411 REFERENCE · Wikipedia
स्नेहा शर्मा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्नेहा शर्मा (जन्म-१ अगस्त १९९०), एक भारतीय रेसिंग चालक हैं, जों फार्मूला ४ नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करती हैं, और साथ ही में वह इंडिगो एयरलाइन्स की एक पायलट (चालक) भी हैं। स्नेहा का जन्म कोलकाता में हुआ था परन्तु उनका बचपन मुंबई में ही बीता।Ghosh, Saikat (January 13, 2015). "Mumbai girl Sneha Sharma takes on men on their own turn, at their terms". The Indian Express. Retrieved July 10, 2016. उनकी स्कूली शिक्षा कोनोस्सा कान्वेंट स्कूल में हुई और फ्लाइंग ट्रेनिंग सैन फ्रांसिसको, मिआमी, और कुआला लम्पुर से की।Sirari, Sakshi (November 11, 2015). "Love for speed & flying: Meet F4 driver Sneha Sharma". SheThePeopleTV. Retrieved July 10, 2016.
thumb|स्नेह शर्मा
रेसिंग करियर
वह १६ वर्ष की उम्र से ही रेसिंग कर रही हैं। दसंवी कक्षा में १७ वर्ष की आयु में उड़ान के अध्ययन के दौरान उन्होंने एमआरएफ राष्ट्रीय कार्टिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। २००९ में स्नेहा ने जेके टायर नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के ४ स्ट्रोक श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। एमऐआई नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप के केसीटी के फाइनल राउंड के लिए अर्हता प्राप्त करने वाली वह एकमात्र लड़की थी। वह २०१५ वोक्सवैगन वेंटो कप और भारत में टोयोटा एटियस कप के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थी। मर्सिडीज युवा स्टार चालक कार्यक्रम में शीर्ष पांचवा नंबर हासिल करने के बाद उन्हें भारत की सबसे तेज़ महिला रेसर का खिताब दिया गया।
स्नेहा को जेके टायर और इंडिगो एयरलाइन्स द्वारा अपने रेसिंग कैरियर के लिए प्रायोजन प्राप्त कराया गया। उन्हें जर्मनी और मलेशिया में भी रेसिंग सीट्स दी गयी हैं। आज तक विभिन्न श्रेणियों में स्नेहा ने ६ रचे जीती व 14 रनर-अप पद हासिल किये हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय महिला
श्रेणी:भारतीय महिला खिलाड़ी