Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वप्रीचिति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वप्रीचिति प्रजापति कश्यप का पुत्र था जिसकी उत्पत्ति दनु के गर्भ से हुई थी। जन्म प्रजापति दक्ष ने अपनी सत्रह पुत्रियों का विवाह कश्यप प्रजापति से किया। उन्हीं में एक थी दनु। दनु ने कश्यप से 61 पुत्र उत्पन्न किए जोकि दानव कहलाए। उन्हीं में से एक था वप्रीचिति। देवलोक पर आक्रमण और वप्रीचिति का वध वप्रीचिति ने ब्रह्मा जी की तपस्या कर उनसे अजेय होने का वर मांगा। ब्रह्मा जी ने उसे वर दे दिया जिसके मद में चूर होकर उसने स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया। सभी देवी देवता उसके अत्याचारों से परेशान होकर महादेव की शरण में गए और उनसे वप्रीचिति का वध करने की प्रार्थना करने लगे। तब महादेव ने देवी पार्वती को युद्ध में भेजा। वप्रीचिति ने जब देखा कि एक स्त्री उससे युद्ध करने आई है तब वह जोर जोर से हंसने लगा और कहा कि "देवता इतने दुर्बल हो गए हैं कि एक स्त्री को मरने के लिए मेरे पास भेज दिया।" इसपर देवी पार्वती ने कहा कि "अंत तो तेरा होगा दुष्ट"। देवी पार्वती ने उस महाबली असुर से युद्ध किया लेकिन उसका वध नहीं कर पाई। इससे देवी पार्वती ने एक महाविक्राल रूप लिया और वप्रीचिति समेत उसकी सारी आसुरी सेना को खा डाला जिससे उनके दांत असुर सेना के खून से लाल हो गए और यहीं से वें रक्तदंतिका कहलाईं।