411 REFERENCE · Wikipedia
गांधार का बौद्ध धर्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार| बामियान के बुद्ध, उत्तर गंधार की बौद्ध स्मारकीय मूर्तिकला का एक उदाहरण है।
अंगूठाकार| गान्धार क्षेत्र का स्थलाकृतिक मानचित्र जिसमें गंधार और बैक्ट्रिया के प्रमुख स्थल दर्शाए गए हैं
अंगूठाकार| धर्मराजिक स्तूप और उसके आसपास के मठों के खण्डहर
अंगूठाकार|200x200पिक्सेल| कुषाण क्षेत्र (पूर्ण रेखा) तथा कनिष्क महान के साम्राज्य की अधिकतम सीमा (बिंदुदार रेखा), जिसने गंधार बौद्ध विस्तार की ऊंचाई देखी।
अंगूठाकार| पाकिस्तान के मर्दान के 'तख्त-ए-बही' नामक एक प्रमुख बौद्ध मठ, का अनुमानित जीर्णोद्धार का चित्र
गन्धार के बौद्ध धर्म से आशय प्राचीन गंधार की बौद्ध संस्कृति से है जो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से लगभग 1200 ईसवी तक भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र था। Salomon, Richard, The Buddhist Literature of Ancient Gandhāra, An introduction with Selected Translations. p. xvii Kurt Behrendt, Pia Brancaccio, Gandharan Buddhism: Archaeology, Art, and Texts, 2006 p. 11 प्राचीन गंधार वह क्षेत्र है जो वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान है ( मुख्यतः पेशावर घाटी और पोठोहार पठार तथा अफगानिस्तान का जलालाबाद )। इस क्षेत्र में बौद्ध ग्रन्थ मिले हैं जो गंधारी प्राकृत भाषा में लिखे गए हैं। ये अब तक प्राप्त बौद्ध ग्रन्थों की सबसे पुरानी पाण्डुलिपियाँ (पहली शताब्दी ई.) हैं। http://www.washington.edu/uwpress/search/books/SALANC.html UW Press: Ancient Buddhist Scrolls from Gandhara 2008-09-04 गन्धारी बौद्ध कला और स्थापत्य संस्कृति का एक अद्वितीय केन्द्र भी था जिसमें भारतीय, हेलेनिस्टिक, रोमन और पार्थियन कला के तत्व मिश्रित थे। Kurt Behrendt, Pia Brancaccio, Gandharan Buddhism: Archaeology, Art, and Texts, 2006 p. 10 मध्य एशिया और चीन में बौद्ध धर्म के प्रसार की दृष्टि से यह क्षेत्र एक 'प्रवेशद्वार' के रूप में भी महत्वपूर्ण रहा। Lancaster, Lewis R. "The Korean Buddhist Canon: A Descriptive Catalogue". www.acmuller.net. Retrieved 4 September 2017.
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
गन्धार के बौद्ध ग्रन्थ
तिब्बती बौद्ध धर्म
श्रेणी:भारत में बौद्ध धर्म
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान में बौद्ध धर्म