Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुट्टी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|चित्रकार कार्टूनिस्ट कुट्टी का जन्म १९२१ में केरल में हुआ। अपनी पढ़ाई के दौरान ही कुट्टी को राजनीतिक कार्टूनों में रूचि पैदा हो गई थी। कुट्टी उस समय के अंग्रेज़़ी शासन में उपलब्ध पत्र पत्रिकाओं में छापे कार्टूनों को बड़े चाव से देखते थे और उन्हें दोबारा बनाकर अपने साथियों का मनोरन्जन भी करते थे। इसी तरह कार्टून बनाते हुए कुट्टी इस काम में माहिर हो गए। कार्टून बनाने की शुरुआत कुट्टी के भाग्य ने भी उनका साथ दिया और उनके पिता के एक मित्र जो कि अंगरेजी सरकार में अधिकारी थे, उन्होंने कुट्टी का काम देखा और प्रभावित होकर शंकर पिल्लई से उन्हें अपने मार्गदर्शन में काम सिखाने की सिफारिश की। शंकर को भी उस समय अपने लिए एक साथी की आवश्यकता थी तो उन्होंने कुट्टी को अपने साथ काम करने के लिए सहर्ष स्वीकृति दे दी। बाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू के आग्रह पर शंकर ने कुट्टी को नेशनल हेराल्ड के लिए स्टाफ कार्टूनिस्ट के रूप में भेजा। कुट्टी ने शंकर की लोकप्रिय पत्रिका शंकर्स वीकली के लिए भी काम किया। कुट्टी और शंकर का गुरु-शिष्य का रिश्ता शंकर के जीवित रहने तक जारी रहा। कार्यस्थल अपने पूरे कार्यकाल में कुट्टी ने नेशनल हेराल्ड, फ्रीप्रेस जनरल, आनंदबाजार पत्रिका, शंकर्स वीकली,हिंदुस्तान स्टेंडर्ड, हिंदुस्तान टाईम्स और इंडियन एक्सप्रेस के लिए कार्य किया। अपनी आंखों की समस्या के चलते कुट्टी अब कार्टून बनाने में समर्थ नहीं हैं और सेवानिवृत्त हो चुके हैं। फिलहाल कुट्टी अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहते हैं। http://www.cartoonistkutty.com/Biography.html कार्टूनिस्ट कुट्टी ३१ जनवरी २००९ एचटीएमएल कार्टूनिस्ट कुट्टी अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20070316164623/http://www.cartoonistkutty.com/Biography.html 16 मार्च 2007 dead सन्दर्भ श्रेणी:व्यंग्यकार श्रेणी:भारतीय कार्टूनिस्ट श्रेणी:1921 में जन्मे लोग श्रेणी:२०११ में निधन श्रेणी:मलयाली लोग