411 REFERENCE · Wikipedia
अकमोला प्रांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अकमोला प्रांत Ақмола OблысыАкмолинская Oбласть प्रांत infobox 1/2/2/2/2 250 Borovoe4.jpg बुराबाय राष्ट्रीय उद्यान Озеро Боровое.JPG बुराबाय नदी Степногорск, фонтан.jpg स्तेपनोगोर्स्क Coat of Arms of Aqmola Province (new).png Akmola in Kazakhstan.svg कज़ाख़स्तान में अकमोला प्रांत (लाल) 52 0 N 69 0 E region:KZ inline देश ज़िले 17 शहर 8 नगर 14 ग्राम 671 कोकशेताउ राजधानी अकिम मारत अहमदजानोबhttps://www.inform.kz/en/akmola-region-governor-named_a4108198 Aqmola region Governor named en inform.kz 2023-09-05 23 जुलाई 2025 6 सितंबर 2023 https://web.archive.org/web/20230906013945/https://www.inform.kz/en/akmola-region-governor-named_a4108198 dead http://www.akmo.kz/content/territoria_oblasti Official site - General Information 2008-01-14 https://web.archive.org/web/20080119093548/http://www.akmo.kz/content/territoria_oblasti 2008-01-19 dead 146219 +5 डाक कोड 020000 दूरभाष कोड +7 (717) Agency of statistics of the Republic of Kazakhstan: Численность населения Республики Казахстан по областям с начала 2013 года до 1 февраля 2013 года (russisch; Excel-Datei; 55 kB). 785708 1 जनवरी 2022 auto GDP (2024) DOSM Gross domestic product by region for January-December 2024 (GRP) https://stat.gov.kz/en/industries/economy/national-accounts/publications/367813 stat.gov.kz कुल ₸4,094 अरब14वाँ प्रति व्यक्ती ₸51,97,900 KZ-AKM 03, C HDI (2022) 0.816https://hdi.globaldatalab.org/areadata/shdi/ Sub-national HDI – Area Database – Global Data Lab hdi.globaldatalab.org engreen अत्युच्च · तृतीय http://akmo.gov.kz/
अकमोला प्रांत (kk Ақмола Oблысы, ru Акмолинская Oбласть) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी कोकशेताउ शहर है। कज़ाख़स्तान की राष्ट्रीय राजधानी, अस्ताना, पूरी तरह अकमोला के अन्दर आती है लेकिन प्रशासनिक रूप से वह इस राज्य का भाग नहीं है। इस प्रान्त में सोना और कोयला ज़मीन से निकालने का काम चलता है। सन् 2009 की जनगणना में इस प्रांत के 43.5% लोग कज़ाख़ समुदाय के थे जबकि 36.5% लोग रूसी समुदाय के थे।
नाम की उत्पत्ति
कज़ाख़ भाषा में 'अक़मोला' का मतलब 'सफ़ेद दफ़न (क़ब्र)' होता है।
रूसी समुदाय में बढ़ौतरी
१९५० के दशक में, जब क़ाज़ाख़स्तान सोवियत संघ का हिस्सा था, तो सोवियत संघ में अनाज की बहुत कमी हुई। उस ज़माने में सोवियत व्यवस्था में अधिकतर अनाज रूस के उपजाऊ क्षेत्रों में उगाया जाता था। सोवियत नेता निकिता ख़्रुशचेव (Nikita Khrushchev) ने ऐलान किया की अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए मध्य एशिया के स्तेपी इलाक़े की ज़मीनों पर नए सिरे से खेती शुरू की जाएगी। इस जुम्बिश का नाम 'नई भूमि अभियान' (virgin lands) रखा गया। भारी मात्र में रूस और युक्रेन से लोग उत्तरी क़ाज़ाख़स्तान के नए खेतों में आ बसे जिस से स्थानीय समुदायों का मिश्रण भी बदल गया। यही कारण है कि अकमोला प्रान्त जैसे इलाक़ों में रूसी लोगों की बहुतायत है।Bradt Travel Guide: Kazakhstan, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... in early 1954 the Soviet leader Nikita Khrushchev launched into an attack on the state of Soviet agriculture ... major shortage of grain ... plan was drawn up to plough 40 million hectares of virgin steppe in Kazakhstan and western Siberia ... first train into Akmola bringing volunteers for the new scheme arrived from Almaty on 2 मार्च 1954 ...
अकमोला प्रांत के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
नई भूमि अभियान
क़ाज़ाख़स्तान के प्रांत
अस्ताना
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अकमोला प्रांत
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के प्रांत
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान