Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत का अनन्य आर्थिक क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|280px|अटलांटिक एवं हिंद महासागर में ईईज़ेड (EEZ) का सीमांकन।|alt=हिंद महासागर के विविध क्षेत्र दिखाता नक्शा भारत का अनन्य आर्थिक क्षेत्र (en Exclusive economic zone of India; एक्सक्लूस़िव इकोनॉमिक ज़ोन ऑफ़ इंडिया) विश्व का 18वाँ सबसे बड़ा अनन्य आर्थिक क्षेत्र है, जिसका कुल क्षेत्रफल 2,305,143 वर्ग किलोमीटर है। अनन्य आर्थिक क्षेत्र, या सक्षेप में ईईज़ेड (EEZ) समुद्री क़ानून के तहत किसी राष्ट्र को मिला एक विशेष एकाधिकार होता है जिसके अंतर्गत उसे अपनी तटरेखा से कुछ दूरी तक के समुद्र में समस्त आर्थिक गतिविधियों, जैसे मछली पकड़ना, खनन करना और ऊर्जा संसाधनों का दोहन करने का, विशिष्ट अधिकार प्राप्त होता है।Part V – Exclusive Economic Zone, Article 56 https://www.un.org/depts/los/convention_agreements/texts/unclos/part5.htm Law of the Sea United Nations 28 August 2011 भारत का प्रादेशिक समुद्री क्षेत्र (टेरिटोरियल सी) इसकी तटरेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है और इसके आगे 200 समुद्री मील तक अनन्य क्षेत्र है। इस अनन्य आर्थिक क्षेत्र में भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट से दूर लक्षद्वीप सागर में स्थित लक्षद्वीप द्वीपसमूह तथा बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भी सम्मिलित हैं। भारत का अनन्य आर्थिक क्षेत्र पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण में मालदीव और श्रीलंका, तथा पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रों से सटा हुआ है। नए वैज्ञानिक सर्वेक्षण से प्राप्त आँकड़ों के आधार पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र से अपने अनन्य आर्थिक क्षेत्र की सीमा को 200 समुद्री मील से बढ़ाकर 350 समुद्री मील तक विस्तारित करने का अनुरोध किया है।http://www.thehindu.com/news/national/india-hopes-to-double-its-eez/article2096905.ece India hopes to double its EEZ P. Sunderarajan The Hindu 1 April 2017 12 June 2011 इन्हें भी देखें 30em तटीय भारत भारत की सीमाएँ भारतीय अर्थव्यवस्था भारत का भूगोल हिंद महासागर संदर्भ 29em बाहरी कड़ियाँ भारतीय अनन्य आर्थिक क्षेत्र. लेखिका: डॉ. शुभ्रता मिश्रा. इंडिया वॉटर पोर्टल. hi United Nations Convention on the Law of the Sea – Part V. en अ अ अ अ