411 REFERENCE · Wikipedia
उल्का वर्षा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|आकाश में चार घंटे की अवधि में खीचे चित्र पर उल्का वर्षा की लकीरें
thumb|अंतरिक्ष से देखी गई लेओनिड्ज़ (Leonids) नामक उल्का वर्षा
उल्का वर्षा (meteor shower) एक खगोलीय घटना है जिसमें किसी ग्रह पर आकाश के एक ही स्थान से बार-बार कई उल्का बरसते हुए प्रतीत होते हैं। यह उल्का वास्तव में खगोलीय मलबे की धाराओं के ग्रह के वायुमंडल पर अति-तीव्रता से गिरने से प्रस्तुत होते हैं। अधिकतर का आकार बहुत ही छोटा (रेत के कण से भी छोटा) होता है इसलिए वह सतह तक पहुँचने से बहुत पहले ही ध्वस्त हो जाते हैं। अधिक घनी उल्का वर्षा को उल्का बौछार (meteor outburst) या उल्का तूफ़ान (meteor storm) कहते हैं और इनमें एक घंटे में 1000 से अधिक उल्का गिर सकते हैं। Jenniskens P. 2006 Meteor Showers and their Parent Comets https://archive.org/details/meteorshowersthe0000jenn Cambridge University Press 978-0-521-85349-1 Space.com https://web.archive.org/web/20101116035548/http://www.space.com/scienceastronomy/astronomy/leonids_1833_011114.html 16 नवंबर 2010 The 1833 Leonid Meteor Shower: A Frightening Flurry
आवधिक उल्का वर्षा
पृथ्वी पर समीप से गुज़रने वाले धूमकेतु अक्सर उसपर उल्का वर्षा कर सकते हैं। मसलन स्विफ़्ट-टटल घूमकेतु से सम्बन्धित उल्का वर्षा हर वर्ष मध्य-जुलाई से मध्य-अगस्त के बीच दिखती है - यह आकाश में ययाति तारामंडल क्षेत्र में दिखती है, जिसे अंग्रेज़ी में "पर्सियस कॉस्टेलेशन" कहते हैं जिस कारणवश इस वर्षा को पर्साइड्ज़ (Perseids) कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
उल्का
धूमकेतु
सन्दर्भ
*
श्रेणी:खगोलीय घटनाएँ
श्रेणी:वायुमंडल प्रवेश