411 REFERENCE · Wikipedia
ला अर्जेंटीना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एंटोनिया मर्सी ल्यूक La Argentina (Antonia Mercé) 1930 (1).jpg non_performing_personnel ला अर्जेंटीना yes 1890 9 4 ब्यूनस आयर्स अर्जेंटीना जुलाई 18, 1936 अर्जेंटीना स्पेनिश नर्तकी लेगियन डी'होनूर
एंटोनिया मर्सी ल्यूक (4 सितंबर, 1890 - 18 जुलाई, 1936), जिन्हें मंच पर ला अर्जेंटीना के नाम से जाना जाता था।, वह अर्जेंटीना में जन्मी एक स्पेनिश नर्तकी थी, जो स्पेनिश नृत्य की एक नाट्य शिल्पी के रूप में नवशास्त्रीय शैली के निर्माण के लिए जानी जाती थी।"La Argentina", Encyclopædia Britannica, accessed May 17, 2010. जापानी बुटोह नर्तकी काज़ुओ ओहनो पर उनके नृत्य शैली का काफी प्रभाव पड़ा था।http://www.kazuoohnodancestudio.com/english/kazuo_desc/ About the Studio https://web.archive.org/web/20090225114259/http://www.kazuoohnodancestudio.com/english/kazuo_desc/ February 25, 2009 Kazuo Ohno Dance Studio May 17, 2010
प्रारंभिक जीवन
उनका जन्म अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। वह एक प्रतिभाशाली युवा नर्तकी थी उनके माता-पिता मैनुअल मर्से (एक आंदालुसिया) और जोसेफिना ल्यूक (एक कैस्टिलियन) दोनों पेशेवर स्पेनिश नर्तक थे। ला अर्जेंटीना का जीवन मुख्य रूप से नृत्य के इर्द-गिर्द केंद्रित था, इनके माता-पिता चाहते थे कि वह नृत्य शैली में उत्कृष्टता प्राप्त करे। उन्होंने युवावस्था में अपने माता-पिता के साथ बैले नृत्य का अध्ययन किया, जिसमे मुख्य रूप से उन्होंने अपने पिता से प्रशिक्षिण प्राप्त किया, जिन्होंने उन्हें चार साल की उम्र से नृत्य करना सिखाया। जब वह नौ साल की थी, तब उन्होंने मैड्रिड, स्पेन में टीट्रो रियल में अपना पहला कार्यक्रम पेश किया। 11 साल की उम्र में, उन्होंने मैड्रिड ओपेरा में एक स्टार डांसर के रूप में अपना स्थान बना लिया था। अपने पिता की मृत्यु के कुछ समय बाद, ला अर्जेंटीना ने बैले से संन्यास ले लिया। 14 साल की उम्र में, ला अर्जेंटीना ने अपनी मां के साथ देशी स्पेनिश नृत्यों का अध्ययन शुरू किया।
व्यावसायिक जीवन
पहले कुछ वर्षों तक, उनकी नृत्य शैली की उनके समाज में अत्यधिक प्रशंसा प्राप्त नहीं हुई; इसलिए वह थिएटर या संगीत समारोहों में प्रदर्शन नहीं करती थी (जिसमें उन्हें नृत्य करने की आदत थी)। इसलिए वह कहीं भी नृत्य करती थी, जेसे कैफे कैंटेंट और संगीत हॉल में प्रदर्शन करना। प्रथम विश्व युद्ध से पहले, ला अर्जेंटीना ने पेरिस से निमंत्रण स्वीकार किया, जहां उन्होंने मौलिन रूज, थिएटर डेस चैंप्स-एलिसीस और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। बाद में उन्होंने जिप्सी-शैली के नृत्य में रुचि ली और इसे अपना बना लिया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्तरी अमेरिका में छह अंतरमहाद्वीपीय दौरे किए, जिसमे कभी-कभी फ्लैमेन्को गिटारवादक कार्लोस मोंटोया उनके साथ थे।
पुरस्कार
उन्हें कई पुरस्कार मिले, जिनमें फ्रेंच लेगियन डी'होनूर और स्पैनिश ऑर्डन डी इसाबेल ला कैटोलिका शामिल हैं।
मृत्यु
46 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु 18 जुलाई 1936 को बेयोन, फ़्रांस में हुई थीं।
सन्दर्भ
श्रेणी: 1890 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९३६ में निधन