411 REFERENCE · Wikipedia
गोपाल चतुर्वेदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोपाल चतुर्वेदी (१५ अगस्त १९४२) हिंदी के एक लेखक और व्यंग्यकार हैं। वे भारतीय रेल सेवा के अधिकारी भी रह चुके हैं और वर्तमान में स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। चतुर्वेदी की रचनायें प्रतिष्ठित प्रकाशनों द्वारा छापी गयी हैं और उनके लेख, व्यंग्य और अन्य रचनायें कई पत्र-पत्रिकाओं में छपती रही हैं। चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा "यश भारती" और केन्द्रीय हिंदी संस्थान द्वारा "सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार" से सम्मानित किया जा चुका है।
जीवन
गोपाल चतुर्वेदी का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में १५ अगस्त १९४२ को हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सिंधिया स्कूल, ग्वालियर में हुयी। चतुर्वेदी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में परास्नातक की उपाधि प्राप्त कीगोपाल चतुर्वेदी http://www.jnanpith.net/author/gopal-chaturvedi http://www.jnanpith.net भारतीय ज्ञानपीठ 22 दिसम्बर 2016 https://web.archive.org/web/20161222224038/http://www.jnanpith.net/author/gopal-chaturvedi 22 दिसंबर 2016 dead और तत्पश्चात उनका चयन प्रतिष्ठित "भारतीय रेल सेवा" के अधिकारी के रूप में हो गया। वर्ष १९६५ से १९९३ तक रेल व भारत सरकार के कई मंत्रालयों में उच्च पदों पर इन्होने काम किया।
लेखन
चतुर्वेदी गद्य एवं पद्य दोनों विधाओं में रचनायें करते हैं। विद्यार्थी जीवन में ही इन्होने लेखन की शुरूआत की थी। आज इन्हें हिंदी के एक प्रमुख व्यंग्यकार के रूप में पहचाना जाता है। एक ज़माने में हिंदी भाषा की सुप्रसिद्ध साहित्यिक पत्रिका "सारिका" में इनके व्यंग्य लेख कॉलम प्रकाशित होते थे। बाद में इंडिया टुडे में कॉलम लिखते रहे हैं और पत्रिका साहित्य अमृत के प्रकाशन के पहले अंक से ही इनका कॉलम इसमें प्रकाशित हो रहा है।गोपाल चतुर्वेदी, लेखक परिचय, प्रभात प्रकशन http://www.prabhatbooks.com/author/gopal-chaturvedi.htm prabhatbooks.com प्रभात प्रकशन 22 दिसम्बर 2016 https://web.archive.org/web/20161222222258/http://www.prabhatbooks.com/author/gopal-chaturvedi.htm 22 दिसंबर 2016 dead
रचनायें
गोपाल चतुर्वेदी की प्रमुख रचनायेंगोपाल चतुर्वेदी http://khsindia.org/india/hi/?option=com_content&view=article&id=233:%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%9A%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A5%80&catid=57:%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0&Itemid=885 http://khsindia.org केन्द्रीय हिंदी संस्थान 22 दिसम्बर 2016 https://web.archive.org/web/20161222223401/http://khsindia.org/india/hi/?option=com_content&view=article&id=233:%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%9A%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A5%80&catid=57:%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0&Itemid=885 22 दिसंबर 2016 dead निम्नवत हैं:
कविता-संग्रह
कुछ तो हो
धूप की तलाश
व्यंग्य-संग्रह
धाँधलेश्वर
अफ़सर की मौत
दुम की वापसी
राम झरोखे बैठ के
फ़ाइल पढ़ी
आदमी और गिद्ध
कुरसीपुर का कबीर
फार्म हाउस के लोग
सत्तापुर के नकटे
इनके अतिरिक्त लगभग दो दशकों से अधिक की कालावधि में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कॉलम और लेख छपते रहे हैं।
पुरस्कार एवं सम्मान
चतुर्वेदी को निम्निखित सम्मानों एवं पुरस्कारों से नवाज़ा गया है:
व्यंग्य श्री सम्मान - हिंदी भवन, नई दिल्ली द्वारा, वर्ष २००१ में।श्री गोपाल चतुर्वेदी http://www.hindibhawan.com/linkpages_hindibhawan/samman/Vyang_shree_samman/5Vys_2001/5Vys_2001.html hindibhawan.com हिंदी भवन, नई दिल्ली 22 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161223131534/http://www.hindibhawan.com/linkpages_hindibhawan/samman/Vyang_shree_samman/5Vys_2001/5Vys_2001.html 23 दिसंबर 2016 live
यश भारती सम्मान - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, वर्ष २०१५-१६ में।ये हैं यूपी की 56 हस्तियां जिन्हें मिलेगा ‘यश भारती’ https://puridunia.com/%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AF%E0%A4%B6-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B8/94910/ 22 दिसम्बर 2016 पूरी दुनिया लखनऊ https://web.archive.org/web/20161222222859/https://puridunia.com/%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AF%E0%A4%B6-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B8/94910/ 22 दिसंबर 2016 deadयश भारती सम्मान वर्ष 2015-16 http://www.edristi.in/hi/%E0%A4%AF%E0%A4%B6-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7-2015-16/ http://www.edristi.in ई-दृष्टि 22 दिसम्बर 2016 https://web.archive.org/web/20161223155025/http://www.edristi.in/hi/%E0%A4%AF%E0%A4%B6-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7-2015-16/ 23 दिसंबर 2016 dead
सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार - केन्द्रीय हिंदी संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा।
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:1942 में जन्मे लोग
श्रेणी:हिन्दी गद्यकार
श्रेणी:हिन्दी कवि
श्रेणी:हिन्दी व्यंग्यकार
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के साहित्यकार
श्रेणी:लखनऊ के लोग
श्रेणी:इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:जीवित लोग