411 REFERENCE · Wikipedia
संस्कृत भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संस्कृत sa संस्कृतम् BhagavadGita-19th-century-Illustrated-Sanskrit-Chapter 1.20.21.jpg Sanskrit College 1999 stamp of India.jpg 1 white white 280 (ऊपर) श्रीमद्भग्वद्गीता की १९वीं शताब्दी की एक पाण्डुलिपिMascaró Juan The Bhagavad Gita https://books.google.com/books?id=UZEKghCNbVIC&pg=PT13 2003 Penguin 978-0-14-044918-1 13 ff The Bhagawad Gita, an intensely spiritual work, that forms one of the cornerstones of the Hindu faith, and is also one of the masterpieces of Sanskrit poetry. (from the backcover) अनुमान है कि गीता की रचना ४०० ईसापूर्व से लेकर २०० ईसापूर्व में हुई थी।Besant Annie (trans) Annie Besant The Bhagavad-gita; or, The Lord's Song, with text in Devanagari, and English translation https://en.wikisource.org/wiki/Bhagavad-Gita_(Besant_4th)/Discourse_1 1922 G. E. Natesan & Co. Madras प्रवृत्ते शस्त्रसम्पाते धनुरुद्यम्य पाण्डवः ॥ २० ॥ Then, beholding the sons of Dhritarâshtra standing arrayed, and flight of missiles about to begin, ... the son of Pându, took up his bow,(20) हृषीकेशं तदा वाक्यमिदमाह महीपते । अर्जुन उवाच । ...॥ २१ ॥ And spake this word to Hrishîkesha, O Lord of Earth: Arjuna said: ...Radhakrishnan S. Sarvepalli Radhakrishnan The Bhagavadgītā: With an introductory essay, Sanskrit text, English translation, and notes https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.191113 1948 George Allen and Unwin Ltd. London, UK 86 ... pravyite Sastrasampate dhanur udyamya pandavah (20) Then Arjuna, ... looked at the sons of Dhrtarastra drawn up in battle order; and as the flight of missiles (almost) started, he took up his bow. hystkesam tada vakyam idam aha mahipate ... (21) And, O Lord of earth, he spoke this word to Hrsikesha (Krsna): ... (नीचे) कलकता के संस्कृत कॉलेज के १७५वीं जयन्ती के अवसर पर भारत सरकार द्वारी जारी डाकटिकट। यह कॉलेज तीसरा सबसे पुराना कॉलेज है। १७९१ में स्थापित काशी संस्कृत कालेज सबसे पुराना महाविद्यालय है। भारत, नेपाल १००४,१३५ (जनगणना के अनुसार।)http://censusindia.gov.in/Census_Data_2001/Census_Data_Online/Language/Statement5.htm Comparative speaker's strength of scheduled languages -1971, 1981, 1991 and 2001 Census of India, 2001 Office of the Registrar and Census Commissioner, भारत 31 दिसम्बर 2009 देवनागरी (वस्तुतः), अन्य ब्राह्मी–लिपि भारतीय संविधान में अनुसूचित 22 भाषाओं में से एक। sa san san Indo-European
संस्कृत (संस्कृत में : संस्कृतम्, ˈsɐ̃skr̩tɐm) भारतीय उपमहाद्वीप की एक भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा है जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार की एक शाखा है।https://scroll.in/article/738404/the-old-vedic-language-had-its-origin-outside-the-subcontinent-but-not-sanskrit 'The Old Vedic language had its origin outside the subcontinent. But not Sanskrit.' आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, बांग्ला, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गए हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गए हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं।
संस्कृत का अर्थ है "संस्कार की गयी " अर्थात "बदलाव की गयी", आधुनिक समय में संस्कृत भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
संस्कृत आमतौर पर कई पुरानी इंडो-आर्यन भाषाओं को जोड़ती है। इनमें से सबसे पुरातन ग्रंथ ऋग्वेद १,०२८ सूक्तों का एक संग्रह है जो १० मंडलों में विभाजित है। रामायण को सबसे प्राचीन महाकाव्य माना जाता है इसलिए वाल्मीकि को आदि कवि भी कहा जाता है। जबकि महाभारत विश्व का सबसे विस्तृत महाकाव्य है जो कि संस्कृत में ही है।
कालिदास के कई नाटक और महाकाव्य इसी भाषा में हैं। बुद्धचरितम् अश्वघोष ने संस्कृत में ही रचा। https://bharatdiscovery.org/india/अश्वघोष
भास, भारवि, भवभूति, माघ आदि ने अपनी रचनाएं इसी भाषा में की।
वेद वैदिक संस्कृत में रचित थे। हिंदू धर्म के उपनिषद्, स्मृतियां, पुराणादि संस्कृत में ही रचित हैं।
भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में संस्कृत को भी सम्मिलित किया गया है। यह उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक राजभाषा है। आकाशवाणी और दूरदर्शन से संस्कृत में समाचार प्रसारित किए जाते हैं। कतिपय वर्षों से डी. डी. न्यूज (DD News) द्वारा वार्तावली नामक अर्धहोरावधि का संस्कृत-कार्यक्रम भी प्रसारित किया जा रहा है, जो हिन्दी चलचित्र गीतों के संस्कृतानुवाद, सरल-संस्कृत-शिक्षण, संस्कृत-वार्ता और महापुरुषों की संस्कृत जीवनवृत्तियों, सुभाषित-रत्नों आदि के कारण अनुदिन लोकप्रियता को प्राप्त हो रहा है।
इतिहास
संस्कृत भाषा का इतिहास
right|thumb|350px|संस्कृत भाषा का वैश्विक विस्तृति : ३०० ईसापूर्व से लेकर १८०० ई तक की कालावधि में रचित संस्कृत ग्रन्थ एवं संस्कृत अभिलेखों की प्राप्ति के क्षेत्र
संस्कृत का इतिहास बहुत पुराना है। वर्तमान समय में प्राप्त सबसे प्राचीन संस्कृत ग्रन्थ ॠग्वेद है जो कम से कम ढाई हजार ईसापूर्व की रचना है।
व्याकरण
संस्कृत व्याकरण
संस्कृत का व्याकरण
संस्कृत भाषा का व्याकरण अत्यन्त परिमार्जित एवं वैज्ञानिक है। बहुत प्राचीन काल से ही अनेक व्याकरणाचार्यों ने संस्कृत व्याकरण पर बहुत कुछ लिखा है। किन्तु पाणिनि का संस्कृत व्याकरण पर किया गया कार्य सबसे प्रसिद्ध है। उनका अष्टाध्यायी किसी भी भाषा के व्याकरण का सबसे प्राचीन ग्रन्थ है।
संस्कृत में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के कई तरह से शब्द-रूप बनाये जाते हैं, जो व्याकरणिक अर्थ प्रदान करते हैं। अधिकांश शब्द-रूप मूलशब्द के अन्त में प्रत्यय लगाकर बनाये जाते हैं। इस तरह ये कहा जा सकता है कि संस्कृत एक बहिर्मुखी-अन्त-श्लिष्टयोगात्मक भाषा है। संस्कृत के व्याकरण को वागीश शास्त्री ने वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान किया है।
ध्वनि-तन्त्र और लिपि
संस्कृत भारत की कई लिपियों में लिखी जाती रही है, लेकिन आधुनिक युग में देवनागरी लिपि के साथ इसका विशेष संबंध है। देवनागरी लिपि वास्तव में संस्कृत के लिए ही बनी है, इसलिए इसमें हर एक चिह्न के लिए एक और केवल एक ही ध्वनि है। देवनागरी में १३ स्वर और ३३ व्यंजन हैं। देवनागरी से रोमन लिपि में लिप्यन्तरण के लिए दो पद्धतियाँ अधिक प्रचलित हैं : IAST और ITRANS. शून्य, एक या अधिक व्यंजनों और एक स्वर के मेल से एक अक्षर बनता है।
संस्कृत, क्षेत्रीय लिपियों में लिखी जाती रही है।
स्वर
ये स्वर संस्कृत के लिए दिए गए हैं। हिन्दी में इनके उच्चारण थोड़े भिन्न होते हैं।
वर्णाक्षर“प” के साथ मात्राIPA उच्चारण"प्" के साथ उच्चारणIAST समतुल्यअंग्रेज़ी समतुल्य हिन्दी में वर्णन अप/ ə // pə /aलघु या दीर्घ Schwa: जैसे a, above या ago मेंमध्य प्रसृत स्वर आपा/ α: // pα: /āदीर्घ Open back unrounded vowel: जैसे a, father मेंदीर्घ विवृत पश्व प्रसृत स्वर इपि/ i // pi /i लघु close front unrounded vowel: जैसे i, bit मेंह्रस्व संवृत अग्र प्रसृत स्वर ईपी/ i: // pi: /īदीर्घ close front unrounded vowel: जैसे i, machine मेंदीर्घ संवृत अग्र प्रसृत स्वर उपु/ u // pu /u लघु close back rounded vowel: जैसे u, put मेंह्रस्व संवृत पश्व वर्तुल स्वर ऊपू/ u: // pu: /ūदीर्घ close back rounded vowel: जैसे oo, school मेंदीर्घ संवृत पश्व वर्तुल स्वर एपे/ e: // pe: /eदीर्घ close-mid front unrounded vowel: जैसे a in game (संयुक्त स्वर नहीं) मेंदीर्घ अर्धसंवृत अग्र प्रसृत स्वर ऐपै/ ai // pai /aiदीर्घ diphthong: जैसे ei, height मेंदीर्घ द्विमात्रिक स्वर ओपो/ ο: // pο: /oदीर्घ close-mid back rounded vowel: जैसे o, tone (संयुक्त स्वर नहीं) मेंदीर्घ अर्धसंवृत पश्व वर्तुल स्वर औपौ/ au // pau /auदीर्घ diphthong: जैसे ou, house मेंदीर्घ द्विमात्रिक स्वर
संस्कृत में ऐ दो स्वरों का युग्म होता है और "अ-इ" या "आ-इ" की तरह बोला जाता है। इसी तरह औ "अ-उ" या "आ-उ" की तरह बोला जाता है।
इसके अलावा निम्नलिखित वर्ण भी स्वर माने जाते हैं :
ऋ -- वर्तमान में, स्थानीय भाषाओं के प्रभाव से इसका अशुद्ध उच्चारण किया जाता है। आधुनिक हिन्दी में "रि" की तरह तथा मराठी में "रु" की तरह किया जाता है ।
ॠ -- केवल संस्कृत में (दीर्घ ऋ)
ऌ -- केवल संस्कृत में (syllabic retroflex l)
अं -- न् , म् , ङ् , ञ् , ण् और ं के लिए या स्वर का नासिकीकरण करने के लिए
अँ -- स्वर का नासिकीकरण करने के लिए (संस्कृत में नहीं उपयुक्त होता)
अः -- अघोष "ह्" (निःश्वास) के लिए
व्यंजन
जब कोई स्वर प्रयोग नहीं हो, तो वहाँ पर 'अ' माना जाता है। स्वर के न होने को हलन्त् अथवा विराम से दर्शाया जाता है। जैसे कि क् ख् ग् घ्।
स्पर्श अघोषघोषनासिक्यअल्पप्राणमहाप्राणअल्पप्राणमहाप्राणकण्ठ्यक / kə /k; अंग्रेजी: skipख / khə /kh; अंग्रेजी: catग / gə /g; अंग्रेजी: gameघ / gɦə /gh; महाप्राण /g/ङ / ŋə /n; अंग्रेजी: ringतालव्यच / cə / or / tʃə /ch; अंग्रेजी: chatछ / chə / or /tʃhə/chh; महाप्राण /c/ज / ɟə / or / dʒə /j; अंग्रेजी: jamझ / ɟɦə / or / dʒɦə /jh; महाप्राण /ɟ/ञ / ɲə /n; अंग्रेजी: finchमूर्धन्यट / ʈə /t; अमेरिकी अंग्रेजी:: hurtingठ / ʈhə /th; महाप्राण /ʈ/ड / ɖə /d; अमेरिकी अंग्रेजी:: murderढ / ɖɦə /dh; महाप्राण /ɖ/ण / ɳə /n; अमेरिकी अंग्रेज़ी:: hunterदन्त्यत / t̪ə /t; स्पैनिश: tomateथ / t̪hə /th; महाप्राण /t̪/द / d̪ə /d; स्पैनिश: dondeध / d̪ɦə /dh; महाप्राण /d̪/न / nə /n; अंग्रेज़ी: nameओष्ठ्यप / pə /p; अंग्रेज़ी: spinफ / phə /ph; अंग्रेज़ी: pitब / bə /b; अंग्रेज़ी: boneभ / bɦə /bh; महाप्राण /b/म / mə /m; अंग्रेज़ी: mine
स्पर्शरहिततालव्यमूर्धन्यदन्त्य/वर्त्स्यकण्ठोष्ठ्य/काकल्यअन्तस्थय / jə /y; अंग्रेज़ी: youर / rə /r; स्कॉटिश अंग्रेज़ी: tripल / lə /l; अंग्रेजी: loveव / ʋə /v; अंग्रेजी: vaseऊष्म/संघर्षीश / ʃə /sh; अंग्रेज़ी: shipष / ʂə /shh; मूर्धन्य /ʃ/स / sə /s; अंग्रेज़ी: sameह / ɦə / or / hə /h; अंग्रेज़ी: behind
टिप्पणी
इनमें से ळ (मूर्धन्य पार्विक अन्तस्थ) एक अतिरिक्त व्यंजन है जिसका प्रयोग हिन्दी में नहीं होता है। मराठी और वैदिक संस्कृत में इसका प्रयोग किया जाता है।
संस्कृत में ष का उच्चारण ऐसे होता था : जीभ की नोंक को मूर्धा (मुँह की छत) की ओर उठाकर श जैसी ध्वनि करना। शुक्ल यजुर्वेद की माध्यंदिनि शाखा में कुछ वाक्यों में ष का उच्चारण ख की तरह करना मान्य था।
संस्कृत भाषा की विशेषताएँ
(१) संस्कृत, विश्व की सबसे पुरानी पुस्तक (वेद) की भाषा है। इसलिए इसे विश्व की प्रथम भाषा मानने में कहीं किसी संशय की संभावना नहीं है।Sagarika Dutt (2006). India in a Globalized World. Manchester University Press. p. 36. ISBN 978-1-84779-607-3.Gabriel J. Gomes (2012). Discovering World Religions. iUniverse. p. 54. ISBN 978-1-4697-1037-2.
(२) इसकी सुस्पष्ट व्याकरण और वर्णमाला की वैज्ञानिकता के कारण सर्वश्रेष्ठता भी स्वयं सिद्ध है।
(३) सर्वाधिक महत्वपूर्ण साहित्य की धनी होने से इसकी महत्ता भी निर्विवाद है।
(४) इसे देवभाषा माना जाता है।
(५) संस्कृत केवल स्वविकसित भाषा नहीं बल्कि संस्कारित भाषा भी है, अतः इसका नाम संस्कृत है। केवल संस्कृत ही एकमात्र भाषा है जिसका नामकरण उसके बोलने वालों के नाम पर नहीं किया गया है।
संस्कृत > सम् + सुट् + 'कृ करणे' + क्त, ('सम्पर्युपेभ्यः करोतौ भूषणे' इस सूत्र से 'भूषण' अर्थ में 'सुट्' या सकार का आगम/ 'भूते' इस सूत्र से भूतकाल(past) को द्योतित करने के लिए संज्ञा अर्थ में क्त-प्रत्यय /कृ-धातु 'करणे' या 'Doing' अर्थ में) अर्थात् विभूूूूषित, समलंकृत(well-decorated) या संस्कारयुक्त (well-cutured)।
संस्कृत को संस्कारित करने वाले भी कोई साधारण भाषाविद् नहीं बल्कि महर्षि पाणिनि, महर्षि कात्यायन और योगशास्त्र के प्रणेता महर्षि पतंजलि हैं। इन तीनों महर्षियों ने बड़ी ही कुशलता से योग की क्रियाओं को भाषा में समाविष्ट किया है। यही इस भाषा का रहस्य है।
(६) शब्द-रूप - विश्व की सभी भाषाओं में एक शब्द का एक या कुछ ही रूप होते हैं, जबकि संस्कृत में प्रत्येक शब्द के 27 रूप होते हैं।
(७) द्विवचन - सभी भाषाओं में एकवचन और बहुवचन होते हैं जबकि संस्कृत में द्विवचन अतिरिक्त होता है।
(८) सन्धि - संस्कृत भाषा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है सन्धि। संस्कृत में जब दो अक्षर निकट आते हैं तो वहाँ सन्धि होने से स्वरूप और उच्चारण बदल जा है ।
(९) इसे कम्प्यूटर और कृत्रिम बुद्धि के लिए सबसे उपयुक्त भाषा माना जाता है।
(१०) शोध से ऐसा पाया गया है कि संस्कृत पढ़ने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।अमेरिकी पत्रिका (साइंटिफिक अमेरिकन) का दावा- संस्कृत मंत्रों के उच्चारण से बढ़ती है याददाश्त (जनवरी २०१८)
(११) संस्कृत वाक्यों में शब्दों को किसी भी क्रम में रखा जा सकता है। इससे अर्थ का अनर्थ होने की बहुत कम या कोई भी सम्भावना नहीं होती। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि सभी शब्द विभक्ति और वचन के अनुसार होते हैं और क्रम बदलने पर भी सही अर्थ सुरक्षित रहता है। जैसे - अहं गृहं गच्छामि या गच्छामि गृहं अहम् दोनो ही ठीक हैं।
(१२) संस्कृत विश्व की सर्वाधिक 'पूर्ण' (perfect) एवं तर्कसम्मत भाषा है।Is Sanskrit the most suitable language for natural language processing?
(१३) संस्कृत ही एक मात्र साधन हैं जो क्रमश: अंगुलियों एवं जीभ को लचीला बनाते हैं। इसके अध्ययन करने वाले छात्रों को गणित, विज्ञान एवं अन्य भाषाएँ ग्रहण करने में सहायता मिलती है।
(१४) संस्कृत भाषा में साहित्य की रचना कम से कम छह हजार वर्षों से निरन्तर होती आ रही है। इसके कई लाख ग्रन्थों के पठन-पाठन और चिन्तन में भारतवर्ष के हजारों पुश्त तक के करोड़ों सर्वोत्तम मस्तिष्क दिन-रात लगे रहे हैं और आज भी लगे हुए हैं। पता नहीं कि संसार के किसी देश में इतने काल तक, इतनी दूरी तक व्याप्त, इतने उत्तम मस्तिष्क में विचरण करने वाली कोई भाषा है या नहीं। शायद नहीं है। दीर्घ कालखण्ड के बाद भी असंख्य प्राकृतिक तथा मानवीय आपदाओं (वैदेशिक आक्रमणों) को झेलते हुए आज भी ३ करोड़ से अधिक संस्कृत पाण्डुलिपियाँ विद्यमान हैं। यह संख्या यूनानी और लातिन की पाण्डुलिपियों की सम्मिलित संख्या से भी १०० गुना अधिक है। निःसंदेह ही यह सम्पदा छापाखाने के आविष्कार के पहले किसी भी संस्कृति द्वारा सृजित सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासत है।Guide to OCR for Indic Scripts: Document Recognition and Retrieval (edited by Venu Govindaraju, Srirangaraj Ranga Setlur)
(१५) संस्कृत केवल एक मात्र भाषा नहीं है अपितु संस्कृत एक विचार है। संस्कृत एक संस्कृति है एक संस्कार है संस्कृत में विश्व का कल्याण है, शांति है, सहयोग है, वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना है।
संस्कृत गिनती
1. एकम्2. द्वे3. त्रीणि4. चत्वारि5. पञ्च6. षट्7. सप्त8. अष्ट9. नव10. दश11. एकादश12. द्वादश13. त्रयोदश14. चतुर्दश15. पंचदश16. षोडश17. सप्तदश18. अष्टादश19. एकोनविंशतिः20. विंशतिः
भारत और विश्व के लिए संस्कृत का महत्त्व
संस्कृत कई भारतीय भाषाओं की जननी है। इनकी अधिकांश शब्दावली या तो संस्कृत से ली गई है या संस्कृत से प्रभावित है। पूरे भारत में संस्कृत के अध्ययन-अध्यापन से भारतीय भाषाओं में अधिकाधिक एकरूपता आएगी जिससे भारतीय एकता बलवती होगी। यदि इच्छा-शक्ति हो तो संस्कृत को हिब्रू की भाँति पुनः प्रचलित भाषा भी बनाया जा सकता है।
हिन्दू, बौद्ध, जैन आदि धर्मों के प्राचीन धार्मिक ग्रन्थ संस्कृत में हैं।
हिन्दुओं के सभी पूजा-पाठ और धार्मिक संस्कार की भाषा संस्कृत ही है।
हिन्दुओं, बौद्धों और जैनों के नाम भी संस्कृत पर आधारित होते हैं।
भारतीय भाषाओं की तकनीकी शब्दावली भी संस्कृत से ही व्युत्पन्न की जाती है। भारतीय संविधान की धारा 343, धारा 348 (2) तथा 351 का सारांश यह है कि देवनागरी लिपि में लिखी और मूलत: संस्कृत से अपनी पारिभाषिक शब्दावली को लेने वाली हिन्दी राजभाषा है।
संस्कृत, भारत को एकता के सूत्र में बाँधती है।
संस्कृत का साहित्य अत्यन्त प्राचीन, विशाल और विविधतापूर्ण है। इसमें अध्यात्म, दर्शन, ज्ञान-विज्ञान और साहित्य का खजाना है। इसके अध्ययन से ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।
संस्कृत को कम्प्यूटर के लिए (कृत्रिम बुद्धि के लिए) सबसे उपयुक्त भाषा माना जाता है।We should thank Sanskrit for the 21st century
संस्कृत का अन्य भाषाओं पर प्रभाव
संस्कृत भाषा के शब्द मूलत रूप से सभी आधुनिक भारतीय भाषाओं में हैं। सभी भारतीय भाषाओं में एकता की रक्षा संस्कृत के माध्यम से ही हो सकती है। मलयालम, कन्नड और तेलुगु आदि दक्षिणात्य भाषाएं संस्कृत से बहुत प्रभावित हैं। यहाँ तक कि तमिल में भी संस्कृत के हजारों शब्द भरे पड़े हैं और मध्यकाल में संस्कृत का तमिल पर गहरा प्रभाव पड़ा।Tracing the Trajectory of Linguistic changes in Tamil: Mining the corpus of Tamil Texts
विश्व की अनेकानेक भाषाओं पर संस्कृत ने गहरा प्रभाव डाला है।‘Sanskrit has had profound influence on world languages’ संस्कृत भारोपीय भाषा परिवर में आती है और इस परिवार की भाषाओं से भी संस्कृत में बहुत सी समानता है। वैदिक संस्कृत और अवेस्ता (प्राचीन इरानी) में बहुत समानता है। भारत के पड़ोसी देशों की भाषाएँ सिंहल, नेपाली, म्यांमार भाषा, थाई भाषा, ख्मेरSanskrit’s Influence on Khmer संस्कृत से प्रभावित हैं। बौद्ध धर्म का चीन ज्यों-ज्यों प्रसार हुआ वैसे वैसे पहली शताब्दी से दसवीं शताब्दी तक सैकड़ों संस्कृत ग्रन्थों का चीनी भाषा में अनुवाद हुआ। इससे संस्कृत के हजरों शब्द चीनी भाषा में गए।https://www.sundayguardianlive.com/opinion/sanskrit-influence-chinese-language Sanskrit had an influence on Chinese language 19 दिसंबर 2020 17 दिसंबर 2020 https://web.archive.org/web/20201217182406/https://www.sundayguardianlive.com/opinion/sanskrit-influence-chinese-language dead उत्तरी-पश्चिमी तिब्बत में तो अज से १००० वर्ष पहले तक संस्कृत की संस्कृति थी और वहाँ गान्धारी भाषा का प्रचलन था। How Sanskrit Language Is Associated With The Tibet and Xinjiang?
+तत्सम-तद्भव-समान-शब्दसंस्कृत शब्दहिन्दीमलयालमकन्नड़तेलुगुयूनानीलातिनअंग्रेज़ीजर्मनफ़ारसी मातृमाताअम्मामातेर मदर्मुटेरमादर पितृ/पितरपिताअच्चन्पातेरफ़ाथर्फ़ाटेर दुहितृबेटीदाह्तर् भ्रातृ/भ्रातर भाईब्रदर्ब्रुडेर पत्तनम्पत्तनपट्टणम्टाउनवैधुर्यम्विधुरवैडूर्यम्वैडूर्यम्विजोवर्सप्तन्सातसेप्तम्सेव्हेन्ज़ीबेनअष्टौआठहोक्तोओक्तोऐय्ट्आख़्टनवन्नौहेणेअनोवेम्नायन्नोएन द्वारम् द्वारदोर्टोरनालिकेरः नारियलनाळिकेरम्कोकोस्नुस्स समसमान sameतात=पिता Dadअहम् I amस्मार्तSmartपंडित पंडित/विशेषज्ञ Pundit
center|thumb|600px|संस्कृत का प्राकृत भाषाओं से तथा भारोपीय भाषाओं से सम्बन्ध
संस्कृत साहित्य
संस्कृत साहित्य
देश, काल और विविधता की दृष्टि से संस्कृत साहित्य अत्यन्त विशाल है। इसे मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया जाता है- वैदिक साहित्य तथा शास्त्रीय साहित्य । आज से तीन-चार हजार वर्ष पहले रचित वैदिक साहित्य उपलब्ध होता है।
संस्कृत ग्रन्थ
+ परम्परानुसार संस्कृत साहित्य परम्परा
संस्कृत ग्रन्थ, विधा श्रेणी
उदाहरण
सन्दर्भ हिन्दू
धर्मग्रन्थ
वेद, उपनिषद, आगम, भागवद्गीता
Jan Gonda (1975), Vedic literature (Saṃhitās and Brāhmaṇas), Otto Harrassowitz Verlag, 3-447-01603-5Teun Goudriaan, Hindu Tantric and Śākta Literature, Otto Harrassowitz Verlag, 3-447-02091-1
भाषा, व्याकरण
अष्टाध्यायी, गणपाठ, पदपाठ, वार्त्तिक, महाभाष्य, वाक्यपदीय, फिट-सूत्र
Dhanesh Jain George Cardona 2007Hartmut Scharfe, A history of Indian literature. Vol. 5, Otto Harrassowitz Verlag, 3-447-01722-8Keith 1996
सामान्य नियम एवं धार्मिक नियम
धर्मसूत्र/धर्मशास्त्र,ये विधि के ग्रन्थों के सामान्य नाम हैं। मनुस्मृति
J. Duncan M. Derrett 1978 Dharmasastra and Juridical Literature: A history of Indian literature Jan Gonda 4 Otto Harrassowitz Verlag 3-447-01519-5Keith 1996 ch 12
राजनीति, राजशास्त्र
अर्थशास्त्र
Patrick Olivelle King, Governance, and Law in Ancient India https://archive.org/details/kinggovernancela0000kaua 31 January 2013 Oxford University Press 978-0-19-989182-5
कालगणना, गणित, तर्क
कल्प, ज्योतिष, गणितशास्त्र, शुल्बसूत्र, सिद्धान्त, आर्यभटीय, दशगीतिकासूत्र, सिद्धान्तशिरोमणि, गणितसारसङ्ग्रह, बीजगणितम् an account of Indian algebra
Kim Plofker (2009), Mathematics in India, Princeton University Press, 978-0-691-12067-6David Pingree A Census of the Exact Sciences in Sanskrit 1–5 American Philosophical Society 978-0-87169-213-9
आयुर्विज्ञान, आयुर्वेद, स्वास्थ्य
आयुर्वेद, सुश्रुतसंहिता, चरकसंहिता
M.S. Valiathan The Legacy of Caraka https://archive.org/details/legacyofcaraka0000vali 2003 Orient Blackswan 978-81-250-2505-4Kenneth Zysk 1998 Medicine in the Veda Motilal Banarsidass 978-81-208-1401-1
कामशास्त्र
कामसूत्र, पञ्चसायक, रतिरहस्य, रतिमञ्जरी, अनङ्गरङ्ग, समयमातृका
J.J. Meyer Sexual Life in Ancient India 22 February 2013 1 & 2 Oxford University Press 978-1-4826-1588-3Keith 1996 ch 14
महाकाव्य
रामायण, महाभारत
John L. Brockington 1998Sures Chandra Banerji 1989 A Companion to Sanskrit Literature Motilal Banarsidass 978-81-208-0063-2 1–4, with a long list in Part II https://books.google.com/books?id=JkOAEdIsdUsC Google Books Spanning a period of over three thousand years; containing brief accounts of authors, works, characters, technical terms, geographical names, myths, [and] legends, [with] several appendices.
राजवंशीय काव्य
रघुवंश, कुमारसम्भव
Keith 1996 §4
सुभाषित एवं शिक्षाप्रद साहित्य
सुभाषित, नीतिशतक, बोधिचर्यावतार, शृंगार-ज्ञान-निर्णय, कलाविलास, चतुर्वर्गसङ्ग्रह, नीतिमञ्जरी, मुग्धोपदेश, सुभाषितरत्नसन्दोह, योगशास्त्र, शृंगार-वैराग्य-तरङ्गिणी
Ludwik Sternbach 1974 Subhāṣita: Gnomic and didactic literature https://archive.org/details/subhasitagnomicd0000ster Otto Harrassowitz Verlag 978-3-447-01546-2
नाटक, नृत्य तथा अन्य कलाएँ
नाट्यशास्त्र
https://archive.org/details/SanskritDrama-KeithA.Berriedale The Sanskrit Drama Oxford University Press Keith A. Berriedale Archive.orgRachel Baumer James Brandon 1993 Sanskrit Drama in Performance Motilal Banarsidass 81-208-0772-3Mohan Khokar 1981 Traditions of Indian Classical Dance Peter Owen Publishers 978-0-7206-0574-7
संगीत
संगीतशास्त्र, संगीतरत्नाकर, संगीत पारिजात
E. te Nijenhuis Emmie te Nijenhuis Musicological literature A History of Indian Literature 6 Scientific and Technical Literature Fasc. 1 Otto Harrassowitz Verlag 978-3-447-01831-9Lewis Rowell, Music and Musical Thought in Early India, University of Chicago Press, 0-226-73033-6
काव्यशास्त्र
काव्यशास्त्र
Edwin Gerow, A history of Indian literature. Vol. 5, Otto Harrassowitz Verlag, 3-447-01722-8
मिथक
पुराण
Ludo Rocher (1986), The Puranas, Otto Harrassowitz Verlag, 978-3-447-02522-5
रहस्यमय अटकलें, दर्शन
दर्शन, सांख्य, योग, न्याय, वैशेशिक, मीमांसा, वेदान्त वैष्णव, शैव, शाक्त, स्मार्त, आदि
Karl Potter, The Encyclopedia of Indian Philosophies, Volumes 1 through 27, Motilal Banarsidass, 81-208-0309-4
कृषि एवं भोजन
कृषिशास्त्र, वृक्षायुर्वेद
Gyula Wojtilla (2006), History of Kr̥ṣiśāstra, Otto Harrassowitz Verlag, 978-3-447-05306-8
डिजाइन, शिल्प, वास्तुशास्त्र
शिल्पशास्त्र, समराङ्गणसूत्रधार
P.K. Acharya 1946 https://archive.org/stream/encyclopaediaofh07achauoft#page/n9/mode/2up An Encyclopedia of Hindu Architecture Oxford University Press 7 Also see volumes 1–6.Bruno Dagens (1995), Mayamata : An Indian Treatise on Housing Architecture and Iconography, 978-81-208-3525-2
मन्दिर, मूर्तिकला
बृहत्संहिता,
Stella Kramrisch, Hindu Temple, Vol. 1 and 2, Motilal Banarsidass, 978-81-208-0222-3 संस्कार
गृह्यसूत्र
Rajbali Pandey (2013), Hindu Saṁskāras: Socio-religious study of the Hindu sacraments, 2nd Edition, Motilal Banarsidass, 978-8120803961 बौद्ध धर्म
धर्मग्रन्थ, मठ-सम्बन्धी नियम
त्रिपिटक,अधिकांश त्रिपिटक पालि भाषा में हैम किन्तु संस्कृत त्रिपितक ग्रन्थ भी प्राप्त हुए हैं।Banerji 1989 634–635 with the list in Appendix IX महायान सम्प्रदाय के ग्रन्थ, अन्य
Banerji 1989 634–635 with the list in Appendix IXEltschinger 2017Wayman 1965 जैन धर्म
धर्मशास्त्र, दर्शन
तत्त्वार्थ सूत्र, महापुराण एवं अन्य
Paul Dundas The Jains https://books.google.com/books?id=X8iAAgAAQBAJ 2003 Routledge 978-1-134-50165-6 68–76, 149, 307–310Wendy Doniger 1993 Purana Perennis: Reciprocity and transformation in Hindu and Jaina texts https://books.google.com/books?id=-kZFzHCuiFAC State University of New York Press 978-0-7914-1381-4 192–193
इनके अतिरिक्त रसविद्या, तंत्र साहित्य, वैमानिक शास्त्र तथा अन्यान्य विषयों पर संस्कृत में ग्रन्थ रचे गये जिनमें से कुछ आज भी उपलब्ध हैं।
शिक्षा एवं प्रचार-प्रसार
"संस्कृतम्" शब्द विभिन्न लिपियों में लिखा हुआ।|200px|right
भारत के संविधान में संस्कृत आठवीं अनुसूची में सम्मिलित अन्य भाषाओं के साथ विराजमान है। त्रिभाषा सूत्र के अन्तर्गत संस्कृत भी आती है। हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं की की वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली संस्कृत से निर्मित है।
भारत तथा अन्य देशों के कुछ संस्कृत विश्वविद्यालयों की सूची नीचे दी गयी है- (देखें, भारत स्थित संस्कृत विश्वविद्यालयों की सूची)
स्थापना वर्ष नाम स्थान1791सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालयवाराणसी1876सद्विद्या पाठशालामैसूर1961कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालयदरभंगा1962राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, तिरुपतितिरुपति1962श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठनयी दिल्ली1970राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्लीनयी दिल्ली1981श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालयपुरी1986नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालयनेपाल1993श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालयकालडी1997कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालयरामटेक2001जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालयजयपुर2005श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालयवेरावल2008महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालयउज्जैन2011कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालयबंगलुरु
सन्दर्भ
2
यह भी देखिए
वैदिक संस्कृत
संस्कृत साहित्य
भारत की भाषाएँ
संस्कृत भाषा का इतिहास
संस्कृत का पुनरुत्थान
संस्कृत के विकिपीडिया प्रकल्प
संस्कृत विकिपीडिया
संस्कृत (संस्कृत विकोश:)
संस्कृत विकिस्रोतम् (Sanskrit Wikisource)
संस्कृत विकि पुस्तकानि (Sanskrit Wiki Books)
बाहरी कड़ियाँ
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान https://web.archive.org/web/20081216021831/http://www.sanskrit.nic.in/ 16 दिसंबर 2008
भारतीय विश्वविद्यालयों में संस्कृत पर आधारित शोध प्रबन्धों की निर्देशिका (राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान)
संस्कृत गूगल समूह
संस्कृत संसाधन
हिन्दी-संस्कृत वार्तालाप पुस्तिका https://web.archive.org/web/20160304224622/http://hindinideshalaya.nic.in/hindi/onlinebook/hindiSanskrit.asp?currentPage=2 4 मार्च 2016 (केन्द्रीय हिन्दी संस्थान)
Links to Sanskrit resources
Sankrit Web
Sanskrit Fonts: South Asian Language and Resource Center - Sanskrit
Discover Sanskrit https://web.archive.org/web/20060507205151/http://sanskrit.farfromreal.com/index.php?x=vault 7 मई 2006
Sanskrit Documents
Sanskrit Texts and Stotras
Omkarananda Ashram's Sanskrit Page
संस्कृत सामग्री
Sanskrit Documents
Sanskrit Slokas https://web.archive.org/web/20190527004913/https://sanskritslokas.info/ 27 मई 2019
सारस्वतसर्वस्वम् https://web.archive.org/web/20141202091841/http://shiva.iiit.ac.in/SabdaSaarasvataSarvasvam/index.php/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0%E0%A4%AE%E0%A5%8D 2 दिसंबर 2014 (शब्दकोश, संस्कृत ग्रन्थों आदि का विशाल संग्रह)
संस्कृविश्वम् https://web.archive.org/web/20120619052439/http://sanskritvishvam.com/index.php 19 जून 2012
Sanskrit World
संस्कृत के अनेकानेक ग्रन्थ, देवनागरी में https://web.archive.org/web/20031209030726/http://sanskrit.gde.to/all_sa/ 9 दिसंबर 2003
Virtual e-Text Archive of Indic Texts https://web.archive.org/web/20071202233321/http://indology.info/etexts/ 2 दिसंबर 2007 (Indology page)
SARIT https://web.archive.org/web/20150206032511/http://data.stonesutras.org/exist/apps/sarit/works/ 6 फ़रवरी 2015
वैदिक साहित्य : महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय https://web.archive.org/web/20080929114928/http://is1.mum.edu/vedicreserve/ 29 सितंबर 2008 - पी डी एफ़ प्रारूप, देवनागरी
गौडीय ग्रन्थ-मन्दिर पर सहस्रों संस्कृत ग्रन्थ, बलराम इनकोडिंग में https://web.archive.org/web/20101127234535/http://www.granthamandira.com/index.php?show=home 27 नवंबर 2010
GRETIL पर सहस्रों संस्कृत ग्रन्थ, अनेक स्रोतों से, अनेक इनकोडिंग में https://web.archive.org/web/20101107022605/http://www.sub.uni-goettingen.de/ebene_1/fiindolo/gretil.htm#Sanskrit 7 नवंबर 2010
संगणीकृतम बौद्ध संस्कृत त्रिपिटकम् https://web.archive.org/web/20080223140259/http://www.uwest.edu/sanskritcanon/devanagari_text.html 23 फ़रवरी 2008 (Digital Sanskrit Buddhistt Canon)
TITUS Indica - Indic Texts
Internet Sacred Text Archive - यहाँ बहुत से हिन्दू ग्रन्थ अंग्रेजी में अर्थ के साथ उपलब्ध हैं। कहीं-कहीं मूल संस्कृत पाठ भी उपलब्ध है।
क्ले संस्कृत पुस्तकालय संस्कृत साहित्य के प्रकाशक हैं; यहाँ पर भी बहुत सारी सामग्री डाउनलोड के लिये उपलब्ध है।
मुक्तबोध डिजिटल पुस्तकालय https://web.archive.org/web/20080913182110/http://www.muktabodhalib.org/SECURE/digital_library_index.htm 13 सितंबर 2008
भारत विद्या https://web.archive.org/web/20090615005352/http://mantra.org.in/index.htm 15 जून 2009
मुक्तबोध इंडोलोजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट https://web.archive.org/web/20110725044937/http://www.muktabodha.org/about.htm 25 जुलाई 2011 (तंत्र एवं आगम साहित्य पर विशेष सामग्री)
Asian Classic Input Project https://web.archive.org/web/20100710003036/http://www.asianclassics.org/ 10 जुलाई 2010
Digital Corpus of Sanskrit https://web.archive.org/web/20111026203248/http://kjc-fs-cluster.kjc.uni-heidelberg.de/dcs/index.php 26 अक्तूबर 2011 (a searchable collection of lemmatized Sanskrit texts)
शब्दकोश
आंध्रभारती का संस्कृत कोश गपेषणम् : आनलाइन संस्कृत कोश शोधन ; कई कोशों में एकसाथ खोज ; देवनागरी, बंगला आदि कई भारतीय लिपियों में आउटपुट; कई प्रारूपों में इनपुट की सुविधा
संस्कृत-हिन्दी कोश (राज संस्करण) (गूगल पुस्तक ; रचनाकार - वामन शिवराम आप्टे)
Monier Williams Dictionary (2006 revision) - इसमें संस्कृत शब्दों के अंग्रेजी अर्थ दिये गये हैं। शब्द इन्पुट Harvard-Kyoto, SLP1 या ITRANS में देने की सुविधा है।
आप्टे अंग्रेजी --> संस्कृत शब्दकोश - इसमें परिणाम इच्छानुसार देवनागरी, iTrans, रोमन यूनिकोड आदि में प्राप्त किये जा सकते हैं।
संक्षिप्त संस्कृत-आंग्लभाषा शब्दकोश https://web.archive.org/web/20120405022342/http://sa.wiktionary.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4_%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%A4-%E0%A4%86%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A4%BE_%E0%A4%B6%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B6 5 अप्रैल 2012 (Concise Sanskrit-English Dictionary) - संस्कृत शब्द देवनागरी में लिखे हुए हैं। अर्थ अंग्रेजी में। लगभग १० हजार शब्द। डाउनलोड करके आफलाइन उपयोग के लिये उत्तम !
The Student's English-Sanskrit Dictionary (गूगल पुस्तक ; लेखक - Vaman Shivaram Apte)
Monier-Williams Dictionary, printable
Online Hypertext Dictionary
The Sanskrit Heritage Dictionary
Sanskrit-->French dictionary (download) https://web.archive.org/web/20080227183848/http://sanskrit.inria.fr/Dico.pdf 27 फ़रवरी 2008 (The Sanskrit Heritage Dictionary)
Sanskrit Dictionary
Glossary of Sanskrit Terms
A Brief Sanskrit Glossary https://web.archive.org/web/20080205201139/http://atmajyoti.org/sw_glossary.asp 5 फ़रवरी 2008 with the meanings of common Sanskrit spiritual terms. Recently updated.
डाउनलोड योग्य शब्दकोश
SanDic - Sanskrit-English Dictionary based on V. S. Apte's 'The practical Sanskrit-English dictionary', Arthur Anthony Macdonell's 'A practical Sanskrit dictionary' and Monier Williams 'Sanskrit-English Dictionary'.
मुदगलकोश https://web.archive.org/web/20131123114703/http://www.aupasana.com/software/kosha 23 नवंबर 2013 - software, which searches an offline version of the monier-williams dictionary, and integrates with several online tools
stardict-mw-Sanskrit-English-2.4.2.tar.bz2 https://web.archive.org/web/20160305100949/http://rapidlibrary.com/files/stardict-mw-sanskrit-english-2-4-2-tar-bz2_ulcfc9c9yvi89on.html 5 मार्च 2016 MW Sanskrit-English Dictionary in StarDict format. (can be used with GoldenDict also)
Monier-Williams: DICT & HTML https://web.archive.org/web/20080125120006/http://indica-et-buddhica.org/sections/repositorium-preview/materials/dictionaries/monier-williams-sanskrit-english-dict-html 25 जनवरी 2008
संस्कृत विषयक लेख
तीसरी संस्कृत क्रांति अगर भारत में नहीं आएगी तो फिर कहाँ? https://web.archive.org/web/20190212011743/https://hindi.swarajyamag.com/magazine/the-third-sanskrit-revolution-if-not-in-india-then-where/ 12 फ़रवरी 2019 (स्वराज्य पत्रिका; ऑस्कर पुजोल ; ५ फरवरी २०१९)
संस्कृत - विज्ञान और कंप्यूटर की समर्थ भाषा https://web.archive.org/web/20071104160045/http://www.hindimedia.in/content/view/625/43/ 4 नवंबर 2007
सशक्त भाषा संस्कृत https://web.archive.org/web/20110703115731/http://www.aryasamaj.org/newsite/node/1683 3 जुलाई 2011
The Wonder that is Sanskrit https://web.archive.org/web/20090717090723/http://www.scribd.com/doc/14339015/The-wonder-that-is-Sanskrit 17 जुलाई 2009
Sanskrit: The Mother of All Languages, अत्यन्त ज्ञानवर्धक लेख, तीन भागों में।
संस्कृत के बारे में महापुरुषों के विचार (अंग्रेजी में) https://web.archive.org/web/20110817234057/http://hinduwisdom.info/Sanskrit.htm 17 अगस्त 2011
History of Sanskrit https://web.archive.org/web/20111012223450/http://www.floridavediccollege.edu/sanskrit/sanskrit_history.htm 12 अक्तूबर 2011
संस्कृत बनेगी नासा की भाषा, पढ़ने से गणित और विज्ञान की शिक्षा में आसानी https://web.archive.org/web/20120331023929/http://hindi.ibtl.in/news/international/1978/article.ibtl 31 मार्च 2012
Relevance of Sanskrit in Contemporary Society https://web.archive.org/web/20171201031344/http://www.iimb.ac.in/sites/default/files/Samskrit_Why.pdf 1 दिसंबर 2017 (B Mahadevan)
संस्कृत साफ्टवेयर एवं उपकरण
संस्कृत अनुवाद (गूगल ट्रान्स्लेट द्वारा)
Diacritic Conversion - diCrunch https://web.archive.org/web/20091109045833/http://www.codewallah.com/diCrunch/diCrunch.php 9 नवंबर 2009 - Balaram / CSX / (X)HK / ITRANS / Shakti Mac / Unicode / Velthuis / X-Sanskrit / Bengali Unicode / Devanagari Unicode / Oriya Unicode आदि इनकोडिंग का परस्पर परिवर्तक
रोमन को यूनिकोड संस्कृत में लिप्यंतरित करने का उपकरण https://web.archive.org/web/20090929113026/http://iit.edu/~laksvij/language/sanskrit.html 29 सितंबर 2009
बरह https://web.archive.org/web/20110610083656/http://www.baraha.com/ 10 जून 2011 - कम्प्यूटर पर संस्कृत लिखने एवं फाण्ट परिवर्तन का औजार
Computational Linguistics R&D at Special Centre for Sanskrit Studies, J.N.U. - यहाँ अनेक भाषायी उपकरण उपलब्ध हैं।
PaSSim — Paninian Sanskrit Simulator
Sanskrit Verse Metre Recognizer https://web.archive.org/web/20130822075201/http://sanskrit.sai.uni-heidelberg.de/Chanda/HTML/ 22 अगस्त 2013
गणकाष्टाध्यायी - संस्कृत व्याकरण का साफ्टवेयर (पाणिनि के सूत्रों पर आधारित)
Sanskrit Utilities https://web.archive.org/web/20110728055648/http://www.sktutilities.com/transliteratorAction.do 28 जुलाई 2011 - Online Transliterator Sanskrit Dictionary, Sandhi, Pratyahara-Decoder and Metric Analyzer
संस्कृतटूल्स https://web.archive.org/web/20100513160212/http://sanskrittools.ourtoolbar.com/ 13 मई 2010 - संस्कृत टूलबार
मेधा - संस्कृत की-बोर्ड (मेधा) [medhA - a Sanskrit keyboard for Windows, Linux and Mac OS X.]
संसाधनी https://web.archive.org/web/20121204033928/http://sanskrit.uohyd.ac.in/scl/ 4 दिसंबर 2012 (संस्कृत टेक्स्ट के विश्लेषण के औजार)
संस्कृत जालस्थल
सुसंस्कृतम् https://web.archive.org/web/20110919144205/http://www.susanskrit.org/index.php?searchword=%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A4%BF&option=com_search&Itemid= 19 सितंबर 2011
संस्कृतम्
संस्कृतम् - संस्कृत के बारे में गूगल चर्चा समूह
संस्कृतं भारतस्य जीवनम्
ललितालालितः https://web.archive.org/web/20110202160429/http://www.lalitaalaalitah.com/ 2 फ़रवरी 2011
autocollapse
श्रेणी:प्राचीन भाषाएँ
श्रेणी:नेपाल की भाषाएँ
श्रेणी:हिन्द-आर्य भाषाएँ
श्रेणी:भारत की भाषाएँ