Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नावारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नावारा Nafarroa / Navarra Navarra in Spain.svg पाम्प्लोना १०,३९१ ६,२०,३३७ २००७ ६० नगरनिगम २७२ बास्क, स्पेनी नावारा (es Navarra no; eu Nafarroa no) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। यह स्पेन व फ़्रान्स के बास्क समुदाय की पारम्परिक मातृभूमि का भाग है। इसके पड़ोस में स्थित बास्क प्रदेश स्वायत्त समुदाय में भी बास्क लोगों की बहुतायत है। नावारा की राजधानी पाम्प्लोना (Pamplona) है, जिसे बास्क भाषा में इरुन्या (Iruña) के नाम से बुलाया जाता है।Fighting Terrorism in the Liberal State: An Integrated Model of Research, Intelligence And International Law, pp. 43, IOS Press, 2006, ISBN 9781586036003, ... Vizcaya, Guipuzcoa and Álava formed the new Basque Autonomous Region, called in Basque Euskadi, but Navarre opted to become an autonomous region of its own ... पाम्प्लोना अपनी वार्षिक 'सांडों की दौड़' के लिये मशहूर है जो २०११ की हिन्दी फ़िल्म 'ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा' में दर्शाई गई थी।Global Bollywood: Culture, Diaspora and Border Crossings in Popular Hindi Cinema, Rajinder Dudrah, pp. 106, Routledge, 2012, ISBN 9780415447409, ... Zindagi Na Milegi Dobara ... has all the three male leads (Hrithik Roshan, Farhan Akhtar and Abhay Deol) on the run from the charging bulls of Pamplona in Spain, in a captivatingly filmed sequence ... उच्चारण स्पेनी भाषा में 'ब' और 'व' दोनों को एक मिश्रित-ध्वनि से उच्चारित किया जाता है - ध्यान दें कि न यह 'ब' है और न ही यह 'व' है बल्कि इन दोनों के बीच का एक उच्चारण है। इसलिए कई नाम दो रूपों में मिलते हैं। मसलन इस स्वायत्त प्रदेश के 'नाबारा' और 'नावारा' दोनों ही नाम ठीक हैं।Spanish Vocabulary: An Etymological Approach, David Brodsky, pp. 209, University of Texas Press, 2008, ISBN 9780292794757, ... One feature of Spanish that English speakers often find somewhat surprising is that there is absolutely no difference in pronunciation between the sounds represented by the letters b and v ... इन्हें भी देखें स्पेनी स्वायत्त समुदाय सन्दर्भ श्रेणी:स्पेन के स्वायत्त समुदाय