?id=frsaAAAAYAAJ J. Duncan en 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171109023008/https://books.google.co.in/books?id=frsaAAAAYAAJ 9 नवंबर 2017 live Aggarwal Agrawal J. C. S. P. Uttarakhand: Past, Present, and Future https://books.google.co.in/books?id=alRh51xE_v0C Concept Publishing Company en 9788170225720 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20180612143435/https://books.google.co.in/books?id=alRh51xE_v0C 12 जून 2018 live Bhatt Pathak Shanker D. Jugal K. Himalayan environment, water quality of the drainage basins https://books.google.co.in/books?id=ke64AAAAIAAJ Shree Almora Book Depot en 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171108205337/https://books.google.co.in/books?id=ke64AAAAIAAJ 8 नवंबर 2017 live Budhwar Prem K. The Call of the Mountains: Uttrakhand Explored https://books.google.co.in/books?id=VWuAZvAuTIQC Har-Anand Publications en 9788124115299 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171109023050/https://books.google.co.in/books?id=VWuAZvAuTIQC 9 नवंबर 2017 live Guneratne Arjun Culture and the Environment in the Himalaya https://books.google.co.in/books?id=L2qLAgAAQBAJ Routledge en 9781135192877 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171108205445/https://books.google.co.in/books?id=L2qLAgAAQBAJ 8 नवंबर 2017 live Sati Kumar Vishwambhar Prasad Kamlesh Uttaranchal: Dilemma of Plenties and Scarcities https://books.google.co.in/books?id=ct6YMRvYJQ4C Mittal Publications en 9788170998983 17 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20171109023006/https://books.google.co.in/books?id=ct6YMRvYJQ4C 9 नवंबर 2017 live श्रेणी:उत्तराखण्ड की नदियाँ श्रेणी:बागेश्वर जिला श्रेणी:चम्पावत जिला