411 REFERENCE · Wikipedia
इल्ज़ाम (1986 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इल्ज़ाम इल्ज़ाम (1986 फ़िल्म).jpg इल्ज़ाम का पोस्टर पहलाज निहलानी शिबू मित्रा बप्पी लहरी राही मासूम रज़ा (संवाद) शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, नीलम, अनीता राज राम केलकर 28 फरवरी, 1986 भारत हिन्दी
इल्ज़ाम 1986 की बॉलीवुड फ़िल्म है। इसे शिबू मित्रा द्वारा निर्देशित और पहलाज निहलानी द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें गोविंदा ने अपनी पहली फिल्म में नीलम, शत्रुघ्न सिन्हा, अनीता राज, शशि कपूर और प्रेम चोपड़ा के साथ अभिनय किया है। इस फ़िल्म को टिकट खिड़की पे सफलता मिली थी।बॉलीवुड के हीरो नंबर वन, गोविंदा की पहली फिल्म ‘इल्ज़ाम’ आज देखना कैसा अनुभव है https://www.satyagrah.com/society/pahli-film-govinda-ilzaam/ 21 जुलाई 2023 सत्याग्रह 21 दिसम्बर 2021 hi 21 जुलाई 2023 https://web.archive.org/web/20230721090522/https://www.satyagrah.com/society/pahli-film-govinda-ilzaam/ dead
संक्षेप
अनाथ और गरीब अजय (गोविंदा) की मुलाकात अमीर आरती (नीलम) से होती है और दोनों में प्यार हो जाता है। लेकिन शादी करने की उनकी उम्मीदें धराशायी हो जाती हैं। क्योंकि आरती के पिता, धनराज (प्रेम चोपड़ा), उनकी शादी का विरोध करते हैं। वह कहते हैं जब तक अजय अमीर नहीं हो जाता वह शादी नहीं करेंगे। आरती की जिंदगी से अजय गायब हो जाता है और आरती का दिल टूट जाता है। लेकिन वह अजय को अपने दिमाग से नहीं निकाल पाती है।
कई महीनों बाद, उसकी मुलाकात एक ऐसे युवक से होती है जो अजय जैसा दिखता है। लेकिन वह कहता है कि वह विजय है। उसे पता चलता है कि वह अपनी बहन, लक्ष्मी, अपनी मां और एक बड़े भाई, इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद (शत्रुघ्न सिन्हा) के साथ रह रहा है। कोई असंबंधित मामले की जांच करते समय, सूरज प्रसाद को पता चलता है कि विजय एक अपराधी है। वह सड़कों पर गाता है और नृत्य करता है। ऐसा करके वह लोगों का ध्यान भटकाता है, जबकि उसके सहयोगी घरों में घुसकर निवासियों को लूटते हैं।
मुख्य कलाकार
शशि कपूर — पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह
शत्रुघ्न सिन्हा — इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद
गोविंदा — अजय
नीलम — आरती
अनीता राज — कमल
रमेश देव — इंस्पेक्टर यादव
प्रेम चोपड़ा — धनराज
राज किरन — सतीश सिंह
गीता सिद्धार्थ — सूरज प्रसाद की माँ
पिंचू कपूर — फकीरचंद
तेज सप्रू — शिवाजी हॉल मैनेजर
मानिक ईरानी — बिल्ला
सतीश कौल — रहीम खान
संगीत
गीत गायक बप्पी लहरी अनजान मैं आया तेरे लिये ज़ोहेब हसन, नाज़िया हसन 8:05 पहले पहले प्यार की आशा भोंसले, अमित कुमार 7:06 द द ददई ददई एस जानकी 6:52 आई एम अ स्ट्रीट डांसर अमित कुमार 8:29 प्यार किया है प्यार करेंगे शब्बीर कुमार, आशा भोंसले 6:35
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0091258 इल्ज़ाम
श्रेणी:1986 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में