Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैंडिडिआसिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ओरल कैंडिडिआसिस से संक्रमित मनुष्य की जीभ कैंडिडिआसिस एक कवक संक्रमण है जो कैंडिडा वंश की किसी भी खमीर प्रजाति या उन प्रजातियों के कारण होता है जिन्हें पहले कैंडिडा वंश में रखा गया था लेकिन अब उन्हें कैंडिडोज़ाइमा वंश में रखा गया है।Types of Fungal Diseases https://www.cdc.gov/fungal/about/types-of-fungal-diseases.html Cdc 30 जून 2026 en-us 20 फरवरी 2026 जब यह मुंह (ओरल कैंडिडिआसिस) को प्रभावित करता है तो इसे आमतौर पर थ्रश के रूप में जाना जाता है। संकेत और लक्षण कैंडिडिआसिस के लक्षण प्रभावित हिस्से के आधार पर अलग-अलग होते हैं। ज़्यादातर कैंडिडल संक्रमण से लालिमा, खुजली और बेचैनी जैसी मामूली दिक्कतें होती हैं हालांकि कुछ खास तरह के लोगों में इलाज न कराने पर ये परेशानियां गंभीर या जानलेवा भी हो सकती हैं। स्वस्थ लोगों में कैंडिडिआसिस आमतौर पर त्वचा, हाथों या पैरों के नाखूनों या श्लेष्म झिल्लियों, मुँह और ग्रसनी, ग्रासनली, और जननांगों का एक सीमित संक्रमण होता है।Candidiasis Clinical Presentation: History, Physical, Causes https://emedicine.medscape.com/article/213853-clinical#showall emedicine.medscape.com 30 जून 2026 स्वस्थ लोगों में कम लेकिन आमतौर पर जठरांत्र क्षेत्र, मूत्र पथ, और श्वसन पथ कैंडिडा संक्रमण के क्षेत्र होते है। कारण कैंडिडिआसिस का खतरा बढ़ाने वाले कारणों में एड्स, मोनोन्यूक्लिओसिस, कैंसर का इलाज, स्टेरॉयड, तनाव, जैवप्रतिरोधी थेरेपी, मधुमेह और पोषक तत्वों की कमी शामिल हैं। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और बांझपन उपचार भी इसके पूर्वगामी कारक हो सकते हैं।Nwokolo Nneka C. Boag Fiona C. Chronic Vaginal Candidiasis Drugs & Aging 1 मई 2000 16 5 335–339 10.2165/00002512-200016050-00003 https://link.springer.com/article/10.2165/00002512-200016050-00003 30 जून 2026 en 1179-1969 रोकथाम प्रतिरक्षा प्रणाली को समर्थन करने वाला और कम कार्बोहाइड्रेट वाला सरल आहार मुंह और आंतों के वनस्पतियों के स्वस्थ संतुलन में योगदान देता है। सूती अंडरवियर पहनने से त्वचा और योनि खमीर संक्रमण के विकास के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है साथ ही लंबे समय तक गीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। सन्दर्भ श्रेणी:संक्रमण श्रेणी:कवक-विज्ञान श्रेणी:स्वास्थ्य