Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कड़वी हवा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कड़वी हवा Kadvi-Hawa-01-306x393.jpg ‎ नील माधव पंडा मनीष मुंद्रा अक्षय कुमार परीजा नील माधव पंडा नितिन दीक्षित नितिन दीक्षित संजय मिश्रा (अभिनेता)रणवीर शौरीतिलोत्तमा शोमभूपेश सिंह रामानुज दत्ता जबीन मर्चेंट दृश्यम् फिल्म्स yes 2017 11 24 99 मिनट भारत हिंदी कड़वी हवा नवंबर 2017 के आखिरी सप्ताह में रिलीज हुई एक हिंदी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन नील माधव पांडा ने किया है जबकि इसके निर्माता दृश्यम फिल्म्स, अक्षय परीजा और नील माधव पांडा हैं। फिल्म जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर आधारित है। कड़वी हवा 24 नवंबर 2017 को रिलीज हुई। गंभीर विषय पर आधारित होने के बावजूद यह कला फिल्म या जलवायु परिवर्तन पर आधारित वृत्तचित्र नहीं है बल्कि मनोरंजन फिल्म है। अप्रैल 2017 में संपन्न हुए 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में नील माधव पांडा की ताजा फिल्म ‘कड़वी हवा’ का विशेष तौर पर जिक्र (स्पेशल मेंशन) किया गया।http://www.bollywoodhungama.com/movie/kadvi-hawa/cast/ Kadvi Hawa Cast & Crew बॉलीवुड हंगामा 18 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171115101623/http://www.bollywoodhungama.com/movie/Kadvi-Hawa/cast/ 15 नवंबर 2017 livehttp://www.firstpost.com/entertainment/kadvi-hawa-poster-sanjay-mishra-ranvir-shorey-star-in-upcoming-film-about-drought-climate-change-3915793.html Kadvi Hawa poster: Sanjay Mishra, Ranvir Shorey star in upcoming film about drought, climate change फर्स्ट पोस्ट 11 August 2017 18 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20170817165753/http://www.firstpost.com/entertainment/kadvi-hawa-poster-sanjay-mishra-ranvir-shorey-star-in-upcoming-film-about-drought-climate-change-3915793.html 17 अगस्त 2017 dead कहानी फिल्म की कहानी दो ज्वलन्त मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है- जलवायु परिवर्तन से बढ़ता जलस्तर व सूखा। फिल्म में एक तरफ सूखाग्रस्त बुन्देलखण्ड है तो दूसरी तरफ ओडिशा के तटीय क्षेत्र हैं। बुन्देलखण्ड पिछले साल भीषण सूखा पड़ने के कारण सुर्खियों में था। खबरें यह भी आई थीं कि अनाज नहीं होने के कारण लोगों को घास की रोटियाँ खानी पड़ी थी। कई खेतिहरों को घर-बार छोड़कर रोजी-रोजगार के लिये शहरों की तरफ पलायन करना पड़ा था। फिल्म में एक तरफ चंबल इलाके के नेत्रहीन वृद्ध बाबा हैं और दूसरी तरफ ओडिशा के तटिय क्षेत्र के गांव का गन्नू है। दोनों प्रकृति की मार से सहमे अपने घर-परिवार को बचाने के लिए जी जान से लगे हैं। एक की बेचैनी उसका बेबसी में दिखती है तो दूसरे की हृदयहीनता में। बाबा के बेटे पर बैंक का कर्ज चढ़ गया है। वो हर समय कर्ज चुकाने की चिंता में घिरा रहता है। दूसरी ओर बाबा को ये चिंता सता रही है कि कहीं उनका बेटा दूसरे किसानों की तरह मुसीबतों से तंग आकर आत्महत्या न कर ले। गन्नू बैंक का रिकवरी एजेंट है, जिसे गांव वाले यमदूत कहते हैं। लोग कहते हैं कि जो भी गांव उसके वसूली क्षेत्र में आता है, वहां दो-चार लोग तो अपनी जीवनलीला समाप्त कर ही लेते हैं। वह बाबा के गांव महुआ की वसूली का काम अपने हाथ में लेता है, क्योंकि वहां डबल कमीशन मिलता है। वह अपने परिवार को अगली बरसात से पहले अपने पास बुलाना चाहता है, क्योंकि उसके घर और परिवार को समंदर निगल चुका है। इसलिए वह वसूली में कोई दया नहीं दिखाता। बाबा इस खबर से डर जाते हैं और अपने बेटे को गन्नू से बचाने के लिए समझौता कर लेते हैं।https://khabar.ndtv.com/news/reviews/movie-review-kadvi-hawa-sanjay-mishra-ranveer-shourey-drought-1779456 मौजूदा वक्त की आवाज है संजय मिश्रा की ‘कड़वी हवा’ khabar.ndtv.com 24 नवंबर 2017 25 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171124192601/https://khabar.ndtv.com/news/reviews/movie-review-kadvi-hawa-sanjay-mishra-ranveer-shourey-drought-1779456 24 नवंबर 2017 dead कलाकार ‘कड़वी हवा’ में मुख्य किरदार संजय मिश्रा और रणवीर शौरी ने निभाया है। अपने अभिनय के लिये मशहूर संजय मिश्रा एक अंधे वृद्ध की भूमिका में हैं जो सूखाग्रस्त बुन्देलखण्ड में रह रहा है।https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/movie-review/kadvi-hawa-movie-review-in-hindi/moviereview/61778562.cms कड़वी हवा मूवी रिव्यू navbharattimes.indiatimes.com 24 नवंबर 2017 25 नवंबर 2017 संजय मिश्रा (अभिनेता) रणवीर शौरी तिलोत्तमा शोम भूपेश सिंह एकता सावंत निर्माण हालांकि इस फिल्म की पटकथा पर इस फिल्म के निर्देशक नील माधव पांडा पिछले 8-9 वर्षों से काम कर रहे थे लेकिन इस फिल्म के निर्माण की घोषणा साल 2016 के नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में की गई। सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में श्रेणी:2017 की फ़िल्में