411 REFERENCE · Wikipedia
सुलेखा मंज़िल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुलेखा मंज़िल अशरफ हमजा अशरफ हमजा चेम्बन विनोद जोससुबीश कन्ननचेरीसमीर करात लुकमान अवरानअनारकली मरीकर कन्नन पटेरी नौफ़ल अब्दुल्ला चेम्बोस्की मोशन पिक्चर्स सेंचुरी फिल्म्स 2023 04 21 yes विष्णु विजय भारत मलयालम
सुलेखा मंज़िल सन् 2023 की भारतीय मलयालम भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन चेम्बोस्की मोशन पिक्चर्स के बैनर तले अशरफ़ हमज़ा ने किया। इसमें लुकमान अवरान, अनारकली मरीकर और चेम्बन विनोद जोस मुख्य भूमिकाओं में हैं।https://www.newindianexpress.com/entertainment/malayalam/2023/feb/15/lukman-anarkali-lead-ashraf-hamzas-next-sulaikha-manzil-2547443.html Lukman, Anarkali lead Ashraf Hamza’s next 'Sulaikha Manzil' श्रीजीत सजिन 15 फरवरी 2023 द न्यू इंडियन एक्सप्रेस en 15 जुलाई 2024 21 अप्रैल 2023 को यह फ़िल्म रिलीज़ हुई और इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली।https://www.newindianexpress.com/entertainment/malayalam/2023/Mar/09/makers-of-sulaikha-manzil-confirm-eid-release-2554332.html Makers of 'Sulaikha Manzil' confirm Eid release 9 मार्च 2023 द न्यू इंडियन एक्सप्रेस en 15 जुलाई 2024
निर्माण
पोस्टर का पहला लुक फरवरी 2023 में जारी किया गया और पोस्टर का दूसरा लुक रिलीज की तारीख के साथ जारी किया गया। बाद में फ़िल्म का टीज़र जारी किया गया।https://www.cinemaexpress.com/malayalam/news/2023/Apr/20/sulaikha-manzil-teaser-is-out-42533.html Sulaikha Manzil teaser is out आर चांदिनी 20 अप्रैल 2023 सिनेमा एक्सप्रेस en 15 जुलाई 2024
प्रतिक्रिया
द हिन्दू की आलोचक अथिरा एम ने कहती है "कुल मिलाकर फिल्म में अभिनय और यहां-वहां डाले गए सुखद क्षणों के अलावा उत्साहित करने वाली कोई बात नहीं है।"https://www.thehindu.com/entertainment/movies/sulaikha-manzil-movie-review-this-ashraf-hamza-directorial-entertains-only-in-parts/article66766311.ece ‘Sulaikha Manzil’ movie review: This Ashraf Hamza-directorial entertains only in parts एम अतिरा 22 अप्रैल 2023 द हिन्दू en-IN 15 जुलाई 2024 ओनमनोरमा की अर्चना अनूप ने कहती है "फिल्म का सबसे बड़ा प्लस विष्णु विजय का भावपूर्ण संगीत है जो मालाबार मुस्लिम शादियों का सार प्रस्तुत करता है।" मनोरमा न्यूज़ और मातृभूमि के आलोचकों ने मिश्रित समीक्षाएँ दीं।
संगीत
संगीत विष्णु विजय द्वारा रचित और निर्मित किया गया है। गीत मुहसिन परारी और डॉ. शमशाद हुसैन ने लिखे हैं। विजय, पुष्पावती पोयपदाथु, अही अजयन, वर्षा रंजीत, मीरा प्रकाश और मुहसिन परारी ने एल्बम में शामिल गानों के लिए स्वर दिए हैं।https://www.jiosaavn.com/album/sulaikha-manzil/uC2EY18AO4E_ Sulaikha Manzil - All Songs - Download or Listen Free - JioSaavn 10 मार्च 2023 जियो सावन 15 जुलाई 2024 इसका साउंडट्रैक उत्तरी केरल की पारंपरिक मुस्लिम संगीत शैलियों से प्रभावित है। साउंडट्रैक एल्बम को संगीत श्रोताओं और आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली जिसमें विष्णु विजय को उनकी रचनाओं के लिए और मुहसिन परारी को आकर्षक और ताज़ा गीतों के लिए सराहना मिली।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
26733635 सुलेखा मंज़िल
श्रेणी:2023 की फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्में