411 REFERENCE · Wikipedia
हे बेबी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हे बेबी हे बेबी.webp हे बेबी का पोस्टर साजिद नाडियाडवाला साजिद खान शंकर-एहसान-लॉय मिलाप जावेरी (संवाद) अक्षय कुमार, विद्या बालन, फ़रदीन ख़ान, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट एरोस इंटरनेशनल 24 अगस्त, 2007दुबे स्नेहा अक्षय कुमार की इस फिल्म के एक गाने में एक-दो नहीं बल्कि 15 एक्ट्रेसेस थीं शामिल, जाने मूवी नेम https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/akhsay-kumar-heyy-babyy-completes-17-years-story-box-office-budget-unknown-facts-2767639 3 सितम्बर 2024 एबीपी न्यूज़ 24 अगस्त 2024 hi भारत हिन्दी
हे बेबी 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और साजिद खान द्वारा निर्देशित है।डेस्क एबीपी एंटरटेनमेंट अक्षय की इस सुपरहिट फिल्म में नजर आई थीं 14 हीरोइनें, कमाई हुई थी धांसू https://www.abplive.com/photo-gallery/entertainment/bollywood-akshay-kumar-movie-heyy-babyy-box-office-sajid-khan-superhit-film-appeared-14-actress-in-song-2684747 3 सितम्बर 2024 8 मई 2024 hi इसमें अक्षय कुमार, फ़रदीन ख़ान, रितेश देशमुख, विद्या बालन और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी अंग्रेजी फिल्म थ्री मेन एंड ए बेबी (1987) पर आधारित है।
संक्षेप
आरुष मेहरा (अक्षय कुमार) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अमीर तरीके से रहता है। उसके रूममेट तन्मय जोगलेकर (रितेश देशमुख) और अली हैदर (फ़रदीन ख़ान) हैं। आरुष एक डांस क्लब में काम करता है जबकि तन्मय बच्चों का मनोरंजन करने के लिए, एडी टेडी के भेष में अपनी सेवाएं देता है। अली उनके अपार्टमेंट की देखभाल करता है। तीनों ही कई महिलाओं के साथ संबंध बनाते रहते हैं। एक दिन उन्हें अपने घर के बाहर एक बच्ची मिलती है। उसके साथ एक नोट होता है जिसमें लिखा होता है कि वे उसकी देखभाल करें, क्योंकि उनमें से एक उसका पिता है। वह सब उस बच्चे की देखभाल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बच्चे सँभालने के बारे में कुछ भी नहीं जानते। इसलिए वे उसे चर्च के पास एक घर पे छोड़ देते हैं।वहां बारिश होती है और बारिश में छोड़े जाने के कारण बच्ची को निमोनिया हो जाता है। तीनों लोग बच्ची को अस्पताल ले जाते हैं और अपने फैसले पर पछताते हैं। वह ठीक हो जाती है और तीनों बदल जाते हैं। वे उससे प्यार करने लगते हैं, उसे लाड़-प्यार करते हैं, उससे लगाव भी बढ़ाते हैं और उन सभी महिलाओं से माफ़ी भी मांगते हैं जिनके साथ उन्होंने धोखा किया था। वह लोग उसका नाम एंजेल रखते हैं। एक सुबह, ईशा साहनी (विद्या बालन) नाम की एक महिला एंजेल को वापस लेने आती है और कहती है कि बच्ची उसकी बेटी है।
एक साल पहले, आरुष अपने चचेरे भाई अर्जुन की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था। वहाँ उसकी मुलाकात ईशा से हुई थी जो ऑस्ट्रेलिया में रहती थी। उसने पारंपरिक भारतीय मूल्यों वाले व्यक्ति होने का दिखावा किया और उन्होंने एक साथ रात बिताई। कुछ ही समय बाद, ईशा ने उसे अपनी दोस्त देविका शर्मा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसलिए दोनों अलग हो गए। आरुष सिडनी लौट आया और इस घटना को भूल गया। उनका साथ का इतिहास बताता है कि आरुष वास्तव में एंजेल का पिता है। उन लोगों को एंजेल के बिना रहना बहुत मुश्किल लगता है। आरुष ईशा को सात दिनों के भीतर किसी ऐसे वफादार व्यक्ति से शादी करने की चुनौती देता है जो एंजेल को बेटी के रूप में स्वीकार करेगा। अगर वह असफल होती है, तो उसे एंजेल को वापस उसे देना होगा। वे सौदे को अंतिम रूप देने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर भी करते हैं। लेकिन उन लोगों को चिंता है कि वे शर्त हार सकते हैं क्योंकि ईशा सुंदर और अमीर है।
मुख्य कलाकार
अक्षय कुमार — आरुष मेहरा
विद्या बालन — ईशा साहनी
फ़रदीन ख़ान — अली हैदर
रितेश देशमुख — तन्मय जोगलेकर
बोमन ईरानी — भारत साहनी
रिक्की संधु — अर्जुन
मुस्कान मिहानी — अर्जुन की दुल्हन
शाहरुख़ ख़ान — राज मल्होत्रा ("मस्त कलंदर" गीत में)
अनुपम खेर — मल्होत्रा ("मस्त कलंदर" गीत में)
विशेष भूमिका
मलाइका अरोरा — शीर्षक गीत में
नेहा धूपिया — शीर्षक गीत में
सेलीना जेटली — शीर्षक गीत में
मिनीषा लाम्बा — शीर्षक गीत में
तारा शर्मा — शीर्षक गीत में
सोफी चौधरी — शीर्षक गीत में
कोइना मित्रा — शीर्षक गीत में
दीया मिर्ज़ा — शीर्षक गीत में
रिया सेन — शीर्षक गीत में
अमीशा पटेल — शीर्षक गीत में
अमृता राव — शीर्षक गीत में
शमिता शेट्टी — शीर्षक गीत में
संगीत
हे बेबी फ़िल्मी संगीत शंकर-एहसान-लॉय 17 जुलाई, 2007 2007 Feature film soundtrack 96 47 हिन्दी टी-सीरीज़ जॉनी गद्दार 2007 तारे ज़मीन पर 2007
गीत गायक समीर शंकर-एहसान-लॉय हे बेबी नीरज श्रीधर, रमन, परवेज़ क़ादरी, लॉय 4:34 ढोलना सोनू निगम, श्रेया घोषाल 3:57 मस्त कलंदर सलीम शहज़ादा, रेहान ख़ान, शंकर महादेवन 5:45 जाने भी दे शंकर महादेवन 3:51 मेरी दुनिया तू ही रे सोनू निगम, शान, शंकर महादेवन 5:46
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0806088 हे बेबी
श्रेणी:2007 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–एहसान–लॉय द्वारा संगीतबद्ध फिल्में