411 REFERENCE · Wikipedia
कृष्ण चन्द्र पंत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कृष्ण चन्द्र पंत भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे लगभग २५ वर्षों तक सांसद रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्रीय स्तर पर रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
ये 10 अगस्त 1931 को नैनीताल के निकट भोवाली में पैदा हुए थे। ये अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत के पुत्र थे।
कृष्ण चन्द्र पंत yes 1935 08 10 भोवाली , नैनीताल, उत्तराखंड 15 नवम्बर 2012 भारत के रक्षा मंत्री 12 अप्रैल 1987 1 दिसम्बर 1989 विश्वनाथ प्रताप सिंह विश्वनाथ प्रताप सिंह आठवें योजना आयोग के उपाध्यक्ष 5 फरवरी 1999 17 जून 2004 जसवंत सिंह मोनटेक सिंह आहलूवालिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गोविन्द वल्लभ पंत इला पंत भारतीय
राजनीतिक जीवन
पंत ने शिक्षा पूरी करने के बाद कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया। वे 1962 में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह करीब 26 वर्ष तक सांसद रहे। लोकसभा के अलावा वह राज्यसभा के भी सदस्य रहे। 1967 से वे केंद्र में मंत्री रहे। रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त उन्होंने वित्त, इस्पात एवं भारी इंजीनियरिंग, गृह, सिंचाई एवं बिजली, ऊर्जा आदि मंत्रालयों का भी कामकाज संभाला।
1987 से 1989 तक भारत के रक्षा मंत्री रहे पंत की नौसेना के लिए विमानवाहक पोत आई॰एन॰एस॰ विराट तथा वायुसेना के लिए मिग-29 विमान हासिल किए जाने में अहम भूमिका रही। वे 1962, 1967, 1971 मे नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद रहे। 1977 के आम चुनावों में भारतीय लोकदल के प्रत्याशी भारतभूषण ने उन्हें हरा दिया। उसके बाद पुनः 1989 में लोकसभा के लिए चुने गए। वे 1978 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1979-80 के दौरान उच्च सदन के नेता रहे।
पंत 1987-89 के दौरान ऐसे समय में रक्षा मंत्री रहे जब लिट्टे के विद्रोह से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका में भारतीय शांति सेना की तैनाती की गई। रक्षा मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही मालदीव में तख्तापलट के एक प्रयास को विफल करने के लिए शॉर्ट नोटिस पर भारतीय सेना भेजी गई थी।
पंत ने 1970 के दशक में अलग तेलंगाना आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। मल्की रूल्स के नाम के समझौते में भी उनकी अहम भूमिका रही, जिसमें स्थानीय लोगों को नौकरियों में वरीयता देने की बात थी, जिसके बाद आंदोलन खत्म हो गया।
1998 में वह भाजपा के करीब आ गये। उनकी पत्नी इला पंत ने भाजपा के टिकट पर नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता। पंत वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में योजना आयोग के उपाध्यक्ष बने।
सन्दर्भ
https://web.archive.org/web/20170729134043/http://164.100.47.194/Loksabha/Members/lokprev.aspx
https://web.archive.org/web/20190116100245/http://164.100.47.5/HindiNewMembers/alphabeticallist_all_terms.aspx
श्रेणी:सांसद
श्रेणी:भारत सरकार