Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मंत्री

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मंत्री आधुनिक सरकार में एक प्रमुख पद है। यह शीर्ष सत्ता के सहयोगी के रूप में कार्य करता है। भारत में संविधान की धारा ७४ के अनुसार प्रधानमंत्री अपने लिए मंत्रियों की नियुक्ति करते हैं। भारत में प्राचीनकाल में राजा को विविध विषयों पर सलाह देने के लिये नियुक्त व्यक्ति को मंत्री या सचिव कहा जाता था। आवश्यक गुण हितोपदेश के अनुसार प्रधानमंत्री के लिये निम्नलिखित गुण होने चाहिये- स्वदेशजं कुलाचारविशुद्धं उपधाशुचिम् मन्त्रज्ञमवसानीनं व्यभिचारविवर्जितम् // अधीतव्यवहारार्थं मौलं ख्यातं विपश्चितम् / अर्थस्योत्पादकं चैव विदध्यान्मंत्रिणं नृप: // (जो उसी देश में उत्पन्न, जिसका कुल और आचार शुद्ध हो, जिसकी निष्ठा जाँची-परखी हो, मंत्र (कूटनीति) का ज्ञाता हो, व्यसनी न हो, व्यभिचार से दूर रहने वाला हो, शासन के विभिन्न पहलुओं का अच्छा ज्ञाता हो, अच्छे परिवार से हो, प्रसिद्ध हो, विद्वान हो, धन का सृजन करने वाला हो, को राजा मंत्री बनाये।) श्रेणी:राजनीति