Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

थॉर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

थॉर मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है, जो नॉर्स मिथकों के इसी नाम के तूफ़ान के देवता पर आधारित है। थॉर एस्गार्ड का राजा है, और म्योल्निर नामक हथोड़े का उपयोग अपने अस्त्र के रूप में करता है, जो उसे उड़ने की, तथा मौसम पर नियंत्रण करने की क्षमता प्रदान करता है। यह चरित्र पहली बार जर्नी इन मिस्ट्री #८३ (अगस्त १९६२) में प्रकाशित हुआ था, और इसे संपादक-आलेखक स्टैन ली, लिपिक लैरी लिबेर और पेनसिलर-प्लॉटर जैक किर्बी ने बनाया था। थॉर की कई सीमित श्रृंखलाएं प्रकाशित हुई, और वह सुपर हीरो टीम अवेंजर्स का संस्थापक सदस्य है, जो उस श्रृंखला के प्रत्येक संस्करण में प्रदर्शित होता है। यह चरित्र एनिमेटेड टेलीविजन श्रृंखला, कपड़े, खिलौने, व्यापार कार्ड, वीडियो गेम और फिल्मों सहित मार्वल संबंधित अन्य मर्चेंडाइज में भी दिखाई दिया है। चरित्र को पहली बार १९८८ की टेलीविजन फिल्म द इनक्रेडिबल हल्क रिटर्न्स में लाइव एक्शन द्वारा चित्रित किया गया था, जिसमें थॉर की भूमिका एरिक एलन क्रेमर ने निभाई थी। अभिनेता क्रिस हैमस्वर्थ मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में थॉर ओडिन्सन की भूमिका निभा रहे हैं। हैम्सवर्थ थॉर (२०११), द अवेंजर्स (२०१२), थॉर: द डार्क वर्ल्ड (२०१३), अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (२०१५), और थॉर: रैग्नारॉक (२०१७) में थॉर का अभिनय कर चुके हैं, और वह ही एमसीयू की आगामी अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और उसके सीक्वल में भी थॉर की भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त, हैम्सवर्थ के थॉर के अभिलेखीय फुटेज मार्वल के टीवी कार्यक्रम एजेंट्स ऑफ़ शील्ड के एपिसोड "पायलट" और "द वेल" में भी उपयोग किए गए थे।Fleming Mike June 30, 2011 Marvel And Disney Setting 'Thor 2' For Summer 2013; Chris Hemsworth's Back But Kenneth Branagh Won't Return http://www.deadline.com/2011/06/marvel-and-disney-sets-thor-2-for-summer-2013-kenneth-branagh-wont-return/ Deadline.com July 1, 2011 https://www.webcitation.org/5zxsm5vBY?url=http://www.deadline.com/2011/06/marvel-and-disney-sets-thor-2-for-summer-2013-kenneth-branagh-wont-return/ July 6, 2011 live November 18, 2013 Marvel's Agetns of S.H.I.E.L.D. Season 1, Ep. 8 - Clip 1 https://www.youtube.com/watch?v=yrlr6OrSkLA YouTube February 1, 2015 https://www.webcitation.org/6W08FcuQN?url=https://www.youtube.com/watch?v=yrlr6OrSkLA January 31, 2015 live थॉर को २०११ में आईजीएन ने अपनी "टॉप १०० कॉमिक बुक हीरोज ऑफ ऑल टाइम" की सूची में १४वें स्थान पर, http://www.ign.com/top/comic-book-heroes/14 IGN's Top 100 Comic Book Heroes of All Time IGN https://web.archive.org/web/20141030003343/http://www.ign.com/top/comic-book-heroes/14 October 30, 2014 live May 13, 2014 और २०१२ में "टॉप 50 अवेंजर्स" की सूची में पहले स्थान पर रखा। http://www.ign.com/top/avengers/1 April 30, 2012 The Top 50 Avengers IGN https://web.archive.org/web/20151003175228/http://www.ign.com/top/avengers/1 October 3, 2015 live July 28, 2015 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://marvel.com/characters/bio/1009664/thor Thor_(Thor_Odinson) Thor Larry Lieber interview in Alter Ego vol. 3, #2 (Fall 1999) श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र