411 REFERENCE · Wikipedia
फोरम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|अपने गौरव के चरम पर रोमन फोरम
फोरम (Forum, लैटिन भाषा का शब्द) व्यापार, न्यायालय, या राजनीतिक विचार संबंधी या विहार और भ्रमण के लिए बनाए हुए स्थान भी फ़ोरम कहलाते हैं। रोम में ऐसी अनेक खुली जगहें थीं जो इस प्रकार के सार्वजनिक कार्य के लिए बनाई गई थीं। रोमन लोगों का विशेष ख्यातिप्राप्त फ़ोरम वैलटाईन तथा कैपिटोलाइन पहाड़ों के बीच की खुली जगह पर स्थित था। यही रोम का राजनीतिक एवं व्यापारिक केंद्र था। इसके इर्द गिर्द सुविख्यात शनिदेव का मंदिर, 184 ई.पू. का बना हुआ वैसिलिकापोर्सिया का प्राचीन न्यायालय तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवन थे। कानूनी भाषा में फ़ोरम शब्द न्यायालय का द्योतक है। कालांतर से फ़ोरम शब्द के प्रयोग में अर्थ की भिन्नता दिखलाई देती है। आजकल इस शब्द का प्रयोग विचारगोष्ठी या विचारविनिमय के अर्थ में होने लगा है। जब विषयवस्तु पर वैज्ञानिक क्रमानुसार विचार होता है, फ़ोरम शब्द का प्रयोग होता है। इसका प्रचलित अर्थ विचारों के तार्किक अनुसंधान का खुला मंच है।
बाहरी कड़ियाँ
Digital Roman Forum, 3D reconstructions of the Roman Forum in ca. 400
Christian Hülsen: The Roman Forum (at LacusCurtius; Hülsen was one of the principal excavators of the Forum)
दृश्य आदि
Rome Reborn − A Video Tour through Ancient Rome based on a digital model
A two-part documentary offering a virtual tour of the north side of the Forum
QTVR fullscreen of Roman Forum by Tolomeus
Forum Romanum (photo archive)
Images of the Forum Romanum
Map of the Forum in AD 100, blank or labelled
The Roman Forum from the Campidoglio
3D reconstructions movie of the Roman Forum in 5th century A.D.
The Roman Forum of 179 AD
श्रेणी:इटली