Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विरूप-चित्रण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दाएँ|अंगूठाकार|शार्ली एब्डो के 3 नवंबर 2011 के कवर की छवि, जिसका नाम चेरिया हेब्दो ("शरिया हेब्दो") है। गुब्बारा शब्द इस्लामी पैगंबर मुहम्मद को यह कहते हुए दिखाता है, "यदि आप हँसते हुए नहीं मरते हैं तो 100 लश!" व्यक्ति, समाज अथवा राजनीति पर चित्रों के माध्यम से व्यंग्य कसने अथवा उपहास करने की सामान्य विधा को विरूप-चित्रण या कैरिकेचर (caricature) कहते हैं। यह मूलत फ्रेंच का शब्द है और फ्रेंच में यह इतालवी शब्द 'कैरिकेचुरा' से लिया गया था जिसका तात्पर्य वैयक्तिक गुणों अथवा अवगुणों का अतिरंजित चित्रण था। चित्रकला की इस विधा का आरंभ ढूंढनेवाले लोग इसे अरस्तू के काल तक जा पहुंचते हैं। अरस्तु ने पाउसन नामक एक कलाकार का उल्लेख किया है जो लोगों का उपहास चित्रों के माध्यम से किया करता था। प्लीनी ने बुपुलस और अथेनिस नामक दो मूर्तिकारों की चर्चा की है जिन्होंने कवि हिमपानाक्स का जो देखने में बदसूरत लगता था। मजाक बनाने के लिए एक मूर्ति बनाई थी। किंतु इनके बाद किसी चित्रकार अथवा मूर्तिकार का पता नहीं लगता जिन्होंने इस प्रकार का कोई अंकन किया हो। लिनार्डो द विन्सी नामक विख्यात चित्रकार के बनाए विकृत चेहरों के अनेक चित्र उपलब्ध होते हैं जिन्हें सामान्य भाव से कैरिकेचर की संज्ञा दी जा सकती है। किंतु उनके संबंध में कहा जाता है कि उन्होंने किसी प्रकार की उपहास भावना से उसे प्रस्तुत नहीं किया था वरन्‌ वे वस्तुत असाधारण कुरूप लोगों के रेखाचित्र है जिन्हें उन्होंने मनोयोगपूर्वक अध्ययन कर तैयार किया था। इस प्रकार सोलहवीं शती के बाद ही इस विधा के विकास का क्रमबद्ध इतिहास यूरोप में प्राप्त होता है। कैरिकेचर का महत्त्व उसकी रचना में उतना नहीं है जितना कि उसके प्रचार प्रसार में। अतः मुद्रण साधनों के विकास का साथ ही इसका भी विकास हुआ और पत्र पत्रिकाओं से उसे विशेष प्रोत्साहन मिला और आज इसे भी पत्र पत्रिकाओं में महत्त्व प्राप्त है। अब वह कैरिकेचर की अपेक्षा कार्टून के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। अपने इस रूप में वह सामयिक सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रच्छन्न रूप से चुटीले टीका का एक सशक्त माध्यम माना जाता है। बाहरी कड़ियाँ National Caricaturist Network Official site of the National Caricaturist Network – a non-profit association devoted to the art of caricature Wittygraphy a social network dedicated to the art of caricature Bogotá's Caricaturists Caricaturists' street in Bogota, Colombia CAUS - Centre of Humorous and Satirical Arts – non-profit association devoted to the art of caricature श्रेणी:कला