Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राबर्ट एम्मेट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मई 2015 thumb|रॉबर्ट एम्मेट thumb|डब्लिन में रॉबर्ट एम्मेट की प्रतिमा राबर्ट एम्मेट (Robert Emmet ; १७७८ - १८०३) आयरलैंड का राष्त्रवादी, वक्ता तथा विद्रोही नेता था। १८०३ में उसने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक असफल विद्रोह किया। परिचय राबर्ट एम्मेट डब्लिन विश्वविद्यालय का बहुत मेधावी छात्र था। अपने राजनीतिक विचारों के कारण उसे विश्वविद्यालय से अलग होना पड़ा। फिर वह देश की स्वतंत्रता के लिए कार्य करनेवाली गुप्त संस्थाओं का सदस्य हो गया। जब उसके नाम वारंट निकला तब वह फ्रांस चला गया जहाँ वह नैपोलियन बोनापार्ट से मिला। 'यूनाइटेड आयरिश मेन' नामक गुप्त संस्था छिपे रूप से आयरलैंड की स्वतंत्रता के लिए षड्यंत्र कर रही थी। एम्मेट उसके प्रधान संचालकों में हो गया। आयरलैंड के जिलों में जब विद्रोह की तैयारी हो चुकी तब वह चुपके से डब्लिन पहुँचा। विचार यह था कि जब फ्रांस इंग्लैंड पर चढ़ाई करे तभी आयरलैंड भी विद्रोह का झंडा खड़ा करे। परतु हमला हुआ नहीं, उधर आयरलैंड में विद्रोह की जो गुप्त तैयारियाँ हो रही थीं वे दृढ़ता से सफल न की जा सकीं। अंग्रेजी सेना को घेरकर निरस्त्र कर देने का स्वप्न देखनेवाले आयरिश विद्रोहियों के पास न तो काफी शस्त्र थे और न उनमें एकता कायम रह सकी। विद्रोह का भंडाफोड़ हो गया और उसका अंत सड़कों पर कुछ खूनखराबी के साथ हुआ। निश्चय ही कुछ अंग्रेज पदाधिकारी उसमें मारे गए, परंतु आयरलैंड की राजनीतिक प्रगति वहीं की वहीं रह गई। एम्मेट ने जब देखा कि अब सब कुछ नष्ट हो गया तब वह अमेरिका भाग जाने की तैयारी में लगा; पर भागने से पहले ही वह पकड़ लिया गया। न्याय के समय उसने बड़ी उत्तम वक्तृता दी, पर उसकी फाँसी हो गई। टामस मोर, ट्रिनिटी कालेज में उसका मित्र था और उसने उसकी बड़ी प्रशंसा लिखी है। श्रेणी:आयरलैण्ड का स्वतंत्रता संग्राम श्रेणी:1778 में जन्मे लोग श्रेणी:१८०३ में निधन