411 REFERENCE · Wikipedia
कालेसर राष्ट्रीय उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कालेसर राष्ट्रीय उद्यान Kalesar National Park Nagarhole Kabini Karnataka India, Leopard September 2013.jpg भारतीय तेन्दुआ, जो कालेसर में पाया जाता है India Haryana#India हरियाणा में स्थान यमुनानगर ज़िला, हरियाणा, भारत 30.367 77.533 region:IN 53 2003 वन विभाग, हरियाणा सरकार
कालेसर राष्ट्रीय उद्यान (Kalesar National Park), और उसे से सटा हुआ कालेसर वन्य अभयारण्य (Kalesar Wildlife Sanctuary), भारत के हरियाणा राज्य के यमुनानगर ज़िले में राज्य की राजधानी, चण्डीगढ़, से लगभग 15 किमी दूर स्थित वन्य अभयारण्य हैं। कालेसर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन् 2003 में हुई थी। इसके उत्तर मे हिमाचल प्रदेश का अभ्यारण और पूर्व मे शाकम्भरी की पहाडियां है।"General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018"Haryana: Past and Present https://web.archive.org/web/20170929095707/https://books.google.com/books?id=6n7vV0eiS3YC 29 सितंबर 2017 ," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468"Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859
नामोत्पत्ति
उद्यान का नाम ऐतिहासिक कालेसर (कालेश्वर) महादेव मन्दिर पर पड़ा है, जो वन के भीतर स्थित है।BriefReportonBio-diversity, Forests Clearance, 1989.2 Leopard spotted in Kalesar National park, Published 16 June 2016
विवरण
कालेसर राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 53 वर्ग किमी और कालेसर वन्य अभयारण्य का क्षेत्रफल 53.45 वर्ग किमी है। यह दोनों हिमाचल प्रदेश की सीमा के समीप शिवालिक के चरणों में स्थित हैं। जुलाई से सितम्बर काल में उद्यान बन्द होता है, लेकिन अन्य महीनों में नियंत्रित रूप से पर्यटकों को यहाँ आने की अनुमति है। उद्यान में तीन निर्धारित मार्ग हैं, जिनपर जीप द्वारा पर्यटक वन में घूम सकते हैं। इन मार्गों को छोड़कर वन में भीतर प्रवेश करना वर्जित है।
प्राणी
यहाँ मिलने वाले प्राणियों में भारतीय तेन्दुआ, काला तेन्दुआ, भारतीय हाथी, लाल जंगली मुर्गा और कई अन्य पक्षी जातियाँ मिलती हैं।
इन्हें भी देखें
यमुनानगर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:हरियाणा में राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:यमुनानगर ज़िला