411 REFERENCE · Wikipedia
एक लड़का एक लड़की
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एक लड़का एक लड़की एक लड़का एक लड़की.jpg एक लड़का एक लड़की का पोस्टर विजय सदाना आनंद-मिलिंद सलीम आग़ा सलमान ख़ान, नीलम, अनुपम खेर, असरानी, टीकू तलसानिया, जावेद ख़ान, शुभा खोटे, मुशताक ख़ान, 162 मिनट 19 जून, 1992 भारत हिन्दी
एक लड़का एक लड़की 1992 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और नीलम मुख्य भूमिकाओं में है। यह 1987 की बंगाली फ़िल्म सम्राट ओ सुंदरी का रीमेक है, जो स्वयं शंकर के एक उपन्यास पर आधारित है।
संक्षेप
भगवती प्रसाद (अनुपम खेर) अपने मृत भाई की विशाल संपत्ति की देखभाल अपनी पत्नी और बहनोई मरकुटे की सहायता से करता है। भगवती कर्ज में डूबा हुआ है और अपने देनदारों को भुगतान करने के लिए गबन कर रहा है। उसकी बिगड़ैल और अशिष्ट भतीजी रेणु (नीलम), जो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती है, उन्हें देखने आती है। भगवती उसका स्वागत करता है। अपने वकील द्वारा चेतावनी दिये जाने पर वह हालिया लेनदेन की जांच शुरू कर देती है और कई लाख रुपये लापता पाती है। वह भगवती से उसे 2 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रदान करने के लिए कहती है। तब भगवती योजनाबद्ध तरीके से उसकी नाव जिसे वो चला रही थी डुबो देता है। वह उसकी तरफ से मृत समझी जाती है लेकिन वह पास के कुछ मछुआरों द्वारा बचाई जाती है।
मछुआरें रेणु को पुलिस को सौंप देते हैं। पुलिस उसके परिवार के सदस्यों की तलाश में है क्योंकि दुर्घटना के कारण वह सब भूल चुकी है। लंबे समय तक कोई भी नहीं आता। राजा (सलमान खान) केवल उन दोनों के बीच एक पुरानी बहस का बदला लेने के लिये इस मौके का लाभ उठाता है। वह पुलिस को साबित करता है कि रेणु उसकी खोई हुई पत्नी रानी है। राजा, उसे एक गरीब व्यक्ति के दर्द का एहसास कराता है और इस तरह वे एक दूसरे से प्यार करना शुरू करते हैं। भगवती संपत्ति पर कब्जा करने के लिए तैयार है। जब तक कि रेणु या उसका शरीर नहीं पाया जाता, संपत्ति का वकील सभी नकदी, बैंक खातें और परिसंपत्तियों को जब्त करने के लिए न्यायालय से आदेश ले आता है। तब कई महीने बीतते हैं, भगवती आदमियों को रेणु की तलाश में रखता है और वे जल्द ही उसे ढूंढ लेते हैं। भगवती को पता चलता है कि उसे अपनी याददाश्त खो दी है और वह राजा नाम के एक व्यक्ति और और तीन बच्चों के साथ रह रही है।
इस बार भगवती यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वह जीवित नहीं बच पाए। भले ही इसका मतलब राजा और तीन बच्चों को भी मारना हो। अपने चाचा (भगवती) को पहचानने के बाद रेणु अपनी यादों को वापस पा जाती है। अंत में, पुलिस भी आती है और भगवती और उसके आदमियों को गिरफ्तार करती है। उसे पता चलता है कि राजा ने उसे झूठ कहकर उसे धोखा दिया था। अमेरिका के लिए जाने से पहले अंत में वह यह भी महसूस करती है कि बच्चे और वह खुद एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते और वह राजा को भी प्यार करती है। राजा और बच्चे उसे रोकने के लिये हवाईअड्डे पर उसकी तलाश में जाते है। लेकिन वो उन्हें नहीं मिलती। वो वापिस घर लौटते है और रेणु उन्हें पहले ही घर में मिलकर आश्चर्यचकित करती है।
मुख्य कलाकार
सलमान ख़ान - राजा
नीलम - रेणु / रानी
अनुपम खेर - भगवती प्रसाद
असरानी - मरकुटे
टीकू तलसानिया - पुलिस इंस्पेक्टर
जावेद ख़ान - काँस्टेबल
शुभा खोटे - शोभा प्रसाद
मुशताक ख़ान - स्कूल टीचर
संगीत
बोल - मजरुह सुल्तानपुरी
एक लड़का एक लड़की संगीत आनंद-मिलिंद 1992 फिल्म साउंडट्रैक टिप्स आनंद-मिलिंद दिल आशना है
1992 घर जमाई
1992
क्रम. शीर्षक गायक 1 "कितना प्यार तुम्हें करते हैं" कुमार सानु, साधना सरगम 2 "एक लड़का एक लड़की" उदित नारायण, नीलम 3 "आओ झूमे नाचे" उदित नारायण, साधना सरगम 4 "अंडे से आई मुर्गी" अमित कुमार, साधना सरगम 5 "छोटी सी दुनिया मोहब्बत की" उदित नारायण, साधना सरगम 6 "फूल नहीं ये अरमान" सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति
बाहरी कड़ियाँ
0291883 एक लड़का एक लड़की
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्में
श्रेणी:बंगाली फ़िल्मों के हिंदी रीमेक