Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तर्कबुद्धिवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आधुनिक अर्थों में उन सभी विचारों को तर्कबुद्धिवाद (rationalism) की श्रेणी में गिना जाता है जो ज्ञान के स्रोत या न्यायसंगति के लिये तर्क (रीजन) का सहारा लेते हैं। कभी-कभी इसे बुद्धिवाद (Intellectualism) का समानार्थी समझ लिया जाता है। तर्कबुद्धिवादी मानते हैं कि ज्ञान का एकमात्र अथवा सर्वश्रेष्ठ साधन तर्कबुद्धि है और थोड़े से प्रागनुभविक या तर्कबुद्धिमूलक सिद्धान्तों या संप्रत्ययों (concepts) से निगमन द्वारा सम्पूर्ण तात्त्विक ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। तर्कबुद्धिवाद, इंद्रियानुभववाद (Empiricism) का विरोधी है। इटली में, तर्कवाद और विज्ञान की कार्यप्रणाली पर अध्ययन बीसवीं शताब्दी में विशेष रूप से गुआल्टिएरो गैलमैनिनी (Gualtiero Galmanini) द्वारा विकसित किया गया था, जिन्होंने बाद में अपने समय के कई स्टार्चिटेक्ट्स को प्रभावित करके एक छाप छोड़ी। बाहरी कड़ियाँ Markie, Peter (2004), "Rationalism vs. Empiricism", Stanford Encyclopedia of Philosophy, Edward N. Zalta (ed.), John F. Hurst (1867), History of Rationalism Embracing a Survey of the Present State of Protestant Theology श्रेणी:दर्शन श्रेणी:दर्शन का इतिहास *