411 REFERENCE · Wikipedia
धमाल (2007 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
धमाल Dhamaal film poster.jpeg धमाल का पोस्टर इन्द्र कुमार अशोक ठाकेरिया इन्द्र कुमार अदनान सामी तुषार हीरानंदानी विजय अरोड़ा संजय सांकला बंटी राठौड़ संजय दत्त अरशद वारसी जावेद जाफरी असरानी 7 सितंबर, 2007 मारुति इंटरनेशनल 137 मिनट भारत हिन्दी
धमाल 2007 में बनी हिन्दी भाषा की कॉमेडी फिल्म है, जिसे इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और अशोक ठकेरिया द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त, अरशद वारसी, आशीष चौधरी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि असरानी, संजय मिश्रा, विजय राज, मनोज पाहवा और टिकू तलसानिया सहायक भूमिकाओं में हैं। यह इट्स ए मैड, मैड, मैड, मैड वर्ल्ड नामक 1963 अमेरिकी कॉमेडी फिल्म से काफी प्रेरित है। यह धमाल फिल्म शृंखला की पहली फ़िल्म है।
यह बहुत ही मनोरंजक फिल्म है॥
मुख्य कलाकार
संजय दत्त - इंस्पेक्टर कबीर नायक
रितेश देशमुख - देशबंधु रॉय
अरशद वारसी - आदित्य "आदि" श्रीवास्तव
आशीष चौधरी - बमन कांट्रेक्टर
जावेद जाफ़री - मानव श्रीवास्तव
असरानी - नारी कांट्रेक्टर
विजय राज़ - देव कुमार "डी के" मल्लिक
प्रेम चोपड़ा - बोस
मुरली शर्मा - इंस्पेक्टर कुलकर्णी (क्राइम ब्रांच)
टीकू तलसानिया - कमिशनर चतुर्वेदी
संजय मिश्रा - बाबूभाई "आतंक"
सुहासिनी मुले - घर मालकिन
कीकू शारदा - कांस्टेबल
मनोज पाहवा - वायुयान चालाक
विजय पाटकर - एयर ट्रैफिक कंट्रोलर
विनय आप्टे - प्रभाकरन श्रीपालवर्धन अटपट्टु जयसूर्या लक्ष्मणश्रीरामक्रष्ण शिववेंकट राजशेखर श्रीनिवासन त्रिचिपल्ली येक्य परंपील परंबत्तूर चिन्नस्वामी मुत्तुस्वामी वेणुगोपाल अय्यर
कुरुष देबू - द्विवेदी का बेटे (कॉनमैन फ्रॉड पेंटिंग का शिकार)
निनाद कामत - फंक्शन होस्ट
राणा जंग बहादुर - कैलाश (ढाबा मालिक)
कर्मवीर चौधरी - कैलाश दा ढाबा
डी. संतोष - एनकाउंटर कॉप
वैभव माथुर - डकैत का आदमी
विश्वजीत सोनी - कार वाला बंगाली
सुरेंद्र राजन
दल
संगीत
अदनान सामी समीर गायन चल नाचे शोर मचालें अदनान सामी, शान 4:56 चाँदनी रात है सैयाँ आशा भोंसले, अमित कुमार 4:22 देखो देखो दिल ये बोले अदनान सामी, शान 5:13 मिस इंडिया मरती मुझपे अदनान सामी, अमित कुमार 5:05 चल नाचे शोर मचालें यांत्रिक नवीन प्रभाकर 4:22 चाँदनी रात है सैयाँ यांत्रिक राघव सच्चर 4:02 चाँदनी रात है सैयाँ रीमिक्स संदीप शिरोडकर 4:56
रोचक तथ्य
परिणाम
बौक्स ऑफिस
धमाल मूवी का बजेट लगभग 35 करोड़ रुपये था और इसका प्रोफिट लगभग 70 करोड़ रुपये था। यह मूवी 2007 में रिलीज हुई थी और यह एक कॉमेडी फिल्म थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और यह एक सफल फिल्म साबित हुई थी।
समीक्षाएँ
नामांकन और पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0845448 धमाल
श्रेणी:2007 में बनी हिन्दी फ़िल्म