Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अभिसरण परीक्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गणित में अनन्त श्रेणियों के अभिसरण की जाँच करने वाली विधियों को अभिसरण परीक्षण (convergence tests) कहते हैं। ये विधियाँ सशर्त अभिसरण (conditional convergence), निरपेक्ष अभिसरण (absolute convergence), अभिसरण के अन्तराल (interval of convergence) या अपसरण (divergence) की जाँच करतीं हैं। S के लिए निश्चित व्यंजक ज्ञात करना सदैव सरल नहीं है। अत: हम यह जानने के लिए कि कोई विशिष्ट श्रेणी अभिसारी है या नहीं, अभिसारी और अपसारी की परीक्षाविधियों का प्रयोग करते हैं। यदि कोई श्रेणी केवल धनात्मक पदों से बनी है, तो किसी पद के उपरांत {Sn} एक वृद्धिमय अनुक्रम होगा और ऐसे वृद्धिमय अनुक्रम के अभिसरण के लिए आवश्यक और पर्याप्त अनुबंध यह है कि यह परिमित हो, अर्थात्‌ एक ऐसी अचर राशि K का अस्तित्व हो कि n के समस्त मानों के लिए Sn < K हो। धनात्मक पदोंवाली श्रेणी के अभिसरण परीक्षण की विधियाँ निम्नलिखित हैं : === तुलनात्मक परीक्षा (Comparison test) === इस विधि में, किसी अनुक्रम { a n } {\displaystyle \left\{a_{n}\right\}} के पदों की अन्य अनुक्रम { b n } {\displaystyle \left\{b_{n}\right\}} के पदों से तुलना की जाती है। यदि, n के सब मानों के लिये, 0 ≤ a n ≤ b n {\displaystyle 0\leq \ a_{n}\leq \ b_{n}} , तथा ∑ n = 1 ∞ b n {\displaystyle \sum _{n=1}^{\infty }b_{n}} अभिसारी हो तो ∑ n = 1 ∞ a n {\displaystyle \sum _{n=1}^{\infty }a_{n}} भी अभिसारी होगी। किन्तु, यदि, n के सब मानों के लिये, 0 ≤ a n ≤ b n {\displaystyle 0\leq \ a_{n}\leq \ b_{n}} , तथा ∑ n = 1 ∞ a n {\displaystyle \sum _{n=1}^{\infty }a_{n}} अपसारी है, तो ∑ n = 1 ∞ b n {\displaystyle \sum _{n=1}^{\infty }b_{n}} भी अपसारी होगी। === अनुपात परीक्षा === देखें, अनुपात परीक्षा (रेशियो टेस्ट) === कोशी (Cauchy) की मूल परीक्षा === देखें - कोशी की मूल परीक्षा === समाकल परीक्षा === == इन्हें भी देखें == अनन्त श्रेणी