Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चंद्रमा का विभाजन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चंद्रमा का विभाजन (अरबी में: انشقاق القمر) इस्लामी संस्कृति में एक चमत्कारिक घटना के रूप में वर्णित है। इसे इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद साहब के द्वारा अंज़ाम दिया गया था। चंद्रमा के विभाजन का विस्तृत वर्णन सूराह अल-कमर में मिलता है। इसके अतिरिक्त असबाब अल-नुज़ुल, जिसे हिन्दी में रहस्योद्घाटन का संदर्भ कहा जाता है, इसमें भी इस घटना का उल्लेख किया गया है।"मुहम्मद" ब्रिटैनिका विश्वकोष इस्लामी पौराणिक कथाओं में- 2007। ब्रिटैनिका विश्वकोष ऑनलाइन, पृष्ठ संख्या 13 इस्लाम के संस्थापक मुहम्मद साहब के इस चमत्कार पर अब्द अल्लाह इब्न अब्बास, अनस इब्न मलिक, अब्दुल्लाह बिन मसऊद जैसे कई अन्य विद्वान दार्शनिकों ने अपनी-अपनी व्याख्याएँ प्रस्तुत की हैं। भारतीय विद्वान दार्शनिक अब्दुल्ला यूसुफ़ अली का मानना है कि चंद्रमा को इतिहास में उस वक्त विभाजित किया गया था जब इस्लामी संस्कृति के अनुसार न्याय की रात क़रीब आ गई थी। कुरान की आयत 54:1–2अल-क़मर - 1-55 https://quran.com/54?startingVerse=1 Quran.com 18 जून 2023 en के अनुसार मध्ययुगीन इस्लाम धर्मशास्त्रियों और इस्लामिक दार्शनिकों के बीच यह चमत्कारिक घटना एक विचारणीय मुद्दा बना रहा था क्योंकि उस समय आकाशीय पिंडों में होने वाले बदलावों का अध्ययन करना एक महत्वपूर्ण कार्य माना जाता था, हालांकि आधुनिक काल में विद्वानों ने इस घटना को वैज्ञानिक तर्कों के आधार पर व्याख्यायित करने का प्रयास किया है। चंद्र विभाजन की इस घटना ने भारत सहित विश्व के कई अन्य इस्लामिक रचनाकारों को सदैव प्रेरित किया है।<ref>"अल-तबरी के अनुसार, सभी प्रतिपादक (अह्ल अल-ताविल) इन छंदों के रहस्योद्घाटन के लिए अनिवार्य रूप से इसी मत पर सहमत हैं।" सी.एफ. थॉमस.ई.वर्मन, धार्मिक विवाद और मोजर्बस का बौद्धिक इतिहास, वर्ष 1050 से 1200, पृष्ठ संख्या- 150</ref>Annemarie Schimmel, And Muhammad Is His Messenger: The Veneration of the Prophet in Islamic Piety, University of North Carolina Press, 1985, pp. 69–70 2016 में अपोलो मिशन से प्राप्त तस्वीरों के प्रकाशित होने पर चंद्रमा की सतह पर एक 300 कि॰मी॰ लंबी रिफ्ट रेखा देखी गई, इसे वैज्ञानिकों द्वारा रीमा एराडियस नाम दिया गया है। कुछ इस्लामिक विचारकों के अनुसार यह रिफ्ट रेखा कुरआन में वर्णित चंद्रमा विभाजन के फलस्वरूप उत्पन्न हुआ था, हालांकि 2010 में नासा के एक वैज्ञानिक ब्रैड बेली'' ने इस प्राचीन मान्यता पर टिप्पणी देते हुए कहा था कि कोई भी वर्तमान वैज्ञानिक रिपोर्ट यह प्रमाणित नहीं करता है कि अतीत में चंद्रमा दो या दो से अधिक भागों में विभाजित किया गया था और फिर अतीत के ही किसी बिंदु पर उसे फिर से जोड़ा गया था।http://www.hoax-slayer.com/moon-split-miracle.shtml व्हाक्स स्लेयर चंद्रमा विभाजन चमत्कार 18 जून 2023 16 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180516001658/http://www.hoax-slayer.com/moon-split-miracle.shtml dead सूरा गायत्री चंद्र विभाजन की तस्वीर का प्रचार-प्रसार होना। 14 April 2020 https://digiteye.in/split-moon-image-goes-viral-on-whatsapp-fact-check/ 2021-01-13 en-US http://www.nasa.gov/mission_pages/LRO/multimedia/lroimages/lroc_20090928_ariadaeus.html रीमा एराडियस, चन्द्रमा पर एक रिफ्ट रेखा 8 June 2016 NASA Experts agree that Rima Ariadaeus, about 300 km (186.4 mi) long, is a fault system similar to those on Earth. 16 मार्च 2010 https://web.archive.org/web/20100316162638/http://www.nasa.gov/mission_pages/LRO/multimedia/lroimages/lroc_20090928_ariadaeus.html deadhttps://sservi.nasa.gov/?question=evidence-moon-having-been-split-two चांद के दो हिस्सों में बंटने के सबूत Solar System Exploration Research Virtual Institute ब्रैड बेली 21 June 2010 इन्हें भी देखें मुहम्मद कुरआन सन्दर्भ श्रेणी:चंद्रमा श्रेणी:धार्मिक अध्ययन