411 REFERENCE · Wikipedia
ऑङ्कोसर्कायसिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऑङ्कोसर्कायसिस
Onchocerca volvulus emerging from a black fly.jpg
अपने एंटेना से बाहर आते हुए परजीवियों "ऑंकोसेरा वाल्वलस" के साथ एक वयस्क ब्लैक फ्लाई, 100x आवर्धन पर
9218
B 73 b 65
125.3
med
1667
oph 709
D009855
आंकोसर्कायसिस (उच्चारण:ऑङ्कोसर्कायसिस) जिसे रिवर ब्लाइंडनेस और रॉब्लेस व्याधि, के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार के परजीवी कृमि परजीवी कृमि आंकोसेरा वाल्वलस के संक्रमण से होने वाली बीमारी है.Onchocerciasis Fact sheet N°374 http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs374/en/ World Health Oragnization 20 March 2014 March 2014 https://web.archive.org/web/20140316195959/http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs374/en/ 16 मार्च 2014 live लक्षणों में गंभीर खुजली, त्वचा के नीचे बम्प्स तथा अंधापन शामिल हैं. ट्रैकोमा के पश्चात यह संक्रमण के कारण अंधेपन का दूसरा सबसे आम कारण है.
कारण और निदान
यह बीमारी सिम्युलियम प्रजाति की ब्लैक फ्लाई के काटने से परजीवी कृमि के फैलने के कारण होती है. आमतौर पर संक्रमण होने के लिए कई बार काटा जाना आवश्यक होता है.Parasites – Onchocerciasis (also known as River Blindness) Epidemiology & Risk Factors http://www.cdc.gov/parasites/onchocerciasis/epi.html CDC 20 March 2014 May 21, 2013 https://web.archive.org/web/20160511131700/http://www.cdc.gov/parasites/onchocerciasis/epi.html 11 मई 2016 live ये मक्खियां नदियों की आसपास रहती हैं, इसीलिए इस बीमारी का ये नाम पड़ा है.Onchocerciasis (also known as River Blindness) Parasites http://www.cdc.gov/parasites/onchocerciasis/ CDC 20 March 2014 May 21, 2013 https://web.archive.org/web/20160527060355/http://www.cdc.gov/parasites/onchocerciasis/ 27 मई 2016 live जब किसी व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने के पश्चात ये कृमि लार्वा उत्पन्न करते हैं, तो इस प्रकार से वे त्वचा में प्रवेश कर पाते हैं. ऐसा करके वे उस व्यक्ति को काटने वाली अगली ब्लैक फ्लाई को भी संक्रमित कर देते हैं. निदान के लिए कई प्रकार के साधन हैं, जिनमें शामिल हैं: त्वचा की बायोप्सी को सामान्य सलाइन में रखना और लार्वा के बाहर निकलने पर नज़र रखना, लार्वा की उपस्थिति के लिए आँखों की जांच करना और त्वचा के नीचे बम्प्स में वयस्क कृमियों की उपस्थिति की जांच करना.Onchocerciasis (also known as River Blindness) Diagnosis CDC http://www.cdc.gov/parasites/onchocerciasis/diagnosis.html Parasites 20 March 2014 May 21, 2013 https://web.archive.org/web/20160511131704/http://www.cdc.gov/parasites/onchocerciasis/diagnosis.html 11 मई 2016 live
बचाव और उपचार
इस बीमारी के लिए कोई टीका उपलब्ध नहीं है. बचाव के लिए मक्खियों द्वारा काटे जाने से बचना आवश्यक है.Onchocerciasis (also known as River Blindness) Prevention & Control http://www.cdc.gov/parasites/onchocerciasis/prevent.html Parasites CDC 20 March 2014 May 21, 2013 https://web.archive.org/web/20160511131705/http://www.cdc.gov/parasites/onchocerciasis/prevent.html 11 मई 2016 live इसके लिए कीट निवारक तथा उचित रूप से वस्त्र पहनना आवश्यक हो सकता है. किये जा सकने वाले अन्य प्रयासों में कीटनाशक के छिड़काव द्वारा मक्खियों की जनसँख्या को सीमित करना शामिल है. इस बीमारी के सम्पूर्ण विनाश के लिए विश्व के कई भागों में सम्पूर्ण जनसँख्या समूहों की साल में दो बार जांच की जा रही है. जो लोग संक्रमित पाए जाते हैं, उनको आईवरमेक्टिन दवा छः से बारह महीनों के बीच दी जाती है. इस इलाज से लार्वा मरते हैं परन्तु व्यस्त कृमि नहीं मर पाते हैं.Brunette Gary W. CDC Health Information for International Travel 2012 : The Yellow Book 2011 Oxford University Press 9780199830367 258 http://books.google.ca/books?id=5vCQpr1WTS8C&pg=PA258 10 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160806082109/https://books.google.ca/books?id=5vCQpr1WTS8C&pg=PA258 6 अगस्त 2016 live दवा डॉक्सीसाइक्लाइन, जो कि एक एंडोसिंबीयॉन्ट|सम्बंधित बैक्टीरिया जिसे वोल्बाकिया कहा जाता है, के लिए प्रयोग की जाती है, कृमियों को कमज़ोर करती है और कुछ लोग इसके प्रयोग की संस्तुति की जाती है. त्वचा के नीचे गांठों को शल्यक्रिया के द्वारा भी निकलवाया जा सकता है.Murray Patrick Medical microbiology 2013 Elsevier Saunders Philadelphia 9780323086929 792 http://books.google.ca/books?id=RBEVsFmR2yQC&pg=PA792 7th 10 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160806075400/https://books.google.ca/books?id=RBEVsFmR2yQC&pg=PA792 6 अगस्त 2016 live
महामारी-विज्ञान और इतिहास
लगभग 17 से 25 मिलियन व्यक्ति रिवर ब्लाइंडनेस से पीड़ित हैं, जिनमें से लगभग 0.8 मिलियन व्यक्तियों की दृष्टि में कुछ कमी आई है. अधिकांश संक्रमण उप-सहारा अफ्रीका में होते हैं, हालाँकि कुछ मामले यमन तथा मध्य और दक्षिणी अमरीका के पृथक क्षेत्रों में भी सामने आये हैं. 1915 में चिकित्सक रोडोल्फो रॉब्लेस ने पहली बार कृमियों का आखों की बीमारियों से संबंध सिद्ध किया.Eldridge, Bruce F. Edman, John D. Edman, J. Medical entomology 2004 Kluwer Academic Dordrecht 9781402017940 301 http://books.google.ca/books?id=C7OxOqTKYS8C&pg=PA301 Revised Lok, James B. Walker, Edward D. Scoles, Glen A. 9. Filariasis 10 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160806072215/https://books.google.ca/books?id=C7OxOqTKYS8C&pg=PA301 6 अगस्त 2016 live इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.Reddy M, Gill SS, Kalkar SR, Wu W, Anderson PJ, Rochon PA Oral drug therapy for multiple neglected tropical diseases: a systematic review JAMA 298 16 1911–24 October 2007 10.1001/jama.298.16.1911 17954542 http://jama.jamanetwork.com/article.aspx?doi=10.1001/jama.298.16.1911
सन्दर्भ
श्रेणी:रोग