Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भैंस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|भैंस right|thumb|300px|विश्व में भैंस का वितरण की स्थिति भैंस एक दुधारू पशु है। कुछ लोगों द्वारा भैंस का दूध गाय के दूध से अधिक पसंद किया जाता है। यह ग्रामीण भारत में बहुत उपयोगी पशु है। भैंस का रंग काला होता है भारत में मुख्यत भैंस के निम्न नस्ल/प्रकार पाए जाते हैं - मुर्रा,सुरती, जाफराबादी, मेहसाना, भदावरी,गोदावरी, नागपुरी व सांभलपुरी आदि। और पढ़े... https://web.archive.org/web/20230712172721/https://www.kumarparashar.in/ 12 जुलाई 2023 भैंस की नस्लें संसार की कुल भैंसों का लगभग 95% एशिया महाद्वीप में भारत में अधिकांश भैंसे ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों द्वारा पाली जाती है। भैंस को मुख्य रूप से दुग्ध उत्पादन तथा नर भैंसों को कृषि कार्य करवाने के लिए पाला जाता है। विश्व की समस्त भैंसों को मुख्य रूप से 2 वर्गों में बांटा गया है अफ्रीकन और एशियन, एशियन भैंसों को पुनः दो वर्गों जंगली और पालतू में वर्गीकृत किया गया है। पालतू एशियन को पुनः रिवर (नदी)और स्वेम्प (दलदल) भैंसों के रूप में जाना जाता है। रिवर भैंसे मुख्य रूप से अधिक दूध देने वाली होती है रिवर भैंसे भारत पाकिस्तान तथा मध्य पुर्वी एशियाई देश जैसे युनान, दक्षिण पूर्वी यूरोप, इटली तथा यू. एस.एस. आर. में पाई जाती है जबकि स्वैम्प भैंस मलेशिया, सिंगापुर, बर्मा, लाओस, कंबोडिया, इंडोनेशिया, वियतनाम , थाईलैंड, फिलीपींस, ताईवान, चाइना हांगकांग तथा दक्षिणी पूर्वी एशिया के काफी भाग में पाई जाती है। राजस्थान में भैंसों की संख्या 12.97 मिलियन है। भारत दुग्ध उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है, वैज्ञानिकों ने भैंस को ब्लेक डायमंड भी कहा है। पशुपालक भैंस की अच्छी नस्ल सम्बंधी उन्नत तकनीकी जानकारी प्राप्त करके ही भैंस पालन को बढ़ावा दे सकते हैं। हमारे देश में भैंस की तेरह नस्लें पाई जाती है। भैंसों की नस्ल के आकार के अनुसार तीन भागों में विभाजित किया है। भारी श्रेणी मध्यम श्रेणी हल्की श्रेणी अधिक जानें .. https://web.archive.org/web/20230712172721/https://www.kumarparashar.in/ 12 जुलाई 2023 भदावरी इस नस्ल का मूल स्थान उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के आगरा जिले का भदावर गांव है। इसके अलावा यह यमुना चंबल की घाटी में बसे इटावा ग्वालियर के क्षेत्रों में पाई जाती है। इस पशु की मुख्य विशेषता तांबे जैसी लालिमा लिए बदामी रंग है। इन का शरीर मध्यम आकार का व आगे से पतला एवं पीछे से चौड़ा होता है। सींग चपटे मोटे तथा पीछे की ओर मुड़ कर ऊपर अंदर की ओर मुड़े होते हैं। अयन छोटा होता है, जिस पर दुग्ध शिराएं उभरी रहती है। इसके नर पशुओं का शरीर 400 से 500 के किग्रा. तथा मादा पशुओं का भार 350 से 400 किग्रा. होता है तथा इसकी प्रथम ब्यांत की उम्र 48 से 54 माह है। इस नस्ल के मादा पशुओं की दुग्ध क्षमता 900 से 1200 किग्रा. प्रति ब्यात तथा दूध में वसा 12 से 14% होती है। मुर्रा इस भैंस मूल उत्पत्ति स्थान दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा है। यह उत्तरी राजस्थान के जयपुर, बिकानेर, जोधपुर, अजमेर तथा कोटा संभाग में पाई जाती है। इस नस्ल के पशुओं के सींग छोटे एवं जलेबी के घेरे जैसे घुण्डीदार मुड़े हुए वह सिर छोटा होता है। इस नस्ल के पशु काले रंग के होते हैं तथा मुंह, पैर व पुंछ पर सफेद धब्बे पाये जाते हैं। इनकी त्वचा मुलायम व इनका शरीर भारी होता है। अयन विकसित होते हैं जिस पर थन छोटे एवं दुर-दुर होते हैं। यह नस्ल विश्व के दूध देने वाली भैंसों में से एक श्रेष्ठ नस्ल है। इस नस्ल की मादा पशुओं का भार 500-550 किग्रा. तथा नर पशुओं का भार 500-600 किग्रा. होता है। प्रथम ब्यांत की उम्र 36-48 माह है। सूरती यह मूल रूप से गुजरात के आनन्द, बड़ोदा, खेडा तथा नाडियाद से है। इस नस्ल की भैंस दक्षिण राजस्थान में भी पाई जाती है। इस नस्ल के पशु मध्यम आकार, भूरा या हल्का काला रंग, सींग छोटे दरांती की आकृति के व चपटे होते हैं। इसके नर पशुओं का भार 450-500 किग्रा. व मादा पशुओं का भार 350-400 किग्रा. होता है तथा प्रथम ब्यांत की उम्र 42-48 माह है। नीली यह नस्ल पंजाब के अमृतसर के रावी, नीली तथा सतलज नदियों के क्षेत्र में पाई जाती है। सतलज नदी का पानी नीला है इसलिए इस नस्ल का नाम भी नीली रखा है। अधिक जानें.. https://web.archive.org/web/20230712172721/https://www.kumarparashar.in/ 12 जुलाई 2023 भैंस के दूध के पोषक तत्व दूध के प्रमुख संघटकों का आंकड़ा, प्रति 100 ग्राम अवयव इकाई गाय बकरी भेड़ भैंस जल g 87.8 88.9 83.0 81.1 प्रोटीन g 3.2 3.1 5.4 4.5 वसा g 3.9 3.5 6.0 8.0 कार्बोहाइड्रेट g 4.8 4.4 5.1 4.9 ऊर्जा kcal 66 60 95 110 किलोजूल 277 253 396 463 शर्करा (लैक्टोज) g 4.8 4.4 5.1 4.9 वसीय अम्ल: संतृप्त g 2.4 2.3 3.8 4.2 एकल-असंतृप्त g 1.1 0.8 1.5 1.7 बहुसंतृप्त g 0.1 0.1 0.3 0.2 कोलेस्ट्राल mg 14 10 11 8 कैल्सियम iu 120 100 170 195 McCance, Widdowson, Scherz, Kloos. https://web.archive.org/web/20070929071651/http://www.northwalesbuffalo.co.uk/milk_analysis.htm 29 सितंबर 2007अक्टूबर 2008 भैंस का सर्वाधिक दूध उत्पन्न करने वाले १० प्रमुख देश — 11 जून 2008 देश उत्पादन (टन) टिप्पणी 56 960 000 ** 21 500 000 P 2 900 000 F 2 300 000 F 930 000 F 241 500 F 205 000 F 200 000 F 35 100 F 31 000 FWorld 85396902 ANo symbol = official figure, P = official figure, F = FAO estimate, * = Unofficial/Semi-official/mirror data, C = Calculated figure A = Aggregate (may include official, semi-official or estimates); Source: Food And Agricultural Organization of United Nations: Economic And Social Department: The Statistical Division इन्हें भी देखें जंगली भैंस मुर्रा भैंस दुग्ध कृषि दूध दही बाहरी कड़ियाँ Bubalus_bubalis भैंस Bubalus_bubalis भैंस भैंसकोश (बफैलोपेडिया) किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (भैंस से संबन्धित) केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान भैंस पालन से सम्बंधित जानकारियां भैंस खरीदने बेचने से सम्बंधित जानकारी और बिकाऊ भैंस सन्दर्भ श्रेणी:भैंस श्रेणी:पशु