411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तरी आयरलैंड विधानसभा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तरी आयरलैंड की विधानसभा
ga Tionól Thuaisceart Éireannen Northern Ireland Assemblysco Norlin Airlan Assemblie
षष्ठ सभा
File:NI_Assembly.svg
एकसदनीय
विधानसभा
सभापति
अलेक्स मास्की
11 जनवरी 2020
90
£48,000 प्रतिवर्ष + खर्च
260px
सत्तापक्ष (82) https://www.theguardian.com/politics/2020/jan/10/pressure-mounts-northern-irish-parties-restore-power-sharing-sinn-fein-dup Northern Ireland assembly to sit on Saturday after three years 10 January 2020 The Guardian https://web.archive.org/web/20200110164450/https://www.theguardian.com/politics/2020/jan/10/pressure-mounts-northern-irish-parties-restore-power-sharing-sinn-fein-dup 10 जनवरी 2020 live
विपक्ष (7)
सभापति (1)
१६
2 मार्च 2017
5 मई 2022 या पूर्व
NI Assembly chamber.png
300px
StormontGeneral.jpg
300px
पार्लियामेंट भवन का बैठक कक्ष
पार्लियामेंट भवन, स्टोरमोंट, बेलफ़ास्ट
www.niassembly.gov.uk
उत्तरी आयरलैंड विधानसभा (Tionól Thuaisceart Éireann;http://www.achtanna.ie/ga.act.1999.0001.10.html Irish Comhaontú idir Rialtas na hÉireann agus Rialtas Ríocht Aontaithe na Breataine Móire agus Thuaisceart Éireann ag Bunú Comhlachtaí Forfheidhmithe 8 June 2008 Oireachtas https://web.archive.org/web/20170610041415/http://www.achtanna.ie/ga.act.1999.0001.10.html 10 जून 2017 dead उल्स्टर-स्कॉट्स: sco Norlin Airlan Assemblie), उत्तरी आयरलैंड की विधायिका है। यह उन क्षेत्रों की एक विस्तृत शृंखला में कानून बनाने की शक्ति है जो स्पष्ट रूप से यूनाइटेड किंगडम की संसद के लिए आरक्षित नहीं हैं, और उत्तरी क्षेत्र कार्यकारी को नियुक्त करने के लिए। यह बेलफ़ास्ट में स्टॉर्मोंट में संसद भवन में बैठता है। जनवरी 2017 से यह विधानसभा इसके साझा-नियंत्रक संगठनों के बीच नीतिगत असहमति के कारण निलंबन की स्थिति में था, विशेषकर नवीकरणीय गर्मी प्रोत्साहन घोटाले के वजह से। जनवरी 2020 में, ब्रिटिश और आयरिश सरकारों ने उत्तरी आयरलैंड की अवक्रमित सरकार को बहाल करने के लिए एक समझौते पर सहमति कर, इस संसद को पुनः बहाल किया।
उत्तरी आयरलैंड विधानसभा एक निर्वाचित, एकसदनीय विधायिका है जिसमें 90 विधायक होते हैं। सदस्यों का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व के एकल हस्तांतरणीय वोट प्रणाली के तहत होता है।Whyte Nicholas The Single Transferable Vote (STV) http://www.ark.ac.uk/elections/gstv.htm Northern Ireland Elections 28 June 2016 https://web.archive.org/web/20181007064514/http://www.ark.ac.uk/elections/gstv.htm 7 अक्तूबर 2018 live विधानसभा उत्तरी आयरलैंड के कार्यकारिणी के अधिकांश मंत्रियों को चुनती है तथा सरकार के कार्यों की समीक्षा और उत्तरी आयरलैंड से सम्बंधित विधान पारित करती है। इस सभा में विधायी कार्य तथा सरकार के मंत्रियों की नियुक्ति शक्ति-साझाकरण के सिद्धांत के अनुसार होती है ताकि उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख मतदाता समूह: यूनियनिस्ट और आयरिश राष्ट्रवादी, दोनों का उत्तरी आयरलैंड पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
यह विधानसभा 1998 में उत्तरी आयरलैंड में 30 साल से चली आ रही हिंसक समस्याओं को समाप्त करने के उद्देश्य से स्थापित किये गए गुड फ्राइडे समझौते के तहत बनाए गए दो "पारस्परिक रूप से अंतर-निर्भर संस्थानों" में से एक था, जबकि दूसरा संस्थान आयरलैंड गणराज्य के संग स्थापित उत्तर/दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद है। उद्देश्य उत्तरी आयरलैंड में पहला विधानसभा चुनाव जून 1998 में हुआ था।
सचिन व संतुलन
उत्तर आयरलैंड विधानसभा को गुड फ्राइडे समझौते के तहत स्थापित किया गया था, जो सम्पूर्ण आयरलैंड के आज़ादी मांग रहे आयरिश राष्ट्रवादियों और उत्तरी आयरलैंड का यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा बने रहने का समर्थन कर रहे संघवादियों द्वारा समर्थित ब्रिटिश सरकार के बीच 1998 में स्थापित हुई थी। इस समझौते के अनुसार स्वतंत्र आयरलैंड गणराज्य और ब्रिटेन के अधीन उत्तरी आयरलैंड में दो "पारस्परिक रूप से अंतर-निर्भर संस्थानों" को स्थापित करने की बात थी। इस जटिल और ध्यानपूर्वक संतुलित राजनीतिक व्यवस्था हेतु स्थापित पहली संस्थानों में से एक यह विधानसभा है, जबकि दूसरा संस्थान आयरलैंड गणराज्य के संग स्थापित उत्तर/दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद है। गुड फ्राइडे समझौते का उद्देश्य उत्तरी आयरलैंड में 30 साल से चली आ रही हिंसक समस्याओं को समाप्त करना था।
उत्तरी आयरलैंड विधानसभा एक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित, एकसदनीय निकाय है जिसमें 90 सदस्य होते हैं, जो "विधान सभा के सदस्य" (विधायक) के रूप में जाने जाते हैं। सदस्यों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व के एकल हस्तांतरणीय वोट प्रणाली के तहत चुना जाता है।Whyte Nicholas The Single Transferable Vote (STV) http://www.ark.ac.uk/elections/gstv.htm Northern Ireland Elections 28 June 2016 https://web.archive.org/web/20181007064514/http://www.ark.ac.uk/elections/gstv.htm 7 अक्तूबर 2018 live बदले में, विधानसभा उत्तरी आयरलैंड के कार्यकारिणी के अधिकांश मंत्रियों को डी'होन्ड विधि के तहत शक्ति-साझाकरण के सिद्धांत का उपयोग करते हुए चुनती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख मतदाता समूह: यूनियनिस्ट और आयरिश राष्ट्रवादी, दोनों इस क्षेत्र को नियंत्रित करने में भाग ले सकें। मसलन, सभा के स्थायी आदेशों के अनुसार कुछ विवादास्पद गतियों को पारित होने हेतु समुदाय-व्यापी वोट की आवश्यकता है तथा सदस्यों के समग्र समर्थन की आवश्यकता के अलावा बहुमत प्राप्त करने हेतु विधानसभा में इस तरह के मतों को पारित करने के लिए इन दोनों समूहों के भीतर भी बहुमत से समर्थन होना आवश्यक है। यह अन्योन्याश्रय इसलिए बनाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उत्तरी आयरलैंड का राजनीतिक संतुलन बना रहे और राष्ट्रवादी तथा संघवादी, सरकार के केवल उन विधानों को लागू न करा सकें जो केवल उनके महत्वकांशा के अनुरूप हो।
ब्रिटेन में अवक्रमण व्यवस्था
यूनाइटेड किंगडम में अवक्रमण
यूनाइटेड किंगडम में ब्रिटिश संसद के अलावा स्तापित अन्य विधायी "सांसदों" पर विधायी शक्तियों का अवक्रमण किया गया है, जिनपर अपने नियत क्षेत्र के सम्बन्ध में कुछ विधान पारित करने का विशेषाधिकार ब्रिटिश संसद द्वारा प्रदान किया गया है। ऐसा इन क्षेत्रों को अधिक स्वशासनाधिकार देने की मांग के उतार में किया गया है। हालाँकि, यूनाइटेड किंगडम में सर्वोच्च विधानाधिकार, लंदन-स्थित ब्रिटिश संसद को ही है, परंतु यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न संघटक देशों:स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड, वेल्स तथा लंदन क्षेत्र के लिए भी अनुक्रमित संसदों को स्थापित किया गया है, जिन्हें, संबंधित उपराष्ट्रीय इकाइयों के सन्दर्भ में सीमित विधानाधिकार प्रदान किया गया है। बहरहाल, यह अमेरिका या भारत की संघीय या महासंघिया ढाँचे के अनुरूप नहीं हैं, जिनमें उपराष्ट्रीय विधानसभाएँ राष्ट्रिय संसद से स्वतंत्र होती हैं; यूनाइटेड किंगडम में ये केवल अनुक्रमित संसद हैं, और इनके द्वारा पारित किसी भी विधान को राष्ट्रीय संसद स्व-इच्छानुसार, कभी भी, पलट सकती है।
उत्तरी आयरलैंड सरकार और सभा के पास स्कॉटलैंड में न्यागत जितनी शक्तियाँ है, अतः वह उत्तर आयरलैंड से जुड़े ऐसे किसी भी मामले में विधान पारित कर सकती है, जो ब्रिटिश संसद की आरक्षित सूची में नहीं आते।http://www.northernireland.gov.uk/index/your-government/devolved-government.htm Devolved Government - Ministers and their departments Northern Ireland Executive 17 अक्टूबर 2008 https://web.archive.org/web/20070822230925/http://www.northernireland.gov.uk/index/your-government/devolved-government.htm 22 अगस्त 2007 live
इन्हें भी देखें
यूनाइटेड किंगडम में अवक्रमण
उत्तरी आयरलैंड
आयरिश मुक्त राज्य
आयरिश गणराज्य
आयरलैंड गणराज्य
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.niassembly.gov.uk
The St Andrews' Agreement The latest attempt to restore devolution to Northern Ireland.
Northern Ireland Act 1998 – Full text.
Standing Orders of the Northern Ireland Assembly – HTML and PDF versions available on the Northern Ireland Assembly.
Northern Ireland Assembly awards outsourcing contract, brayleinobroadskill.co.uk; accessed 14 May 2016. website.
श्रेणी:उत्तरी आयरलैंड विधानसभा
श्रेणी:उत्तरी आयरलैंड की राजनीति
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम की अवक्रमित विधायिकाएँ
श्रेणी:उत्तरी आयर्लैण्ड
श्रेणी:गुड फ़्राइडे समझौता