411 REFERENCE · Wikipedia
उमरिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उमरिया(प्राचीन राजपूत रियासत) Umaria उमरिया India Madhya Pradesh 23.530 80.838 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश राज्य मध्य प्रदेश वंश लोधी ज़िला उमरिया ज़िला तहसील उमरार नदी 538 33114 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 484661 दूरभाष कोड
उमरिया (Umaria) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। यह उमरार नदी के किनारे बसा हुआ है, जो महानदी की एक उपनदी है। इसी नदी पर उमरिया का नाम पड़ा है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
जिला खनिजों से समृद्ध है। जिले में पाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण खनिज कोयला है और परिणामस्वरूप जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा 8 खदानें संचालित की जा रही हैं।
प्रसिद्ध बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (ताला) और संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन मंगथर (पाली) जिले में स्थित हैं।https://umaria.nic.in/en/about-district/#:~:text=The%20District%20is%20rich%20in,are%20located%20in%20the%20district. District Umaria
विवरण
उमरिया के मढिबाग में कल्चुरी कालीन शिव जी का प्राचीन मन्दिर स्थित है, जहां प्रत्येक वर्ष महाशिव रात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है, जिसे स्थानिय लोग मढिबाग का मेला कहते हैlउमरिया शहर में सगरा का 10 वी सदी का ऐतिहासिक शिव मंदिर है।उमरिया के समीप बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान है जिस में बाघों की संख्या भारत के अंदर सबसे ज्यादा है।पर्यटन स्थल बांधवगढ़ किला,मढ़ीबाग,बिरसिंहपुर पाली में स्थित मां बिरासिनी देवी मंदिर,मंगठर डैम,अमोल खो,धोरखोह सिद्ध हनुमान मंदिर है।उमरिया जिला में लाख का उद्योग है और यहां सोन नदी बहती है तथा सोन की सहायक जोहिला नदी भी है।
आवागमन
सड़क - उमरिया राष्ट्रीय राजमार्ग 43 द्वारा भारत के सभी महत्वपूर्ण स्थानों से जुड़ा हुआ है।
जनसंख्या
2011 में, उमरिया की जनसंख्या 644,758 थी, जिसमें पुरुष और महिलाएँ क्रमशः 330,674 और 314,084 थीं। 2024 में उमरिया की अनुमानित जनसंख्या 818,300 है | https://www.census2011.co.in/census/district/298-umaria.html Umaria District - Population 2011-2024
इन्हें भी देखें
उमरिया ज़िला
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
सन्दर्भ
श्रेणी:उमरिया ज़िला
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:उमरिया ज़िले के नगर
*