Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तकनीकी अनुवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तकनीकी अनुवाद (Technical translation , टेक्निकल ट्रांसलेशन ) एक विशेष प्रकार का अनुवाद है जिसमें तकनीकी विषयों से सम्बन्धित दस्तावेजों का अनुवाद करना होता है। उदाहरण के लिये स्वामी का मनुअल (owner's manuals ऑनर्स मैनुअल ), प्रयोक्ता मार्गदर्शिका (user guides यूज़र गाइड्स ) आदि। इसमें तकनीकी विषयों के शोधपत्र, तकनीकी पुस्तकों का अनुवाद आदि भी सम्मिलित है। इस प्रकार के अनुवाद की मुख्य विशेषता इसमें विशिष्ट पारिभाषिक शब्दावली का होना है। इसके अतिरिक्त सम्बन्धित विषय की जानकारी भी वांछित है अन्यथा कई जगह अर्थ का अनर्थ हो सकता है। तकनीकी अनुवाद के लिये अनुवाद स्मृति (ट्रांसलेशन मेमोरी) बहुत उपयोगी है क्योंकि इसमें प्रयुक्त शब्दावली सीमित होती है, दोहरायी गयी होती है, तथा उसमें एकरूपता (कांसिस्टेन्सी) होती है। तकनीकी अनुवाद का तकनीकी संचार से घनिष्ठ सम्बन्ध है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें अनुवाद पारिभाषिक शब्दावली अनुवाद अध्ययन श्रेणी:तकनीकी संचार श्रेणी:अनुवाद के प्रकार