Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टोरेस जलसन्धि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|350px|right|टोरेस जलसन्धि और उसमें स्थित द्वीपों का मानचित्र टोरेस जलसन्धि (Torres Strait) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी द्वीप के बीच की जलसन्धि है। यह अपनी न्यूनतम बिन्दु में १५० किमी की चौड़ाई रखती है। इसके दक्षिण में ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि के क्वीन्सलैण्ड राज्य का यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप है और उत्तर में पापुआ न्यू गिनी का पश्चिमी प्रान्त है। यह जलदन्धि पूर्व में स्थित कोरल सागर के पानी को पश्चिम में स्थित आराफ़ूरा सागर से जोड़ती है। हालांकि यह नाव-यातायात के लिये एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, इसके अधिकतर भाग में गहराई बहुत ही कम है (७ से १५ मीटर तक)। इतनी कम गहराई और जगह-जगह पर शैल-भित्तियों और द्वीपों के बिखरे होने से इसे एक ख़तरनाक मार्ग माना जाता है।Harris, P.T., 1988. Sediments, bedforms and bedload transport pathways on the continental shelf adjacent to Torres Strait, Australia - Papua New Guinea. Continental Shelf Research 8, 979-1003 टोरेस जलसन्धि द्वीप और निवासी टोरेस जलसन्धि में कम-से-कम २७४ द्वीप हैं जिनमें से १७ पर स्थाई मानव आबादी है। यहाँ के लोग हज़ारों वर्षों से ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि पर ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों (ऐबोरिजिनल) और नया गिनी के मॅलानेशियाई लोगों के बीच में व्यापार व सांस्कृतिक सम्पर्क बनाने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी थे। आधुनिक काल में यहाँ के द्वीपों में लगभग ६,८०० और ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि पर लगभग ४२,००० टोरेस जलसन्धि द्वीपवासी (Torres Strait Islanders) रहते हैं।http://www.tsra.gov.au/the-torres-strait/general-history.aspx History of Torres Strait to 1879 – a regional view John Burton Torres Strait Regional Authority 2008-04-13 https://web.archive.org/web/20121104064004/http://www.tsra.gov.au/the-torres-strait/general-history.aspx 4 नवंबर 2012 dead इन्हें भी देखें कोरल सागर आराफ़ूरा सागर यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप सन्दर्भ श्रेणी:आराफ़ूरा सागर श्रेणी:कोरल सागर श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया-पापुआ न्यू गिनी सीमा