411 REFERENCE · Wikipedia
मून नाइट (टीवी सीरीज)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अत्यधिक संस्कृतनिष्ठ वर्तनी अप्रैल 2022
मून नाइट टीवी सीरीज पोस्टर.jpeg Action-adventure
Fantasy
Psychological horror
Superhero Jeremy Slater Marvel Comics Oscar Isaac
May Calamawy
Karim El Hakim
F. Murray Abraham
Ethan Hawke Hesham Nazih United States English 1 1 Kevin Feige
Louis D'Esposito
Victoria Alonso
Brad Winderbaum
Grant Curtis
Oscar Isaac
Mohamed Diab
Jeremy Slater Cedric Nairn-Smith
Joan Sobel
Ahmed Hafez Hungary
Jordan
Slovenia
Atlanta, Georgia Gregory Middleton
Andrew Droz Palermo 40–50 minutes Marvel Studios Disney Platform Distribution Disney+ 2022 3 30 present Marvel Cinematic Universe television series
मून नाइट इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स के चरित्र पर आधारित एक अमेरिकी टेलीविजन लघु श्रृंखला है , जिसे जेरेमी स्लेटर द्वारा स्ट्रीमिंग सेवा डिज़्नी+ के लिए बनाया गया है। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में छठी टेलीविजन श्रृंखला है। इस श्रृंखला का निर्माण मार्वल स्टूडियोज द्वारा किया गया है, और इसकी कहानी फ्रैंचइजी की अन्य फिल्मों के साथ-साथ एक ही साझा ब्रह्माण्ड में चलती है। स्लेटर ने निर्देशन टीम का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद दीब के साथ मुख्य लेखक के रूप में भी कार्य किया है। ऑस्कर आइज़ैक ने मार्क स्पेक्टर / मून नाइट के रूप में अभिनय किया है, जो एक डिसोसिएटिव आइडेण्टिटी डिसऑर्डर से ग्रसित किराए पर काम करने वाला व्यक्ति है। आइज़ैक के अलावा इस श्रृंखला में कैलामावी, करीम -एल-हाकिम, एफ मरे अब्राहम और ईथन हॉक ने भी अभिनय किया है।
इस श्रृंखला की घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी, और स्लेटर को नवम्बर में काम पर रखा गया था। डायब को अक्टूबर 2020 में चार एपिसोड निर्देशित करने के लिए काम पर रखा गया, जिसके बाद निर्देशन जोड़ी जस्टिन बेन्सन और आरोन मूरहेड को जनवरी 2021 में अन्य दो धारावहिकों को निर्देशित करने के लिए शामिल किया था। इसी समय आइज़ैक की भी श्रृंखला में अभिनय करने की पुष्टि हुई; स्पेक्टर की विभिन्न पहचानों को अलग करने के लिए उन्होंने विभिन्न उच्चारणों का इस्तेमाल किया। श्रृंखला का फिल्मांकन अप्रैल से अक्टूबर 2021 तक मुख्य रूप से बुडापेस्ट के साथ-साथ जॉर्डन, स्लोवेनिया और अटलांटा, जॉर्जिया में भी हुआ।
सन्दर्भ
बाहरी कडियाँ
Moon Knight on Disney+
श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम