Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्रोमियम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्रोमियम (Chromium) एक रासायनिक तत्व है जो रासायनिक दृष्टि से संक्रमण धातु समूह का सदस्य है। यह एक चमकीला, सलेटी-भूरे रंग का, कठोर लेकिन आसानी से टूट जाने वाली धातु है। इसे पालिश करने पर यह अत्यधिक चमकीला बन जाता है और यह आसानी से नहीं धुंधलाता। इसका गलनांक १९०७ °सेंटीग्रेड है जो कि बहुत ऊँचा है। अगर इसे इस्पात में मिलाया जाये तो इस्पात पर ज़ंग और धब्बे नहीं लगते, जिस कारण से इसे 'स्टेनलेस स्टील' (ज़ंगरोधी इस्पात) बनाने में काम लाया जाता है। मानव शरीर को बहुत ही हल्की मात्रा में क्रोमियम आहार में आवश्यक होता है लेकिन अधिक मात्रा में यह विष की तरह काम करता है।Brandes, E. A.; Greenaway, H. T.; Stone, H. E. N. (1956). "Ductility in Chromium". Nature 178 (587): 587. Bibcode:1956Natur.178..587B. doi:10.1038/178587a0.Cronin, Joseph R. (2004). "The Chromium Controversy". Alternative and Complementary Therapies 10 (1): 39–42. doi:10.1089/107628004772830393. चित्र इन्हें भी देखें संक्रमण धातु सन्दर्भ 2 श्रेणी:क्रोमियम श्रेणी:आहारीय खनिज श्रेणी:रासायनिक तत्व श्रेणी:संक्रमण धातु