411 REFERENCE · Wikipedia
म्यित्चीना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
म्यित्चीना / म्यित्कीनाMyitkyina / မြစ်ကြီးနားမြို့ म्यित्चीना Myanmar 25 23 0 N 97 24 0 E बर्मा में स्थिति कचिन राज्य, बर्मा ३,०६,९४९ २०१४ जिन्गपो, बर्मी
म्यित्चीना (बर्मी: မြစ်ကြီးနားမြို့), जिसे स्थानीय जिन्गपो भाषा में म्यित्कीना कहते हैं, बर्मा के उत्तर में स्थित कचिन राज्य की राजधानी है। यह बर्मा की राष्ट्रीय राजधानी यांगोन से १,४८० किमी दूर और माण्डले से ७८५ किमी दूर, इरावती नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। यहाँ बर्मा का उत्तरतम रेल स्टेशन भी स्थित है।"Myitkyina, Myanmar https://web.archive.org/web/20150210051805/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/400392/Myitkyina 10 फ़रवरी 2015 ". Encyclopaedia Britannica Online. Retrieved 2009-03-29.
लोग
म्यित्चीना में जिन्गपो समुदाय की बहुसंख्या है, जो कचिन लोग भी कहलाते हैं। इनके अलावा यहाँ बहुत से बमर लोग भी रहते हैं। म्यित्चीना में कुछ भारतीय, नेपाली और चीनी लोग भी बसे हुए हैं। अधिकतर लोग थेरवाद बौद्ध मत और ईसाई मत के अनुयायी हैं, लेकिन कुछ सर्वात्मवाद, हिन्दू धर्म व इस्लाम के अनुयायी भी म्यित्चीना में रहते हैं।"DK Eyewitness Travel Guide Myanmar (Burma)," DK Publishing, Penguin, 2014, ISBN 9781465433282
इन्हें भी देखें
कचिन राज्य
सन्दर्भ
श्रेणी:कचिन राज्य
श्रेणी:बर्मा के आबाद स्थान