411 REFERENCE · Wikipedia
द्रव नाइट्रोजन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb|द्रव नाइट्रोजन
द्रव अवस्था वाले नाइट्रोजन को द्रव नाइट्रोजन (Liquid nitrogen या LN2) कहते हैं। इसका तापमान 77 °K (−196 °C) से से भी कम होता है। औद्योगिक उपयोग के लिये यह द्रवित वायु के प्रभाजी आसवन के द्वारा प्राप्त की जाती है। द्रव नाइट्रोजन को आसानी से ठोस रूप में बदला जा सकता है।
वायुमंडलीय दाब पर द्रव नाइट्रोजन 77 °K (−196 °C; −321 °F) पर गैस बन जाती है। इस ताप पर इसका घनत्व 0.807 ग्राम प्रति मिलीलीटर होता है। यह रंगहीन द्रव है। द्रव नाइट्रोजन को एक विशेष रूप से डिजाइन टंकी में रखा जाता है।
उपयोग
right|thumb|100px|द्रव नाइट्रोजन की टंकी
right|thumb|150px|एक बड़े भण्डारण टैंक से छोटी टंकी ने द्रव नाइट्रोज भरी जा रही है।
द्रव नाइट्रोजन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना आसान होता है क्योंकि इसे दाबित करने की आवश्यकता नहीं होती। इसके अलावा, जल के हिमांक बिन्दु से बहुत कम ताप होने के कारण यह अनेकानेक कार्यों के लिए अत्यन्त उपयोगी है। इसके प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं-
शीतोपचार (क्रायोथिरैपी) में -- जैसे त्वचा से मस्से (warts) निकालने के लिए
प्रयोगशालाओं में निम्न ताप पर कोशिकाओं को भण्डारित करने के लिए
निम्नतापिकी (क्रायोजेनिक्स) में
द्रव नाइट्रोजन अति शुष्क नाइट्रोजन का अच्छा स्रोत है।
खाद्य पदार्थों को डुबाकर रखने, ठण्डा बनाए रखने, और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय नाइट्रोजन से ठण्डा किया जा सकता है।
रक्त, वीर्य, अण्डाणुओं तथा अन्य जीववैज्ञानिक नमूनों के शीतसंरक्षण (cryopreservation) के लिए,
शल्यचिकित्सा में निकले ऊतकों को बाद में अध्ययन करने के लिए संरक्षित करने हेतु
जन्तुओं के अनुवांशिक स्रोतों के शीतसंरक्षण के लिए
उच्च ताप अतिचालक को ठण्डा करके अतिचालक बनाए रखने हेतु। इसके लिए द्रव नाइट्रोजन का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होती, जो अपेक्षाकृत बहुत अधिक महंगी पड़ती है।
बनाने की विधि :-
1 नाइट्रोजन बनाने की प्रयोगशाला विधि एक गोल पेंदे के फ्लास्क में अमोनियम क्लोराइड (NH4Cl) और सोडियम नाइट्राइट (NaNO2) मिलाकर हल्का गर्म करते है, जिससे अमोनियम नाइट्राइट (NH4NO2) बनता है, जो अपघटित होकर N₂ गैस बनाता है। नाइट्रोजन गैस निकास नली द्वारा गैस जार में पानी के ऊपर एकत्रित होती है।
2 रासायनिक समीकरण
NH4Cl + NaNO₂→ NH4NO2 + NaCl
3. गुण - (i) यह एक रंगहीन, गंधहीन गैस है
(ii) जल में बहुत कम विलेय है। अधिक दाब पर यह रक्त में विलेय है।
इन्हें भी देखें
द्रव हिलियम
गैसों का द्रवण
बाहरी कड़ियाँ
Behind the scenes video - How liquid nitrogen is used in restaurants for cooking and cocktails
श्रेणी:नाइट्रोजन
श्रेणी:शीतलक
श्रेणी:अतिचालकता
श्रेणी:क्रायोजेनिक्स