Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्रह्मताल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुलाई 2020 ब्रह्मताल समुद्र तल से ११०० फ़ीट की ऊँचाई पर एक बुग्याल है जो चमोली के थराली विकासखण्ड में स्थित है यहाँ के लिए डुंगरी रतगाव भेंकलताल होते हुए जाना पड़ता है जाने के लिए लोहजंग और वाँण से भी जाया जा सकता है लेकिन यहाँ से यह काफी दूर पड़ता है जो उत्तराखण्ड के बुग्यालों 'बेदिनी', 'केदारकांठा', 'दायरा' की तरह ही प्रसिद्ध है, ब्रह्मताल से पूर्व की ओर त्रिशूल व नन्दा देवी पर्वत श्रृंखलाओं का दृश्य ब्रह्मताल से ऊपर जाने पर ठण्ड के कारण वृक्षों की सीमा समाप्त हो जाती है ब्रह्मताल से सूर्योदय व सूर्यास्त का दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाला प्रतीत होता है यहाँ से कई पर्वत श्रृंखलाएं क्रमानुसार एक के बाद एक सीध में दिखती हैं जो यहाँ के अनूठेपन को दर्शाती है,पूर्व की ओर दृष्टि डालने पर बेदिनी,रूपकुण्ड का नजारा अति लुभावना दिखता है और नंदा देवी व त्रिशूल पर्वत श्रृंखलाएं दिखाई देती हैं दक्षिण की ओर कुमाऊं की पहाड़ियां दिखाई देती हैं, ट्रैकिंग के कारण यह काफी प्रसिद्धि पा चुका है अभिगम मार्ग१ काठगोदाम - गरुड़ - ग्वालदम - थराली -रतगावँ मार्ग२ ऋषिकेश - श्रीनगर - कर्णप्रयाग - थराली- रतगावँ निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश , काठगोदाम