411 REFERENCE · Wikipedia
गुना ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुना मध्य प्रदेश ग्वालियर।जिले के बारे में https://guna.nic.in/%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82/ guna.nic.in गुना MP Guna district map.svg 6390 http://www.guna.nic.in/default.htm संग्रहीत प्रति 23 जून 2015 21 जून 2015 https://web.archive.org/web/20150621170137/http://www.guna.nic.in/default.htm dead 65 1,240,938 24.46% 2011 194 65.1 per cent 910 7542 473001 http://www.guna.nic.in
गुना जिला मध्य भारत के राज्य मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से एक है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय गुना नगर में स्थित है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 12,41,519 थी, जबकि इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 6,390 वर्ग किलोमीटर है।गुना https://www.aajtak.in/topic/guna आजतक
जिले की सीमाएँ उत्तर-पूर्व में शिवपुरी जिला, पूर्व में अशोकनगर जिला, दक्षिण-पूर्व में विदिशा जिला, दक्षिण-पश्चिम में राजगढ़ जिला तथा पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में राजस्थान के झालावाड़ जिला और बारां जिला से मिलती हैं।https://www.google.ae/books/edition/Census_of_India_1991_Guna_District/xx8dLp3SM4IC?hl=en&gbpv=1&bsq=%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BE+%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87&dq=%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BE+%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87&printsec=frontcover Census of India, 1991: Guna District 1997 जनगणना संचालन निदेशालय, मध्य प्रदेश
जिले की भौगोलिक संरचना में नदियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सिंध नदी जिले की पूर्वी सीमा के साथ उत्तर दिशा में बहती है और अशोकनगर जिले के साथ प्राकृतिक सीमा का निर्माण करती है। वहीं पार्वती नदी जिले के दक्षिणी भाग से उत्तर-पश्चिम दिशा में प्रवाहित होती है तथा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले बारां जिले के साथ सीमा निर्धारित करती है। गुना जिला मालवा और बुंदेलखंड क्षेत्रों के बीच स्थित होने के कारण भौगोलिक तथा सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।https://www.google.ae/books/edition/Hamara_Madhya_Pradesh/tNBSEAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BE+%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87&pg=PA39&printsec=frontcover हमारा मध्य प्रदेश एक्सपर्ट्स अरिहंत 2021 अरिहंत पब्लिकेशन इंडिया लिमिटेड 9789325296183
गुना जिला का वर्तमान स्वरूप 15 अगस्त 2003 को अस्तित्व में आया, जब इसके पूर्वी भाग को अलग करके अशोकनगर जिला का गठन किया गया।
ऐतिहासिक रूप से यह क्षेत्र प्राचीन अवंती महाजनपद का हिस्सा था, जिस पर चंड प्रद्योत महसेन का शासन था। बाद में मगध साम्राज्य ने अवंती को अपने अधीन कर लिया और गुना का क्षेत्र भी मगध साम्राज्य में सम्मिलित हो गया।
18वीं शताब्दी के प्रारम्भ में मराठा सेनानायक रामोजी राव सिंधिया ने इस क्षेत्र पर अधिकार स्थापित किया। इसके बाद गुना लंबे समय तक ग्वालियर राज्य का हिस्सा रहा और भारतीय स्वतंत्रता तक उसी के अधीन रहा। प्रशासनिक रूप से यह ग्वालियर राज्य के ईसागढ़ जिला के अंतर्गत आता था।
1897 में इंडियन मिडलैंड रेलवे ने गुना से होकर गुजरने वाली रेल लाइन का निर्माण किया, जिससे क्षेत्र की यातायात और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला।
स्वतंत्रता के बाद, 28 मई 1948 को गुना नवगठित मध्य भारत के 16 जिलों में से एक बना। बाद में राज्यों का पुनर्गठन 1956 के तहत 1 नवंबर 1956 को मध्य भारत राज्य का विलय मध्य प्रदेश में कर दिया गया, जिसके बाद गुना मध्य प्रदेश का एक जिला बन गया।http://mptownplan.gov.in/LU-panel/Guna/Guna.pdf गुना विकास योजना 26 अक्टूबर 2021 15 जून 2024 https://web.archive.org/web/20240615062857/http://mptownplan.gov.in/LU-panel/Guna/Guna.pdf mptownplan.gov.in dead
तहसीलें
गुना
राघौगढ़
आरोन
चाचौड़ा
बमौरी
कुंभराज
मधुसूदनगढ़
सब- डिवीजन
राधोगढ़
आरोन
बमौरी
गुना
चाचौड़ा
http://www.guna.nic.in/culture_heritage.html संग्रहीत प्रति 23 जून 2015 21 जून 2015 https://web.archive.org/web/20150621185226/http://www.guna.nic.in/culture_heritage.html dead
ब्लॉक
राधोगढ़
आरोन
बमौरी
गुना
चाचौड़ा
धार्मिक स्थान
thumb|Hanuman Mandir ,Cantt Guna
पंचमुखी हनुमान आश्रम
हनुमान टेकरी
बीस भुजा देवी
हनुमान मंदिर कैंट
जैनगढ़
हनुमान मंदिर ए बी रोड
श्री बाग बागेश्वर धाम चाचौड़ा
राम जानकी मंदिर बमौरी
खैरोदा मंदिर बमौरी
कंकाली मंदिर बमौरी
क्राइस्ट द किंग चर्च
निहाल देवी मन्दिर
संतोषी माता मंदिर नई सडक गुना
पाटई हनुमान जी मन्दिर
टुका श्री हनुमान मंदिर राघोगढ़
प्राचीन गादेर गुफा
चार धाम मंदिर जामनेर
टेकरी सरकार कोंतर
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
चम्पावती किला चाचौड़ा
चाचौड़ा जिला
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Guna District On the Bundelkhanddarshan.com https://web.archive.org/web/20110609183057/http://www.bundelkhanddarshan.com/bundelkhand-district/160.html 9 जून 2011
गुना न्यूज़
श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले
*