411 REFERENCE · Wikipedia
यमद्रोक झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यमद्रोक झीलཡར་འབྲོག་གཡུ་མཚོ་Yamdrok Lake
Yamdrok-tso.jpg
ग्यांत्से से ल्हासा की सड़क पर गम्पा दर्रे से झील का नज़ारा
28 56 N 90 41 E type:waterbody inline,title
तिब्बत (चीन)
72 km mi on
638 km2 on
4441 m on
यमद्रोक झील या यमद्रोक त्सो या यमद्रोक यम्त्सो तिब्बत में एक मीठे पानी की झील है। यह तिब्बत की चार बड़ी धार्मिक-रूप से पवित्र झीलों में से एक है। यह बर्फ़-ढके पर्वतों से घिरी हुई है और कई झरनों के पानी इसे भरते रहते हैं। झील ग्यांत्से शहर से ९० किमी पश्चिम में और तिब्बत की राजधानी ल्हासा से १०० किमी पूर्वोत्तर में है। स्थानीय आस्थाओं के अनुसार यह झील एक देवी का रूप है। झील के एक छोर पर एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जिसपर समदिन्ग बौद्ध-मठ बना हुआ है। यह 'झील का सिंहासन' भी कहलाता है और तिब्बत का इकलौता बड़ा मठ है जिसका धार्मिक नेतृत्व एक महिला (साधवी) करती हैं।When a Woman Becomes a Religious Dynasty: The Samding Dorje Phagmo of Tibet, Hildegard Diemberger, pp. 268, Columbia University Press, 2007, ISBN 9780231143202, ... Samding has a prominent position in this landscape and is understandably called 'the throne of Yamdrog Lake' ... यमद्रोक झील तिब्बत के ल्होखा विभाग (चीनी सरकारी दस्तावेज़ों में 'शाननान विभाग') में स्थित है जो दक्षिणी तिब्बत में पड़ता है। नगरत्से गाँव झील के पास स्थित है।Tibet, Michael Buckley, pp. 176, Bradt Travel Guides, 2006, ISBN 9781841621647, ... Technically a permit is required to stay overnight: Nagartse and Yamdrok Tso are under the jurisdiction of Shannan Prefecture ...
इन्हें भी देखें
नम त्सो
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तिब्बत की झीलें
श्रेणी:पवित्र झीलें
श्रेणी:ल्होखा विभाग