411 REFERENCE · Wikipedia
डायमण्ड हार्बर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डायमण्ड हार्बर Diamond Harbourডায়মন্ড হারবার Diamond Harbour Municipality.jpg डायमण्ड हार्बर नगरपालिका डायमण्ड हार्बर India West Bengal 22.19 88.19 inline, title पश्चिम बंगाल में स्थिति देश प्रान्त पश्चिम बंगाल ज़िला दक्षिण २४ परगना ब्लॉक 8 41802 2011 भाषाएँ प्रचलित बंगाली भामस +5:30 पिनकोड 743331 दूरभाष कोड +91-3174 WB-19 से WB-22, WB-95 से WB-99
डायमण्ड हार्बर (Diamond Harbour) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण २४ परगना ज़िले में स्थित एक नगर है। यह हुगली नदी के मुहाने के समीप बसा है, यहाँ पर ही यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। यह छोटा सा नगर सप्ताहांत में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन जाता है। यहाँ ब्रिटिश राज के समय का एक विशाल पत्तन (बंदरगाह) बना है।"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074
विवरण
30 मील लंबे रेलमार्ग द्वारा यह कोलकाता से जुड़ा है। यहाँ से दक्षिण में चिंगड़ाखाली (চিংড়াখালী) नामक किला है जिसमें भारी तोपें रखी हुई हैं। पहले यह ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाजों के रुकने का प्रमुख स्थान था और अब भी यहाँ जहाज और स्टीमर आते हैं। डायमंड हार्बर दक्षिण चौबीस परगना जिले का उपमंडल भी है। इस उपमंडल का क्षेत्रफल 1,283 वर्ग मील है, जिसमें से 907 वर्ग मील क्षेत्र में सुंदरबन है। उपमंडल के दक्षिण में अर्धनिर्मित भूभाग है जिसमें अरुद्ध नदमुख द्वारा गंगा नदी समुद्र में जाने का मार्ग पाती है। इस उपमंडल में 1,575 गाँव हैं, केवल डायमंड हारबर ही एकमात्र नगर है। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट यहां जेटियों के लिए एक कार्गो टर्मिनल इमारत बनाने के लिए योजनाबद्ध है।http://www.thestatesman.net/page.arcview.php?clid=1&id=158895&usrsess=1 The Statesman 1 अक्टूबर 2006 19 जून 2009 https://web.archive.org/web/20070929090108/http://www.thestatesman.net/page.arcview.php?clid=1&id=158895&usrsess=1 29 सितंबर 2007 dead
जनसांख्यिकी
2001 भारत जनगणना के अनुसार,India डायमंड हार्बर की कुल जनसंख्या 37,238 है। इसमें से 51% पुरुष एवं 49% महिलाएं हैं। डायमंड हार्बर की साक्षरता दर 72% है, जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से कहीं अधिक है। यहां की कुल जनसंख्या का 10% भाग 10 वर्ष से छोटे बच्चों का है।
इन्हें भी देखें
दक्षिण २४ परगना ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:दक्षिण २४ परगना ज़िला
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर
श्रेणी:दक्षिण २४ परगना ज़िले के नगर
*
श्रेणी:कोलकाता
श्रेणी:भारत की बंदरगाहें
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के बंदरगाह