411 REFERENCE · Wikipedia
बिमल मित्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिमल मित्र Bimal_Mitra_author.jpg 200px 18 मार्च 1912 फतेहपुर, बंगाल प्रांत, ब्रिटिश भारत 1991 12 2 1912 12 18 y चेतला, कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, भारत भारतीय लेखक उपन्यास, कहानी साहेब बीबी गुलाम, कोरी दिए किनलाम रबीन्द्र पुरस्कार
विमल मित्र या बिमल मित्र (18 दिसंबर 1912 - 1991) एक विख्यात बांग्ला लेखक व उपन्यासकार हैं। विमल ने सन् 1938 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से बांग्ला साहित्य में एम.ए. की उपाधि ली और रेलवे में विभिन्न पदों पर नौकरी की। जून 1956 में उन्होनें डिप्टी चीफ कंट्रोलर के पद से इस्तीफा दे दिया और स्वतंत्र लेखन करने लगे। उन्होंने भारतीय साहित्य को लगभग साढ़े तीन दशकों तक लिखते हुए 60 से अधिक उपन्यास और कहानी संग्रह दिए हैं। उनकी सर्वाधिक चर्चित कृतियों में साहिब बीवी और गुलाम शामिल है, जिस पर एक लोकप्रिय फिल्म का भी निर्माण हुआ। मुजरिम हाजिर नाम उनकी एक अन्य कृति पर एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक का भी निर्माण हुआ।
हिन्दी पाठकों को उनकी जो रचनाएं अनुवादित होकर पढ़ने को मिली, उनमें 'साहब बीवी और गुलाम', 'खरीदी कौड़ियों के मोल' (दो-खंड), 'इकाई, दहाई, सैकड़ा', 'बेगम मेरी विश्वास' (दो खंड), 'दायरे के बाहर', 'मैं', 'राजा बादल', 'चरित्र', 'गवाह नंबर 3', 'वे दोनों', 'काजल', 'कन्यापक्ष', 'रोकड़ जो नहीं मिली,' 'चलो कलकत्ता,' 'हासिल रहा तीन', 'तपस्या', 'राग भैरवी', 'सुबह का भूला' जैसी कृतियां उल्लेखनीय हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:बांग्ला साहित्यकार
श्रेणी:1912 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९९१ में निधन