Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भद्राचलम् रामदासु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भद्राचलम् रामदासु Bhakta Ramadasu statue in Bhadrachalam.JPG भक्त रामदासु राम की स्तुति में एक गीत गाते हुए कंचर्ल गोपन्न (गोपराजु) रामदासु, भक्त रामदासु नेलकोंडपल्लि 1620 भद्राचलम 1688 (68 वर्ष की अवस्था में) कर्नाटक संगीत तहसीलदार और वाग्गेयकर bhadrachalaramadasu.com कंचर्ल गोपन्न ( కంచర్ల గోపన్న ; 1620 - 1688 ई), या भक्त रामदास या भद्राचलम् रामदासु (భద్రాచల రామదాసు १६वीं शताब्दी के भारत के एक महान राम भक्त, संत-कवि और कर्नाटक संगीतकार थे। वे तेलुगु शास्त्रीय युग के एक प्रसिद्ध वाग्गेयकर (शास्त्रीय संगीतकार) थे। वे भद्राचलम में गोदावरी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध सीता रामचन्द्रस्वामी मंदिर और तीर्थ केंद्र के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं। राम के लिए उनके भक्तिपूर्ण कीर्तन गीत शास्त्रीय पल्लवी, अनुपल्लवी और कारनम शैली को चित्रित करते हैं, जो अधिकांशतः तेलुगु में, कुछ संस्कृत में और कभी-कभी तमिल में रचित होते हैं। ये दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत में रामदासु कीर्तनल के नाम से प्रसिद्ध हैं । उन्होंने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति आन्दोलन के संत त्यागराज जैसे बाद के संगीतकारों को प्रभावित किया। उनके गीत भद्राचलम के सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर में गाए जाते हैं। उनका जन्म खम्मम जिले के नेलाकोंडापल्ली गाँव में हुआ था। जब वे किशोरावस्था में ही थे तभी उनके माता-पिता क देहान्त हो गया। अपने बाद का जीवन उन्होंने भद्राचलम में और 12 साल कुतुब शाही- शासन के दौरान गोलकुंडा जेल में एकान्त कारावास में बिताया। उनके जीवन के बारे में विभिन्न पौराणिक कहानियाँ तेलुगु परम्परा में प्रसारित हैं। श्रेणी:तेलुगू लोग श्रेणी:भक्त कवि श्रेणी:संगीतकार