411 REFERENCE · Wikipedia
सोमा ज्वालामुखी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोमा ज्वालामुखी या सिर्फ सोमा, एक ज्वालामुख-कुण्ड होता है जिसे आंशिक रूप से एक नये केन्द्रीय ज्वालामुखी शंकु के द्वारा भरा जाता है। यह नाम सोमा पर्वत (इतालवी: मोंटे सोमा) से लिया गया है जो कि, दक्षिणी इटली में स्थित एक मिश्रित ज्वालामुखी है, जिसके शिखर पर स्थित ज्वालामुख-कुण्ड में से वेसुवियस पर्वत के शंकु का उद्भव होता है।
विश्व में सोमा ज्वालामुखी के सबसे अच्छे उदाहरण, रूस के कमचट्का प्रायद्वीप और कुरील द्वीप समूह पर पाए जाते हैं, जिनका विस्तार दक्षिण में कमचट्का से होक्काइडो (जापान) तक है।
सन्दर्भ
Global Volcanism Program, Smithsonian Institution
श्रेणी:ज्वालामुखी